India

करौली में जो हुआ वो BJP का एक प्रयोग था, ऐसा प्रयोग रामनवमी पर 7 राज्यों में हुआ: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान में साम्प्रदायिकता की राजनीति इन दिनों जोरों पर है। करौली में हुए दंगों और अलवर में मंदिर तोड़ने के बाद गमाई राजनीति को दोनों पार्टियां खत्म नहीं होने देना चाहती। रविवार को जहां भोपाल पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अशोक गहलोत राजस्थान में कांग्रेस के लिए बहादुरशाह जफर साबित होंगे, वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीजेपी का एजेंडा बहुत खतरनाक है और करौली दंगे एक प्रयोग था। जयपुर में गहलोत ने कहा कि कहा है कि करौली में जो दंगा हुआ, वो एक तरह से BJP का प्रयोग था। वही प्रयोग रामनवमी पर 7 राज्यों में हुआ है। वहां दंगे भड़के, फिर बुलडोजर चलाने के लिए आ गए। गहलोत ने कहा जब कहीं पर दंगा होता है तो आरोपियों के साथ सड़क पर चलते हुए निर्दोष लोग भी फंस जाते हैं। यहीं करौली में हुआ होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कहने लगे कि करौली में निर्दोष फंस गए हैं। मैंने उनको कहा- हो स...

भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में 19 से ज्यादा जिलों में स्कूलों का समय बदला

जयपुर। भीषण गर्मी के मौसम के बीच राजस्थान के विभिन्न स्कूलों में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया गया है। इसी कड़ी में राजधानी जयपुर में भी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जिला कलेक्टर राजन विशाल ने एक से आठवीं तक के स्कूलों के बच्चों का समय प्रातः 7:30 से 11:00 बजे तक का कर दिया है। उन्होंने आदेश में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर शहर उत्तर दक्षिण पूरब, दूदू और कोटपूतली के साथ ही सभी उपखंड अधिकारियों के साथ ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश के अनुपालन सुनिश्चित कराएं। आदेश में कहा गया है कि विद्यालय के समस्त स्टाफ का समय विभागीय विद्यालय नियमानुसार रहेगा। बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए अब तक 19 जिलों के आदेश जारी किए जा चुके हैं। जिला कलेक्टर दौसा, बीकानेर, जालौर ,चूरू, धौलपुर,झालावाड़,राजसमंद, हनुमानगढ़,सीकर,श्र...

रिटायर ASP ने धमकाया- रात 8 बजे डेयरी बंद कर देना नहीं तो आग लगा दूंगा, और रात को डेयरी में आग लगने से मालिक की झुलस कर मौत

जयपुर। मालवीय नगर इलाके में सरस डेयरी बूथ में गुरुवार रात आग लग गई। आग से बूथ के अंदर सो रहे एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डेयरी बूथ के सामने रहने वाले रिटायर्ड ASP राहुल वशिष्ठ पर आग लगाकर उसके पिता को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए है। मामला मालवीय नगर इलाके का है। मृतक के बेटे का आरोप है कि ASP ने धमकाया था कि डेयरी बंद कर देना नहीं तो आग लगा दूंगा। मृतक के बेटे लक्ष्मण ने पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड ASP राहुल वशिष्ठ पर आरोप लगाया है। उसने बताया डेयरी के सामने ही रिटायर्ड ASP रहते हैं। शाम करीब 6 बजे वशिष्ठ डेयरी पर आए थे। डेयरी के बाहर लगे थड़ी-ठेलों को उल्टा कर दिया था। धमकाया कि रात 8 बजे डेयरी बंद कर देना नहीं तो आग लगा दूंगा। आरोप है कि रिटायर्ड ASP ने पेट्रोल छिड़ककर डेयरी में आग लगाई है। अंदर पिता को मारने ...

कोयले की आपूर्ति नहीं होने से बढ़ा बिजली संकट, यह एक राष्ट्रीय संकट: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान में बिजली कटौती और बिजली के संकट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के 16 राज्यों में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है एवं इसके अनुरूप कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति संभव नहीं है। यह एक राष्ट्रीय संकट है। गहलोत ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि इस संकट में एकजुट होकर परिस्थितियों को बेहतर करने में सरकार का साथ दें। अपने निवास या कार्यक्षेत्र के गैर-जरूरी बिजली उपकरणों को बन्द रखें। अपनी प्राथमिकताएं तय कर बिजली का उपयोग जरूरत के मुताबिक करें। राजस्थान में प्रदेश भाजपा बिजली घरों पर प्रदर्शन कर इस संकट में चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहे बिजली कर्मचारियों को परेशान कर उन पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि राज्यों को कोयला उपलब्ध करवाने का काम...

जल्दबाजी में बिना प्रोसेस के RAS अधिकारी को ACB कार्यालय बुलाना पड़ा भारी, अफसरों ने खोला ACB के खिलाफ मोर्चा

जयपुर। एक तरफ भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर ACB जहां अपने बेहतर काम के लिए लगातार प्रशंसा प्राप्त कर रही है वहीं दूसरी ओर अति उत्साह में एक RAS अधिकारी को बिना प्रोसेस के पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय बुलाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में आरएएस और एसीबी आमने सामने है। RAS अधिकारियों ने सीएमओ तक अपनी शिकायत पहुंचा दी है। मुख्य सचिव से भी RAS एसोसिएशन के पदाधिकारी मिले और अपनी पीड़ा बताई है। उधर सीएम के मामला संज्ञान में आने के साथ ही इसके समाधान के लिए मुख्य सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक आरएएस अधिकारी को बिना किसी प्रोसेस के पूछताछ के मामले में ब्यूरोक्रेसी समझौता करने को तैयार नहीं हैं। एक जूनियर पुलिस ऑफिसर ने अधिकारी से अच्छा व्यवहार भी पूछताछ के दौरान नहीं किया। जबकि उनका मामले में कहीं नाम होता भी तो इसकी पूछताछ क...

