नई दिल्ली। लद्दाख से कृषि और खाद्य उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने वाली अपनी संस्था एपीडा के माध्यम से लद्दाख एप्रिकोट यानी लद्दाख खुबानी ब्रांड के तहत लद्दाख से निर्यात बढ़ाने के लिए खुबानी मूल्य श्रृंखला के हितधारकों को सहायता देने की प्रक्रिया में है।
ऐसा अनुमान है कि खुबानी और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की एपीडा की पहलों से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। एपीडा की निर्यात को प्रोत्साहन देने की रणनीति में खुबानी की खेती से एक समान और बेहतर गुणवत्ता हासिल करने के लिए मुख्य रूप से खुबानी के बाग पेड़ों के लिए कैनोपी प्रबंधन पर जोर दिया गया है। इससे टिकाऊ विपणन, उत्पाद विकास, अनुसंधान और विकास निगरानी में वृद्धि एवं खुबानी के प्रचार में सहायता मिलेगी। खुबानी लद्दाख के महत्वपूर्ण फलों में से ए...
जयपुर। राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की पहल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया द्वारा राजस्थान स्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लगभग 150 स्टार्टअपए उद्यमी एवं ईएससी, एसटीपीआई के गणमान्य व्यक्ति और राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन आयोजित करने का उद्देश्य स्टार्टअप समिट्स, बिल्डिंग द नेक्स्ट यूनिकॉर्न के लिए मंच तैयार करना है और यह सुनिश्चित करना कि तकनीकी स्टार्टअपए उद्यमी और सरकारी विभाग इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया द्वारा की गई इस पहल से अवगत हो। सम्मेलन में पीएसी के अध्यक्ष संदीप नरूला ने कहा कि ईएससी और एसटीपीआई का अग्रणी प्रयास स्टार्टअप को एक मजबूत आधार और बढ़ावा देना है। इसके साथ ही अधिक रोजगार पैदा करने और राष्ट्रीय सकल घरेल...
उदयपुर. राजस्थान में लंपी रोग का कहर काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 55 हजार से ज्यादा गायों की अकेले राजस्थान में मौत हो चुकी है और 11 लाख से ज्यादा गाय इससे ग्रसित हैं।
ऐसे में उदयपुर जिले में रोग के बढते कहर को नियंत्रित करने के लिए उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी एवं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जिले की बलीचा स्थित न्यू कृषि उपज मंडी में लंपी स्किन बीमारी से ग्रसित गायों की हो रही देखरेख का जायजा लिया व चिकित्सा अधिकारियों से बात की।
उन्होंने उदयपुर जिले में लंपी रोग पीड़ित गोवंश और उनको दिए जा रहे उपचार व दवाओं के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को लंपी रोग पीड़ित गोवंश को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और इसकी रोकथाम के लिए अधिकाधिक स्थानों पर आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।
...
नई दिल्ली। नामीबिया से जयपुर की भूखे पेट करीब 20 घंटे की लंबी यात्रा करके 8 चीते जयपुर पहुंचेंगे। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में इस हफ्ते नामीबिया से कुल 8 चीते आने वाले हैं। इससे पहले यह चीते 17 सितंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
इन चीतों के एयरपोर्ट आने को लेकर विशेष गाइडलाइंस भी एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा जारी की गई है।
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नामीबिया से लेकर भारत तक की यात्रा ये चीते खाली पेट करेंगे। 17 सितंबर को इन चीतों को कार्गो एयरक्राफ्ट से लाया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान ने पीटीआई को बताया कि एहतियात के तौर पर यह अनिवार्य है कि यात्रा के दौरान जानवर को खाली पेट रखा जाए। उन्होंने बताया कि यह सावधानी इसलिए बरती जा रही है क्योंकि लंबी यात्रा के दौरान जानवरों को मतली जैसी समस्या हो सकती है। 17 सितंबर की सुबह सभी चीते करीब 7 बजे तक ...
जयपुर। राजस्थान में दूदू से कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार बाबूलाल नागर का एक बयान चर्चा में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने जनता को धमकी दी है।
नागर ने लोगों से कहा, यहां किसी को नारा लगाना है तो केवल राजीव गांधी अमर रहें और अशोक गहलोत जिंदाबाद का ही नारा लगाना है। अगर किसी ने इन दो के अलावा तीसरा नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी। बंद कर देगी और केस लग जाएगा। बाद में मुझे मत कहना। यह घटनाक्रम नागर मंगलवार को जयपुर से करीब 60 किमी दूर दूदू की जिस सभा में जनता को खुलेआम धमका रहे थे, वह मुख्यमंत्री गहलोत की सभा थी।
मुख्यमंत्री के सभा में पहुंचने से कुछ देर पहले ही नागर ने जनता को धमकाया। दूदू में मुख्यमंत्री गहलोत ने ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्टन करने के साथ विकास के कई कामों का लोकार्पण ...
