उत्तर प्रदेश. यहां एक गुरू शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रिंसिपल की डांट से गुस्साया छात्र हाथ धो कर प्रिंसिपल की जान लेने पर उतारू हो गया। मामला सीतापुर का है, जहां शनिवार को 12वीं के छात्र ने स्कूल में प्रिंसिपल को तीन गोलियां मार दी। इसके बाद जैसे ही वो चौथी गोली तमंचे में लोड कर रहा था, तभी अन्य टीचर्स ने हिम्मत दिखाते हुए छात्र को पकड़ लिया। हालांकि इसके बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया।
उधर प्रिंसिपल की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है।
स्कूल स्टाफ के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल में मारपीट करने पर आरोपी छात्र को प्रिंसिपल ने डांट दिया था, उसने गुस्से से स्कूल में रखी कुर्सियां तोड़ दी थी और इधर-उधर फेंक दी थी। बस इसी बात से वह नाराज था। शनिवार को वो जब स्कूल पहुंचा तो पहले प्रिंसिपल को नमस्त किया और इसके बाद प्रिं...
अलवर/जयपुर। राजस्थान एसीबी ने शुक्रवार देर रात एक बड़ा धमाका करते हुए थानागाजी विधायक कांति लाल मीणा के दो बेटों, थानागाजी BDO और थानागाजी के प्रधान के बेटे को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (ACB trap in alwar) कर लिया।
आरोप है कि हैंडपंप खुदाई के 15 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में इन लोगों ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। राजस्थान ACB के डीजी बीएल सोनी के मुताबिक एसीबी को इस मामले की शिकायत मिली थी। जिस पर जयपुर एसीबी (Jaipur Action) ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद विधायक के बेटे कृष्ण मीणा को जयपुर में एसीबी की टीम ने पैसे लेते हुए ट्रैप किया।
जब पूछताछ हुई तो मामले में और नया खुलासा होते ही बाद में अलवर के थानागाजी से विधायक के दूसरे बेटे लोकेश, राजगढ़ BDO नेतराम और प्रधान का बेटा जयप्रताप को गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के DG भगवान लाल सोनी ...
नई दिल्ली। भूतल कोयला गैसीकरण मार्ग के माध्यम से कोयला से रासायनिक परियोजनाओं की स्थापना को आसान बनाते हुए, कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में कोल इंडिया लिमिटेड, 27 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में तीन प्रमुख समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेगा।
चार एससीजी परियोजनाओं की स्थापना के लिए सीआईएल देश के तीन अन्य प्रमुख पीएसयू जिसमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और गेल इंडिया शामिल हैं, इनके साथ मिलकर काम करेगा। एससीजी मार्ग से कोयले को सिनगैस में परिवर्तित किया जाता है, जिसे बाद में मूल्य वर्धित रसायनों के डाउनस्ट्रीम उत्पादन के लिए संसाधित किया जा सकता है। अन्यथा इनका उत्पादन आयातित प्राकृतिक गैस या कच्चे तेल के माध्यम से किया जाता है। परिकल्पित अंतिम उत्पाद डाइ.मिथाइल ईथर, सिंथेटिक प्राकृतिक गैस और अमोनियम नाइट्रेट हैं।
प्रस्तावित परियोजनाओं से विदेशी मुद्रा व...
नई दिल्ली। लगातार गिरावट के बाद शिशु मृत्यु दर पांच वर्ष से कम शिशु की मृत्य दर और नवजात मृत्य दर में और गिरावट आई है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा 22 सितंबर 2022 को जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली, सांख्यिकी रिपोर्ट 2020 के अनुसार देश में 2014 से आईएमआर, यूएमआर और एनएमआर में कमी आई है और देश 2030 तक सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर देश को बधाई दी और सभी स्वास्थ्यकर्मियों, सेवा करने वाले लोगों तथा समुदाय के सदस्यों को शिशु मृत्यु दर कम करने में अथक कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा एसआरएस 2020 ने 2014 से शिशु मृत्यु दर में लगातार गिरावट दिखाई है। भारत केन्द्रित कार्यक्रमों, मजबूत केंद्र और राज्य साझेदारी तथा सभी स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शिशु मृत्यु दर के 2...
नई दिल्ली। आखिरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इस मामले में अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से औपचारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा था, जिसके बाद कोच्चि में आखिरकार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
कोच्चि में उन्होंने कहा कि जब सब कांग्रेस कमेटी ये प्रस्ताव पास कर रही हैं कि आपको (राहुल गांधी) अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप उसे स्वीकार कीजिए।
गहलोत बोले कि उन्होंने राहुल गांधी से काफी बात करने की कोशिश की लेकिन उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा।
गहलोत ने कहा कि तारीख तो मैं अभी जाकर पक्की करूंगा। पर ये तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा। और जो हालात देश के हैं उसके लिए प्रतिपक्ष ...