बॉर्डर टूरिज्म से लोंगेवाला सीमा चौकी का लुफ्त उठाएंगे पर्यटक, बॉर्डरमैन के जीवन और 1971 युद्ध की यादें होंगी ताजा

जयपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जीवन का एक अनूठा अनुभव होता है, सुरक्षा बलों की दृढ़ता और 1971 के युद्ध की जीत की यादें ताजा करती जैसलमेर की तनोट बावलियावाला सीमा हैं। राजस्थान और केन्द्र सरकार के पर्यटन विभाग और सीमा सुरक्षा बल के सहयोग भारत-पाक सीमा का दौरा पर्यटन की दृष्टि से सुखद होने वाला है। तनोट माता मंदिर, किशनगढ़ किला और लोंगेवाला युद्ध स्मारक विशाल रेगिस्तानी धरा के बीच सुंदर गांव क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक स्थल आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे हैं। पर्यटन प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि बॉर्डर और इससे संबंधित इतिहास पर्यटकों को स्वतः अपनी और आकर्षित करता है। सीमा सुरक्षा बल तनोट माता पर्यटक स्थल के विकास और सीमावर्ती कठिन जीवन को प्रदर्शित करते हुए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करता है। साथ ही समृद्ध ऐतिहासिक भव्यता की पृष्ठभूमि में भारत-पाक सीमा की आभा पर्यटकों क...

राजस्थान हाईकोर्ट के बाहर पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता गोवर्धन सिंह को हिरासत में लिया

जयपुर। सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए ट्रेंड करने वाले अधिवक्ता गोवर्धन सिंह को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हाईकोर्ट के बाहर से बुधवार को सादा वर्दी में पहले से ही तैनात पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता गोवर्धन सिंह को हिरासत में लिया और सदर थाने में पेश किया।   बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान RPS संध्या यादव ने बदसलूकी का SC-ST की धाराओं में एक मामला सदर थाने में दर्ज करवाया था। जिस प्रकरण में राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से गोवर्धन सिंह की गिरफ्तारी पर स्टे किया हुआ था। पर आज कोर्ट की ओर से स्टे पर लगी रोक हटा दी गई। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन पर DSP संध्या यादव के साथ बदसलूकी का आरोप है। लॉकडाउन के दौरान सदर पुलिस ने 1 साल पहले 2021 में मुकदमा SC-ST एक्ट, राजकार्य में बाधा, अभद्र व्यवहार के तहत दर्ज किया था। हाईकोर्ट से FIR पर अग्रिम कार्रवाई को ले...

रिलायंस और यूएई की ताज़ीज़ ने 2 अरब डॉलर के शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए

अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात/मुंबई। अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड (TA'ZIZ) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने TA'ZIZ EDC और PVC परियोजना के लिए औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह शेयरधारक समझौता 2 अरब डॉलर कीमत का है। संयुक्त उपक्रम ताज़ीज़ औद्योगिक रसायन क्षेत्र, रुवाइस में लगाया जाएगा। ताज़ीज़ EDC और PVC संयुक्त उद्यम क्लोर-अल्कली, एथिलीन डाइक्लोराइड (EDC) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) के उत्पादन सुविधा का निर्माण करने के साथ उनका संचालन भी करेगा। संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार इस तरह के केमिकल्स का उत्पादन किया जाएगा। जिससे स्थानीय निर्माताओं के लिए राजस्व के नए रास्ते खुलेंगे। रिलायंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एडीएनओसी मुख्यालय की यात्रा के दौरान औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। अंबानी ने यूएई के उद्योग औ...

राजस्थान में 239 RAS अधिकारियों के तबादले

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर सोमवार को कार्मिक विभाग में 239 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में जनप्रतिनिधियों की डिजायर का खासा ध्यान रखा गया है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं को बूस्ट किया जा सके । सीएम गहलोत ने इस तबादला सूची में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। विधायकों की सिफारिश पर भी तबादले किए गए हैं जिससे कि उन्हें संतुष्ट किया जा सके।...

जयपुर में 7.50 करोड़ के हीरे-जवाहरात चोरी, जानें किसने किया हाथ साफ

जयपुर। पिंकसिटी में 7.50 करोड़ के हीरे-जवाहरात चोरी हो गए हैं। यह माल एक कुरियर कंपनी से चोरी हुआ है। कंपनी में दिल्ली, मुंबई और गुजरात से हीरे जवाहरात का माल आया था, जो जयपुर में सप्लाई होना था। लेकिन एक कुरियर कंपनी में काम करने वाले चार कर्मचारी करोड़ों के हीरे-जवाहरात लेकर गायब हो गए। सिंधी कैंप थाने में कुरियर कंपनी के मैनेजर की ओर से चारों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस फरार कर्मचारियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मुंबई के रहने वाले धर्मेंद्र पांडे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिछले 5 साल से अंबे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कुरियर कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता है। कंपनी बाहर से दूसरी पार्टियों के कुरियर को डिलीवर करने का काम करती है। गोपालजी का रास्ता में कंपनी ने ऑफिस खोल रखा है। कंपनी ने जयपुर स्टाफ के लिए स्टेशन...