India

महाराष्ट्र में सरकार पर संकट गहराया, संजय राउत बोले- 'ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता जाएगी'

महाराष्ट्र सरकार पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं।ताजा घटनाक्रम के बाद में उद्धव ठाकरे को सरकार हाथ से फिसलती नजर आ रही है। आदित्य ठाकरे ने अपने ट्वीटर हैंडल से 'मंत्री' शब्द हटा लिया है। महाराष्ट्र सरकार में वो पर्यावरण मंत्री हैं। इस बीच संजय राउत ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार, उद्धव ठाकरे के साथ है। शरद पवार से भी हमारी बातचीत हुई है। सत्ता आती है, जाती है। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता जाएगी। पार्टी की प्रतिष्ठा सबसे ऊपर होती है। बीजेपी का सपना कभी साकार नहीं होगा। संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे की तरफ से कोई मांग नहीं की गई है। वह एक सच्चे शिवसैनिक हैं। हमारी बात सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। न उनके दिल में कोई खटास है और न ही हमारे दिल में। कई राज हम एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। उद्धव जी के साथ भी यही रिश्ता है। बता दें कि महाराष्ट्र में एकन...

जलशक्ति मंत्री बोले गहलोत ERCP पर केवल राजनीतिक फायदे के लिए कुंडली मारकर बैठे हैं, तो गहलोत सरकार के मंत्री ने किया यह पलटवार

जयपुर। सीएम गहलोत ERCP पर केवल राजनीतिक फायदे के लिए कुंडली मारकर बैठे हैं. 13 जिलों के प्यासे कंठों को पानी देने के लिए राजस्थान सरकार को प्रोजेक्ट में संशोधन करके भारत सरकार को भेजना है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के इस बयान के बाद ERCP मुद्दे पर एक बार फिर से सियासत परवान पर है. शेखावत के मुताबिक राजस्थान सरकार अगर संशोधन करके आज भेज दें तो मैं 2 महीने में इस योजना को लागू करवा दूंगा और अगर यह दो महीने में नहीं भेजते हैं तो आप 2023 में इनको भेज देना. मंत्री ने कहा कि 2023 के बाद में जब बीजेपी की सरकार आएगी तो हम इसको लागू करवा देंगे. शेखावत ने आगे कहा कि 2019 में जब मैं जलशक्ति मंत्री बना तो राजस्थान और मध्य प्रदेश के मंत्रियों-अधिकारियों की बैठक बुलाई थी लेकिन उसमें केवल अधिकारी पहुंचे थे. शेखावत ने कहा कि शायद गहलोत सरकार के मंत्रियों को मेरे ऑफिस में आने से...

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु होंगी NDA की राज्यपाल पद की प्रत्याशी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं, विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया में द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते वक्त इस बात पर जोर दिया कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से एक राष्ट्रपति मिलने वाली है। तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर भी संदेश दिया है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राज्यपाल 2015 में बनाई गई थीं। बता दे कि, विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय किया ह...

जस्टिस सम्भाजी शिवाजी शिंदे बने राजस्थान हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश

जयपुर। जस्टिस सम्भाजी शिवाजी शिंदे राजस्थान हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सम्भाजी शिवाजी शिंदे (Justice Sambhaji Shivaji Shinde) का कार्यकाल 42 दिन का रहेगा. जस्टिस शिंदे की कार्यशैली अलग तरह की है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को सायं यहां राजभवन में जस्टिस श्री शिन्दे सम्भाजी शिवाजी को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस शिन्दे ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव उषा शर्मा ने जस्टिस शिन्दे को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री शिन्दे के परिजन उपस्थित रहे। जस्टिस शिंदे देर तक और छुट्टी के दिन...

SHO और कांस्टेबल में बने समलैंगिक संबंध, कांस्टेबल वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल, दोनों किये गए सस्पेंड

जयपुर। एक बार फिर राजस्थान पुलिस को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नागौर जिले के खींवसर थाना एसएसओ और डेगाना थाना  कॉन्स्टेबल के बीच समलैंगिक संबंध और करीब ढाई लाख रुपए ब्लैकमेल कर ऐंठने का खुलासा हुआ है। एसएसओ ने जब इसकी शिकायत एसपी को की तो एसएसओ और कॉन्स्टेबल दोनों को निलंबित कर दिया गया । इसके बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि नागौर स्थित खींवसर थाने के एसएसओ गोपाल कृष्ण और  डेगाना थाने में पोस्टेड कॉन्स्टेबल प्रदीप बाज्या की करीब 8 महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जब दोस्ती हुई, उस दौरान प्रदीप की तैनाती बड़ी खाटू थाने में थी। दोनों में अलग-अलग सोशल मीडिया ऐप से कॉन्टैक्ट में थे। दोनों के बीच अश्लील चैटिंग होने लगी। दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन भी हुए। इतना ही नहीं दोनों के बीच रोजाना फोन सेक्स से लेकर ...