नई दिल्ली। आरईसी को एक ‘महारत्न’ केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम का दर्जा दिया गया है। इस प्रकार, आरईसी को संचालन और वित्तीय मामलों में अपेक्षाकृत अधिक स्वायत्तता प्रदान की गई है। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले लोक उद्यम विभाग की ओर से इस आशय का एक आदेश कल जारी किया गया।
वर्ष 1969 में स्थापित, आरईसी एक गैर – बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है, जो देश भर में बिजली क्षेत्र के वित्तपोषण और विकास पर ध्यान केंद्रित करती है। आरईसी को 'महारत्न' का दर्जा दिए जाने से कंपनी के बोर्ड को वित्तीय निर्णय लेने के दौरान बढ़ी हुई शक्तियां हासिल होंगी। एक ‘महारत्न’ केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) का बोर्ड वित्तीय संयुक्त उद्यम और पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों को शुरू करने के लिए इक्विटी निवेश कर सकता है और भारत एवं विदेशों में विलय तथा ...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में सियासी माहौल गर्म है। हर पल तेजी से घटनाक्रम बदलता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच एक बड़ा बयान राजस्थान की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। जहां पायलट कैंप की बगावत के समय गहलोत कैंप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे रनहे वाले बसपा मूल के 6 विधायकों ने अब स्पष्ट कर दिया है कि वह सचिन पायलट को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
राजस्थान सरकार के मंत्री और इन बसपा विधायकों के नेता राजेंद्र गुढ़ा अब तक सचिन पायलट पर लगातार कई तरह से बयानी हमले करते नजर आते थे उन्होंने अब कहा है कि वो सचिन पायलट को समर्थन देने के लिए तैयार है। CM के लिए पायलट पर हमारी 'हां' है।
राजेंद्र गुढ़ा का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि सियासी संकट में राजेंद्र गुढ़ा ने ही सीएम गहलोत की मदद की थी। तब से ही सचिन पायलट कैंप के निशाने पर बसपा के 6 विधायक रहे हैं। ले...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और आगे प्रोत्साहित करते हुए भारतीय खरीदें श्रेणी के तहत सतह से सतह पर मार करने में सक्षम अतिरिक्त दोहरी भूमिका वाली ब्रह्मोस मिसाइलों के अधिग्रहण के लिए आज मैसर्स ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसकी कुल अनुमानित लागत 1 हजार 700 करोड़ रुपये है। इन दोहरी भूमिका वाली आधुनिक मिसाइलों के भारतीय नौसेना में शामिल होने से बेड़े की मारक क्षमता और परिचालन गतिविधियों में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
यह उल्लेखनीय है कि बीएपीएल भारत तथा रूस की साझेदारी में रक्षा मंत्रालय का एक संयुक्त उद्यम है जो नई पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के निर्माण और इन्हें अत्याधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इन मिसाइलों में सतह के साथ साथ पोत रोधी हमलों के लिए उन्नत रेंज और दोहरी भ...
नई दिल्ली। अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुखिया इमाम उमर अहमद इलियासी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद दिए गए बयान पर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है।
उन्होंने मोहन भागवत को देश का राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋ़षि बताया। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की थी। दिल्ली स्थित कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में करीब एक घंटे से अधिक समय तक यह मुलाकात चली थी।
बैठक बंद कमरे में आयोजित की गई थी। इस बैठक में मोहन भागवत के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे। हालांकि आरएसएस की ओर से अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने इसे एक सामान्य मुलाकात बताया। और कहा कि आरएसएस के सरसंघचालक हर वर्ग के लोगों से मिलते हैं। यह निरंतर सामान्य संवा...
नई दिल्ली। भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए देश के कई राज्यों में छापेमारी कर 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की है। यह अबतक की सबसे बड़ी रेड बताई जा रही है। एनआईए की PFI के ठिकानों पर राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम समेत कुल 12 राज्यों में छापेमारी जारी है।
बताया जा रहा है ईडी भी ने पीएफआई के कई ठिकानों पर रेड किया है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंजेरी में PFI चेयरमैन ओमा सालेम के ठिकानों पर भी रेड डाली गई है। रेड में 4 पीएफआई को हिरासत में लिया गया है।
ओमा सलेम, पीएफआई के केरल राज्य चीफ मोहम्मद बशीर, राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरूद्दीन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी कोया को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, टेरर फंडिंग मामले को लेकर ये छापेमारी की गई है। मध्यप्रदेश के ठिकानों ...