जयपुर। राजस्थान राज्य हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी ने कहा कि हाजियों को समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा। राज्य सरकार, राज्य हज कमेटी और वॉलिंटियर्स उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश से 2 हजार 290 हाजी हज के लिए दिल्ली रिपोर्टिंग और एम्बार्केशन पॉइन्ट से मदीना के लिए रवाना होंगे। इस बार प्रदेश से 1185 पुरूष और 1105 महिलाएं हज के लिए जा रहे है।
कागजी बुधवार को होटल आमेर क्लार्क में हज यात्रा-2022 से सम्बंधित दिशानिर्देशों की जानकारी दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हज के लिए केन्द्र और सऊदी सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने के साथ ही हाजियों के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना और 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर टेस्ट के करवाना अनिवार्य रखा गया है।
हज कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष 10 मेट्रो सिटी से हाजी हज यात्रा क...
जयपुर। ED द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी करने के मामले की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा की है।
उन्होंने कहा कि ED द्वारा सोनिया-राहुल गांधी जी को नोटिस देना सत्ता दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विपक्ष के दमन की पराकाष्ठा है। अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि "आजादी की लड़ाई के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड एवं कौमी आवाज अखबार शुरू किए जिनका आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नवजीवन अखबार शुरू किया था। इन अखबारों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों पर आक्षेप लगाकर NDA सरकार कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। पहले से ही अदालत में चल रहे के...
भूचाल लाया सौरव गांगुली का ट्वीट, सचिव जय शाह की सफाई, कहा-नहीं दिया BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा
मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर अचानक मीडिया में चलने के बाद पूरी दुनिया में मानों कोई भूचाल आ गया हो। पहले मीडिया में खबर आई कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से खुद को अलग करने का फैसला लेते हुए यह कदम उठाया है। अपने इस्तीफे की जानकारी खुद भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक भावुक पोस्ट भी लिखी। और अपने तमाम साथी खिलाडिय़ों का शुक्रिया अदा किया है। लेकिन खबर का थोड़ी ही देर बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खण्डन कर दिया।
सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबर पर सचिव जय शाह ने कहा BCCI अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली ने इस्तीफा नहीं...
नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव मतदान से पहले प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को समन भेजा है. मनी लांड्रिंग मामले में जारी इस समन के मुताबिक राहुल गांधी को दो जून यानी कल तलब किया गया है वहीं सोनिया को 8 जून को बुलाया गया है. हालांकि यह मामला पुराने केस से संबंधित है जिसे 2015 में बंद कर दिया गया था और फिर से खोला गया है. लेकिन राज्यसभा चुनावों के दौरान इस समन को पूरी तरह से कांग्रेस राजनीति से प्रेरित बता रहा है।
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि "मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है. मनी लांड्रिंग का कोई सुबूत नहीं है और न ही मनी एक्सजेंच का कोई सबूत है. नेशनल हेराल्ड मामले में इक्विटी में केवल कन्वर्जन या ऋण दिया गया है. फिर भी हम डरेंगे और झुकेंग...
कोलकाता। दुखद खबर है कि मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट में थे, और इसके ठीक बाद हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ है.
कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए. उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 53 साल की उम्र में केके दुनिया को अलविदा कह चले गए.
प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बताया जा रहा है कि केके दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए कोलकाता आए हुए थे. उनका सोमवार को भी एक कॉन्सर्ट हुआ था. विवेकानंद कॉलेज में उन्होंने वो प्रोग्राम किया था. लेकिन दूसरे दिन कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते वे सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए....