जयपुर. हाल ही में राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई की गई थी। जिसमें कारोबारी फर्म के पार्टनर्स ने करीब 18 करोड़ रुपए की अघोषित इनकम सरेंडर कर दी है।
इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक मंत्री के ठिकानों पर यह कार्रवाई नहीं की गई है। क्योंकि वहां ऐसा कुछ नहीं था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब तक करीब 110 करोड़ रुपए की अघोषित आय पकड़ी है। हालांकि विभाग अघोषित इनकम का अमाउंट 175 करोड़ रुपए तक मानकर अपनी जांच कर रहा है। और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस पूरी छापेमार कार्रवाई के दौरान इनकम टैक्स अफसरों ने 2.90 करोड़ रुपए की नकदी और 1.25 करोड़ रुपए मूल्य की ज्वेलरी भी जब्त की है।
बता दें कि कोरोना काल में मिड डे मील सप्लाई में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की सूचनाओं पर इनकम टैक्स ...
जयपुर। राजस्थान में लंपी रोग के कारण पशुओं की जान पर आफत आई हुई है वहीं दूध का उत्पादन भी कम हो गया है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक लंपी से अब तक राजस्थान में 55 हजार गायों की मौत हो चुकी है और 11 लाख गायें बीमार हैं। और इसका सीधा असर पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता पर पड़ा है। राजस्थान में दूध का उत्पादन करीब चार लाख लीटर कम हो गया है. ऐसे कई जिले हैं जहां 50 प्रतिशत तक दूध की आवक कम हो गई है। उधर नतीज यह हुआ कि सरस डेयरी में भी दूध की आवक प्रभावित होने के चलते राजस्थान की सबसे बड़ी डेयरी सरस ने दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। घी का उत्पादन भी कम हो गया है। लोग भी राजस्थान में डर के कारण दुध और दूध से बने उत्पादों को लेकर आशंकित हैं।...
नई दिल्ली। वेदांता समूह ने चीन की नींद उड़ा दी है। चीन को एक बड़ा झटका देते हुए इंडियन मल्टीनेशनल माइनिंग कंपनी वेदांता ने गुजरात के अहमदाबाद में ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के साथ मिलकर एक बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की घोषणा कर दी है। और सीधे तौर पर इस सेक्टर में चीन के दबदबे को चैलेंज कर दिया है। चीन की चिंता बढ़ गई है कि पहले दुनिया के देश इसके लिए चीन और ताइवान पर ही निर्भर रहते थे। अब भारत इस मिथक को तोड़ देगा।
बताते चले कि वेदांता भारत की एक बड़ी कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। जो गोवा, कर्नाटक, राजस्थान और ओडिशा में लौह अयस्क, गोल्ड और एल्युमिनियम माइन्स में बहुत बड़ा काम करती है। अमेरिका सहित दुनिया के दिग्गज देश भी सेमीकंडक्टर के लिए ताइवान जैसे कुछ छोटे देशों पर निर्भर हैं। यही वजह है कि चीन हमेशा से ताइवान पर कब्जा करने की कोशिश करता रहा है।
इस...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे खेल राज्यमंत्री और युवा गुर्जर नेता अशोक चांदना ने अपनी ही सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट के खिलाफ ट्वीट कर खुली बगावत कर दी है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'मुझ पर जूता फिकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूँ।'
बता दें कि अजमेर के पुष्कर में सोमवार को गुर्जर आरक्षण आंदोलन प्रणेता रहे स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर में हुआ। यहां 52 घाटों पर सोमवार शाम करीब चार बजे विसर्जन किया गया। इससे पहले पुष्कर के मेला ग्राउंड में एमबीसी समाज (गुर्जर, रेबारी, राइका, देवासी, गड़रिया, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाडोलिया लुहार) सभा हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ...
नई दिल्ली। नामित प्राधिकरण कोयला मंत्रालय ने कोयले के वाणिज्यिक खनन के उद्देश्य से कोयला खदानों के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। बोलियों का तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो चुका है और 10 कोयला खदानों की फॉरवर्ड ई नीलामी मंगलवार से शुरू की जाएगी।
आठ कोयला खदानों की ई नीलामी 13 सितंबर को और दो कोयला खदानों की ई नीलामी 14 सितंबर, 2022 को होगी। जिन खदानों की ई नीलामी की जा रही है उनकी कुल पीक रेट क्षमता मिलियन टन प्रति वर्ष है।...