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मैसूर पैलेस ग्राउंड पर PM मोदी विराट योग प्रदर्शन में सम्मिलित हुए, देशभर में हुए आयोजन

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारों लोगों के साथ मैसूर पैलेस ग्राउंड में विराट योग प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अन्य तमाम लोगों सहित कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैसुरु जैसे आध्यात्मिक केंद्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वह योग-ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है और योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि योग घरों की चहारदीवारी से बाहर निकलकर पूरे विश्व में फैल गया है; और यह आध्यात्मिक बोध, प्राकृतिक और साझा मानव चेतना का प्रतीक बन गया है, खासतौर से अभूतपूर्व महामारी के प...

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल को CM गहलोत ने लिखा पत्र, जोधपुर के कांकाणी में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क के प्रस्ताव को स्वीकृत करने की मांग

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर जोधपुर के कांकाणी में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्रा) पार्क के प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया है। गहलोत ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के वस्त्र उद्योग का प्राचीन इतिहास रहा है। राज्य सरकार ने इस उद्योग को सवंर्धित करने के लिए समय-समय पर कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश का कपड़ा उद्योग विकसित एवं संगठित हो सका है। यहां बनने वाले परम्परागत वस्त्र अपनी खूबियों की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। पत्र में लिखा है कि राजस्थान के उत्पादों को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए जोधपुर में पूर्व में ही सुविधाएं उपलब्ध हैं। रोहट में स्थित भारत सरकार की दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) से जुड़ने वाला मारवाड़ इंडस्ट्रियल क्लस्टर पीए...

फेमस रावत मिष्ठान भंडार की प्याज की कचौरी में निकली मृत छिपकली, स्वास्थ्य विभाग ने उठाए जांच के सैंपल

जयपुर। जयपुर में रावत कचोरी के स्वाद से कौन परिचित नहीं है? लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्वाद आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसी ही एक लापरवाही का बड़ा नमूना फेमस सोढाला स्थित रावत मिष्ठान भंडार पर भी देखने को मिला। जहां रावत मिष्ठान भंडार की प्याज कचौरी खाने आए एक व्यक्ति की कचौरी में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत स्टोर संचालक से की तो उसने भी गलती मानते हुए तमाम कचौरी की बिक्री को रोक दिया। वहीं, इस मामले में शिकायत के बाद जयपुर सीएमएचओ ने कचौरी के सैंपल लेने और जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल, वैशाली नगर निवासी अखिल अग्रवाल जयपुर के सोडाला स्थित रावत मिष्ठान भंडार पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक प्याज की कचौरी ली। उसे दुकान पर ही खाने लगे। एक बाइट खाने के बाद जैसे ही दूसरा बाइट खाने लगे तो उसमें छिपकली का कटा हुआ हिस्सा नजर आया। अखिल ने उस टुकड़े को कचौड़ी ...

​अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे हो सकते हैं भर्ती, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Agniveer Recruitment Rally: एक तरफ जहां देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर हिंसा और बवाल परवान पर है वहीं दूसरी तरह आखिरकार थलसेना ने अग्निपथ योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक छह अलग-अलग कैटेगरी में थलसेना में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी. जुलाई माह से सेना के अलग-अलग रिक्रूटमेंट ऑफिस भर्तियों के लिए रिक्रूटमेंट रैलियों की तारीख जारी करना शुरू कर दिया जाएगा। जिन छह अलग-अलग कैटेगरी में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी उनमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, टेक्निकल (एविएशन, एम्युनेशन-एग्जामनर), क्लर्क, स्टोरीकीपर-टेक्नीकल, ट्रेडसमैन (10वीं पास), ट्रैडसमैन (8वीं पास) शामिल हैं। बता दें कि भारतीय सेना के देशभर में कुल 13 जोनल है। क्रूटेंग ऑफिस हैं. इनके अंतर्गत देशभर में कुल 75 आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) हैं.   सभी अग्निवीरों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन एडमिट कार्ड ज...

राज्य सूचना आयोग ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिये निर्देश

जयपुर। राजस्थान राज्य सूचना आयोग ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों को सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा इससे नागरिकों में पुलिस अनुसंधान की निष्पक्षता के प्रति विश्वास बढ़ेगा और शक संदेह से उपजे विवादों पर भी लगाम लगेगी। आयोग ने यह आदेश बीकानेर के मोहम्मद यूनुस की अपील पर सुनवाई के दौरान दिया।   इस मामले में बीकानेर के यूनुस ने महिला पुलिस थाने में लगे सी सी टी वी कैमरे का फुटेज माँगा था। लेकिन पुलिस ने पहले महिला थाने का हवाला देकर इसे गोपनीयता भंग होने का अंदेशा बताते हुए देने से इंकार किया और बाद में यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि फुटेज डिलीट हो गए है। इस पर सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने नाराजगी व्यक्त की और कहा पुलिस ने इसमें जल्दबाजी से काम लिया है।   आयोग में सुनवाई के दौरान आवेदक ने कहा पुलिस ने जानबूझकर फुटेज डिलीट किया है। क्योंकि इसस...