जयपुर। राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द मीना ने राजस्थान के 13 जिलों के लिए जीवन रेखा बनने वाली पूर्वी राजस्थान कैनाल के लिए प्रदेश के सभी केन्द्रीय मंत्रियों एवं सांसदों को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होने कहा कि ऐसा होगा तो केन्द्र-राज्य की 90 एवं 10 प्रतिशत राशि के अनुपात में केन्द्र से पैसा मिल सकेगा। उन्होंने इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने का प्रयास करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस्टर्न कैनाल का मुद्दा मुख्यमंत्री भी विभिन्न मंचों पर उठा चुके हैं और केन्द्र सरकार को इस सम्बन्ध में पत्र भी लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम छोर पर बैठे गरीब व्यक्ति, किसान की स्थिति और उनके जीवन में सुखद बदलाव आए। इसी लक्ष्य के साथ बजट 2022-23 में कई घोषणाएं की गई हैं। मीना मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि व...
शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में 'गरीब कल्याण सम्मेलन' को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अनूठा सार्वजनिक कार्यक्रम देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन की अवधारणा देश भर में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए जनता के साथ सीधे बातचीत करना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त भी जारी की। इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को करीब 21,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर हो सकेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश भर के (पीएम-किसान) के लाभार्थियों ...
जयपुर. राजस्थान के रण में राज्यसभा की 4 सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है। जहां मंगलवार को कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी ने नामांकन भरा वहीं BJP से घनश्याम तिवाड़ी और बिजनेसमैन सुभाष चंद्रा ने BJP समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। हालांकि कांग्रेस नेता और कई राजनीतिक विश्लेषक सुभाष चंद्रा की एंट्री पर हेरान हैं। उनका मानना है कि एक बड़े बिजनेसमैन ने ऐसा क्या गणित बैठा लिया जो आंकड़े पक्ष में नहीं होने के बावजूद मैदान में आ गए। पर सुभाष चंद्रा का आत्मविश्वास और उनके नामांकन के बाद दिए बयान ने कांग्रेस की नींद जरूर उड़ा रखी है।
वहीं सुभाष चंद्रा ने नामांकन के बाद जीत का दावा किया है। और कहा कि मैंने चुनाव लड़ने से पहले निर्दलीयों से बात की है। पहले बीजेपी के आलाकमान से इजाजत ली , फिर निर्दलीयों से बातचीत करके ही चुनाव मैदान में उतरा हूं। मैं बा...
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा का चुनाव भले ही रोचक बनने का दावा किया जा रहा हो लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के तीनों ही उम्मीदवारों की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिए हैं। हमारे तीनों उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। बीजेपी को सुभाष चंद्रा का नामांकन दाखिल करवाना महंगा पड़ेगा।
गहलोत ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पता नहीं बीजेपी ने जो खेल खेला है, ये खेल पहले भी इनका फेल हो चुका है। इनके खुद के विधायक बीजेपी के साइन करते हैं और इन्डिपेंडेंट के नाम से फॉर्म भरवाते हैं, सुबह कहा गया कि बीजेपी के उम्मीदवार हैं दूसरे हमारे, फिर बाद में घबराकर के बदल गए कि ये इन्डिपेंडेंट रहेंगे। तो ये स्थिति शुरुआत के अंदर ही है, शुरुआत ही इनकी ऐसी हुई है। दूसरा, ये जो तरीका इनका है, ...
जयपुर। राज्यसभा के रण में राजस्थान में मुकाबला रोचक हो चुका है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी मीडिया नेटवर्क समूह के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने नामांकन भर दिया है। राज्य की 4 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने मैदान में एक निर्दलीय प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को ना केवल रोचक बना दिया है बल्कि कांग्रेस की चिंता भी बढ़ा दी है।
राज्यसभा चुनाव (rajya sabha election) में बीजेपी के समर्थन से सुभाष चंद्रा की एंट्री हुई है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख पर सुभाष चंद्रा (subhash chandra) की इस एंट्री से कांग्रेस को अपनी गणित बिगड़ने की चिंता सता रही है।
माना जा रहा है कि सुभाष चंद्रा को पिक्चर में लाना बीजेपी की ही चुनावी रणनीति है। चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस के विधायकों में सेंधमारी की कोशिश की जा सकती है।
...