विश्व प्रसिद्ध राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूश्यामजी के मासिक मेले में सोमवार सुबह अचानक भगदड़ मचने से 3 महिला भक्तों की मौत पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। तुरंत सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना सुबह 5 बजे की है जब मंदिर का प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मच गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताया और स्थानीय प्रशासन को हर संभव मदद घायल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
CM ने कहा कि सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
सीएम गह...
नई दिल्ली। 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा फहराने का लेकर तैयारियां जोरों पर है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी क्षेत्रों में‘हर घर तिरंगा’ मनाने के क्रम में जल शक्ति मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने के लिए भी कहा। इस कार्यक्रम के पीछे के विचार को दोहराते हुए, केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि हर अधिकारी को अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त, 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराना चाहिए और साथ ही दूसरों को भी ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत देशभक्ति से परिपूर्ण इस ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा।
केंद्रीय मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं कि हर नागरि...
Dhaka. श्रीलंका और पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भी बर्बादी की ओर आगे बढ़ चुकी है। इसकी एक बानगी शनिवार को देखने को मिली। जब देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों पर 50 फ़ीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके बाद पेट्रोल पंप पर अचानक भीड़ बढ़ गई। वहीं रविवार को बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सुबह से जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की जा रही है। भारत लगातार अपने पड़ोसी मुल्कों में बिगड़ रहे हैं इन हालातों पर नजर बनाए हुए है। चिंता की बात यह है कि भारत के पड़ोसी देशों में लगातार संकट बढ़ रहा है। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तबाह हो गई है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वेंटीलेटर पर है। तो वहीं अब भारत का एक और पड़ोसी बांग्लादेश संकट की ओर बढ़ रहा है। बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है। महंगाई अपने चरम पर है। बांग्लादेश की सरकार अब...
भरतपुर। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर नया भूचाल देखने को मिल रहा है। अब तक विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में वायरल हुआ ऑडियो जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और राजस्थान के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह का बताया जा रहा था वहीं अब कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे ने ही इस मामले में एक नया अपडेट सार्वजनिक किया है।
अनिरुद्ध ने पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वॉइस सैंपल देने के बयान पर मोर्चा खोल दिया है। मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट कर अपने ही पिता बयान के खिलाफ कहा है कि वो आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं है। जबकि विश्वेन्द्र खुद कह चुके हैं कि यह आवाज़ गजेंद्र सिंह की है और उन्हें जांच एजेंसियों को वॉइस सैंपल दे देने चाहिए।
अनिरुद्ध स...
एक शख्स ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल से 4 माह का छोटा बच्चा सिर्फ इसलिए चुराया था ताकि उसे घर में बेटी की कमी कभी महसूस ना हो क्योंकि उसके सिर्फ बेटियां ही थी। राजस्थान के सबसे बड़े SMS हॉस्पिटल से 4 महीने का बच्चा (दिव्यांश) चोरी करने वाला शनिवार को जयपुर के मानसरोवर में पकड़ा गया। आरोपी की चार बेटियां थीं। बेटा नहीं होने के कारण उसने दिव्यांश को किडनैप किया था।
आरोपी के घर पुलिस पहुंची तो उसकी मां और पत्नी की गोद में बच्चा खेलता मिला। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी का हुलिया जारी किया था। इसके अलावा MP-UP तक टीमें भेजी गई थीं। SMS हॉस्पिटल थाना पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनावों में जगदीप धनखड़ ने मार्गरेट अल्वा को हरा दिया है। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले धनकड़ भारत के अगले उपराष्ट्रपति बन गए हैं।
जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान के झुंझनू जिले के किठाना में हुआ था। पिता का नाम गोकल चंद और मां का नाम केसरी देवी है। जगदीप अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आते हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव किठाना के ही सरकारी माध्यमिक विद्यालय से हुई। गांव से पांचवीं तक की पढ़ाई के बाद उनका दाखिला गरधाना के सरकारी मिडिल स्कूल में हुआ। इसके बाद उन्होंने चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में भी पढ़ाई की। 12वीं के बाद उन्होंने भौतिकी में स्नातक किया। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। 12वीं के बाद धनखड़ का चयन आईआईटी और फिर एनडीए के लिए भी हुआ था, लेकिन नहीं गए। स्नातक के बाद उन्होंने देश की सबसे बड़ी सिविल सर्विसेज परीक्षा भी ...
