India

भाई-भतीजावाद खत्म करना होगा, इस जंग में युवाओं का साथ चाहता हूं: पीएम

76th Independence Day/ 15th August Celebration: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, है कि 'मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है।' पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि मै भाई-भतीजावाद के खिलाफ जंग में युवाओं का साथ चाहता हूं। भाई-भतीजावाद खत्म करना होगा। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए यह बात कही। इससे पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। फिर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले, आहुती देने वाले...

अनुभवहीन कलेक्टर और एसपी नहीं संभाल पा रहे जालोर में दलित बच्चे की मौत के बाद उपजा बवाल, पीड़ित परिवार पर ही लाठीचार्ज

जालोर में दलित छात्र द्वारा स्कूल में पानी की मटकी छू लेने पर टीचर द्वारा इतना पीटा गया कि मासूम छात्र की मौत हो गई। पिछले करीब 24 दिन से बच्चे का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इससे पहले उदयपुर में भी इलाज चला था। राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की यह घटना है। मामले में क्षेत्र में लगातार तनाव बना हुआ है। पूरे देश में इस मामले की निंदा की जा  रही है।  पिता का आरोप है कि 20 जुलाई को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले उनके 9 साल के बेटे इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू ली थी। इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। पर इस मामले में एक और बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां जिले के दो सबसे बड़े अधिकारी इस मामले में गंभीर नजर नहीं आए। समय रहते कोई प्रभावी एक्शन नहीं लिया गया। नतीजा यह रह...

1947 में देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता: अमित शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभाजन विभीषिका दिवस पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों का नमन किया। उन्होंने 1947 में हुए देश के पर दुख जताते हुए कहा कि विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ली व असंख्य लोगों को विस्थापित करवाया। अमित शाह ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूं।  शाह  ने कहा कि  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण करवाएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करता रहेगा। ट्वीट्स के ज़रिए श्री अमित शाह ने कहा कि 1947 में हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानव...

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश, कही यह प्रमुख बातें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं।  राष्ट्रपति ने देश के नाम अपने संदेश में क्या कहा यहां पढें पूरा संदेश..  मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार! छिहत्तरवें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर आपको संबोधित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक स्वाधीन देश के रूप में भारत 75 साल पूरे कर रहा है। 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है। 15 अगस्त 1...

शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन, PM मोदी सहित कई दिग्गजों ने जताया शोक

मुंबई। महज ₹5000 से अपना व्यापार शुरू करके कारोबार को हजारों करोड़ तक पहुंचाने वाले भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले शेयर मार्केट के किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। वो 62 साल के थे। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। आज सुबह 6 बजकर 45 बजे अस्पताल ने राकेश झुनझुनवाला की मौत की पुष्टि की। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता है। शेयर मार्केट से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे। उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी आकासा एयर में मोटा इन्वेस्टमेंट किया था और 7 अगस्त से कंपनी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला के पास आज हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है। राकेश झुनझुनवाला की क...

वोटर आईडी से आधार संख्या जोड़ने में धौलपुर सबसे आगे, देशभर में अव्वल राजस्थान

जयपुर/नई दिल्ली। वोटर आईडी से आधार संख्या जोड़ने में राजस्थान का धौलपुर ज़िला सबसे आगे है। देश में अव्वल होने के साथ राजस्थान ने एक करोड़ संख्या को पार कर लिया है। मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) से आधार संख्या जोड़ने में पूरे प्रदेश में 43.30 प्रतिशत के साथ धौलपुर प्रथम स्थान पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आधार संख्या जोड़ने के लिए चल रहे सीईओ से बीएलओ तक अभियान के तहत अब तक 91 लाख 60 हजार 416 आवेदन फॉर्म 6 बी के प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है। गुप्ता ने बताया कि आधार संख्या जोड़ने में 32.48 प्रतिशत के साथ सवाई माधोपुर दूसरे स्थान पर और 29.78 प्रतिशत के साथ प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का कुल औसत 20 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आधार संख्या जोड़ने में विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर...

एक ही दिन में 13, 56, 243 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण, राष्ट्रीय लोक अदालत की ऐतिहासिक सफलता

जयपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2022 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को प्रदेश के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों, उपभोक्ता मंचों एवं अन्य प्रषासनिक अधिकरणों, आयोगों व मन्चों में आयोजन किया गया। वर्ष की इस तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्पूर्ण प्रदेश में कुल 13,56,243 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से जरिए राजीनामा निस्तारण किया गया। राजीनामे के माध्यम से निस्तारित प्रकरणों में कुल 8,03,90,29,399/- रुपये के अवार्ड पारित किए गए। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामलों के तहत् धन वसूली के प्रकरण, टेलीफोन, बिजली व पानी के बिल से संबंधित प्रकरणों को रखा गया था। इसी प्रकार न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम (एनआई एक्ट) के प्रक...

राजस्थान पुलिस का कांस्टेबल और पूर्व डीएसपी हरियाणा में 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल और पूर्व डीएसपी को हरियाणा में ₹80000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। जयपुर के चित्रकूट थाने में तैनात कांस्टेबल दशरथ सिंह और रिटायर्ड DSP शैलेंद्र सिंह को सोनीपत में SP विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते दबोचा। मिली जानकारी के मुताबिक एक पुराने मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने और केस से नाम हटाने की एवज में कांस्टेबल ने आरोपी के परिजनों से 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद 6 लाख रुपए में सौदा तय किया गया। जिस पर शेयर बाजार कारोबारी मनीष कुमार भारद्वाज ने शिकायत दी थी। मनीष राजस्थान में शेयर बाजार का काम करता था। दोनो के बीच ऑनलाइन रूपयों का लेनदेन भी हुआ था। रुपयों के लेनदेन को लेकर जयपुर के चित्रकूट थाना पुलिस एक कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में थाने में दर्ज एक मुकदमे में फरार आरोपी की तलाश में पुलिसकर्मी गए ...

हिंदुस्तान जिंक में बिजली गिरने से एसिड टैंक फटा, हादसे में एक कर्मचारी की मौत, 10 घायल

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हिंदुस्तान जिंक में बिजली गिरने से एसिड टैंक फट गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 9 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें उदयपुर रेपर कर दिया है। वहीं मौके पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस सहित अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं।

आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली। आयुष ग्रिड परियोजना के तहत आयुष क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए आयुष मंत्रालय को 3 साल की अवधि के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के बीच आज एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू दरअसल पिछले एमओयू की ही निरंतरता को दर्शाता है, जिस पर वर्ष 2019 में हस्ताक्षर किए गए थे। वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष और श्री अलकेश कुमार शर्मा, सचिव, एमईआईटीवाई ने इन दोनों ही मंत्रालयों की ओर से इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय लिया गया कि ये दोनों ही मंत्रालय आपसी सहयोग से काम करना जारी रखेंगे और एमईआईटीवाई के साथ-साथ एमईआईटीवाई के अधीनस्‍थ संगठन भी आयुष ग्रिड परियोजना के लिए आवश्यक सभी तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे जिसमें उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाना भी शामिल है। आयुष मंत्रालय ने उस डिजिटल इ...