मुंबई। आयकर विभाग ने 28 जुलाई 2022 को संबंधित शेयर ब्रोकर, बिचौलियों और एंट्री ऑपरेटर के साथ एक प्रमुख म्यूचुअल फंड हाउस के पूर्व फंड मैनेजर और इक्विटी के मुख्य ट्रेडर की तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। तलाशी अभियान में मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, भुज और कोलकाता में 25 से अधिक परिसरों को शामिल किया गया। तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप, दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में विभिन्न आपत्तिजनक साक्ष्य मिले हैं जिन्हें जब्त कर लिए गया। तलाशी के दौरान एकत्र किए गए इन साक्ष्यों सहित विभिन्न व्यक्तियों के शपथ-पत्रों के बयानों से काम करने के तौर-तरीकों का पता चला है। यह पता चला है कि उक्त फंड मैनेजर और मुख्य ट्रेडर विशेष व्यापार संबंधी जानकारी ब्रोकर/बिचैलियों और कुछ विदेशी अधिकार क्षेत्र में स्थित व्यक्तियों के साथ साझा कर रहे थे। इन व्यक्तियों ने इस तरह की सूचनाओं का इस्तेमाल अपने स्वयं के खाते या अपने ग्...
जयपुर। विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान सरपंच संघ द्वारा जयपुर में महापड़ाव का आह्वान किया गया था, लेकिन महापड़ाव में सरपंचों में आपस में फूट नजर आई। सरपंच संघ के पदाधिकारी एक ही मंच से विरोधाभासी बातें करते नजर आए। एक गुट जहां अपनी मांगों पर अड़ा रहा वहीं दूसरे गुट ने मांगों में बदलाव की मांग की और ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा का समर्थन करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही जांच को जायज बताया। पहला मंत्री रमेश मीना के विरोध में दूसरा गुट मंत्री के समर्थन में दिखा।
बता दें कि मंत्री रमेश मीना ने बाडमेर और नागौर में नरेगा विकास कार्यों में सैंकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार का दावा किया था, जिसके बाद से सरपंच संघ मंत्री से नाराज था। जयपुर में प्रदेशभर के सरपंचों को मंत्री के खिलाफ महापडाव डालने के लिए बुलाया गया लेकिन सरपंच संघ का दूसरा गुट मंत्री...
जयपुर। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिविल लाईन्स फाटक, जयपुर पर प्रदर्शन किया तथा राजभवन का घेराव करते हुये सामूहिक गिरफ्तारी दी।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए श्री डोटासरा ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल है, मंहगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है जिससे उद्वेलित होकर पूरे देश में केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गॉंधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी के नेतृत्व में देश, प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में एनडीए का शासन आने से पूर्व जब नरेन्द्र मोदी को जब प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया...
👉 यहां क्लिक करें और इंडिया हेल्थ टीवी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें।
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटों में 413 नए केस मिले हैं। जबकि अजमेर में कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 2331 हो गए है।
राज्य सरकार ने हालात को देखते हुए जिलों में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अजमेर में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। बुलेटिन के अनुसार राजधानी जयपुर में 153 नए केस मिले हैं। जबकि अजमेर और अलवर में 25 और 35 केस मिले हैं।
बांसवाड़ा जिले में 2 और बारां में 1 केस मिला है। भीलवाड़ा और बीकानेर में 16-16 केस मिले हैं। चित्तौड़गढ़ में 18 और दौसा में 24 केस मिले हैं। धौलपुर मे...