India

भरतपुर पुलिस ने पकड़े तेलंगाना से चोरी हुए अमेजन कंपनी के 1 करोड़ 35 लाख रुपए के मोबाइल

भरतपुर। स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां 4 जून को तेलंगाना के दिजापल्ली थाना इलाके में गुरूगाम से डिलीवर किए जाने के बाद चोरी किए गए मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। करीब 1 करोड़ 55 लाख रूपये मूल्य के 406 मोबाइल किए बरामद. इनको टायर की आड़ में ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था। यह  मोबाइल अमेजन कंपनी की तरफ से डिलीवर किए गए थे। कामां सीओ प्रदीप यादव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए इसकी सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने तुरंत  एक्शन लेते हुए इस ट्रक और आरोपियों को पकड़ा। चोरी का यह माल फिरोजपुर नूह में सप्लाई किया जाना था। पहाड़ी थाना कस्बें में जाल बिछाकर ट्रक नंबर HR38 AC 1605 से इस माल को बरामद किया गया। इसके साथ ही ट्रक के आगे चल रही हरियाणा नम्बर की स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने 3 लोगों को डिटेन किया है।...

कोयले की कमी से उत्पन्न बिजली संकट के बीच राहत की खबर, घरेलू कोयला उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली. भारत के कई राज्यों में कोयले की कमी से आए बिजली संकट के बीच एक बड़ी राहत की खबर है. वित्त वर्ष 2021-22 में 777 मिलियन टन (एमटी) के रिकॉर्ड उत्पादन के बाद, घरेलू कोयला उत्पादन में चालू वित्त वर्ष के दौरान भी लगातार वृद्धि के रुझान प्रदर्शित कर रहा है। कोयला मंत्रालय के मुताबिक कुल घरेलू कोयला उत्पादन 31 मई, 2022-23 तक 137.85 मिलियन टन हुआ जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान हुए 104.83 एमटी उत्पादन की तुलना में 28.6 प्रतिशत अधिक है। यह रुझान जून, 2022 में भी बरकरार रखा जा रहा है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा कोयला उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि (16 जून, 2022 तक) में हुए उत्पादन की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष के लिए घरेलू कोयला उत्पादन लक्ष्य 911 एमटी है जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.2 प्रतिशत अधिक है। घरेलू कोयला आधारित (डीसीबी) बिजली संयंत्रों द्वारा ब...

अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए लोग योग का करें अभ्यास: प्रधानमंत्री  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को लेकर लोगों से स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।  योग दिवस को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के समय में योग का महत्व और अधिक हो जाता है, जब नॉन-कम्युनिकेबल और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां युवाओं में विशेष रूप से बढ़ रही हैं। मोदी ने अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए लोगों से योग का अभ्यास करने का आग्रह किया है। उन्होंने योग पर एक वीडियो भी साझा किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा; "आज के समय में योग का महत्त्व और अधिक हो जाता है, जब नॉन-कम्युनिकेबल और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां युवाओं में विशेष रूप से बढ़ रही हैं। इसलिए अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए योग का अभ्यास अवश्य करें।" बता दें कि 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को ...

प्रधानमंत्री ने प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना राष्‍ट्र को समर्पित की

नई दिल्ली। प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को इसको समर्पित करते हुए कहा कि यह एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का एक अभिन्न अंग है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल, श्री हरदीप सिंह पुरी, श्री सोम प्रकाश, श्रीमती अनुप्रिया पटेल और श्री कौशल किशोर उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने परियोजना को केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ा उपहार बताया। उन्होंने यातायात की भीड़ और महामारी के कारण परियोजना को पूरा करने में चुनौती की व्यापकता का स्मरण करते हुए परियोजना को पूरा करने के लिए न्यू इंडिया की नई कार्य संस्कृति और श्रमिकों एवं इंजीनियरों को इसका श्रेय दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक नया भारत ह...

जल जीवन मिशन में भुगतान की एवज में 1 लाख की रिश्वत लेते जलदाय विभाग का अधिशाषी अभियंता गिरफ्तार

बाड़मेर। जल जीवन मिशन में फैले भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  राजस्थान ACB ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता को 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बाड़मेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये जयप्रकाश गुप्ता अधिशाषी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, खण्ड बालोतरा, जिला बाड़मेर को परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की बाड़मेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि जल जीवन मिशन योजना के तहत करवाये गये कार्यों के बकाया बिलों के भुतान की एवज में कुल भुगतान राशि के 2.5 प्रतिशत कमीशन के रूप में जयप्रकाश गुप्ता अधिशासी अभि...

अग्निवीरों की होगी बल्ले-बल्ले, भारतीय तटरक्षक, रक्षा असैन्य पदों और 16 डीपीएसयू की नौकरियों में 10% आरक्षण को मिली स्वीकृति

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए रक्षा मंत्रालय में नौकरी की रिक्तियों के 10% को आरक्षित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह 10% आरक्षण भारतीय तटरक्षक बल, रक्षा असैन्य पदों और सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लागू किया जाएगा। इनमें मिलेगा आरक्षण- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल), हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (एमडीएल), मिश्रा धातु निगम (मिधानी) लिमिटेड, बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड (एवीएनएल), एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडि...

राजस्थान राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित, ‘‘केंद्र सरकार अग्निपथ योजना को वापस ले‘‘

- राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक राज्य मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव किया पारित ‘‘केंद्र सरकार अग्निपथ योजना को वापस ले‘‘ - राज्य मंत्रिपरिषद की युवाओं से संयम रखते हुए अपनी बात शांतिपूर्ण, अहिंसक एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखने की अपील जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर के युवाओं द्वारा केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की गई। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा की गई कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे बहादुर सेना है, जो अपने अदम्य साहस के लिए जानी जाती है। हमारी सेना का इतिहास गौरवशाली रहा है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। भारतीय सेना का आत्म-विश्वास और उसकी प्रतिष्ठा बनी रहे, इसके लिए सेना में कुशलता, अनुभव एवं स्थायित्व होना आवश्यक है। सेना में ...

पीएम मोदी का मां के 100 वें वर्ष में प्रवेश पर भावनात्मक ब्लॉग, बोले “मेरी मां जितनी सरल हैं, उतनी ही असाधारण हैं”

नई दिल्ली. अपनी मां के 100वें साल में प्रवेश करने के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक भावनात्मक ब्लॉग लिखा। उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए हुए कुछ पलों को याद किया। उन्होंने उनको बड़ा करने के दौरान मां द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया और अपनी मां की विभिन्न खूबियों का उल्लेख किया जिससे उनके दिमाग, व्यक्तित्व और आत्म विश्वास को आकार मिला। पीएम मोदी ने लिखा, “आज, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी और सौभाग्य की अनुभूति हो रही है कि मेरी मां श्रीमती हीराबा मोदी अपने 100वें साल में प्रवेश कर रही हैं। यह उनका जन्म शताब्दी वर्ष होने जा रहा है।”   लचीलेपन की प्रतीक बचपन में अपनी मां के सामने आई मुश्किलों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मेरी मां जितनी सरल हैं, उतनी ही असाधारण हैं। बिल्कुल दूसरी सभी माताओं की तरह।” छोटी सी उम्र में ही, पीएम मोदी की मां ने अपनी मां क...

मिलिए हरमन स्वर्णकार से, हर रोज बचा रही कई जिंदगियां, महज 1 साल में 200 कर्मचारियों के साथ खड़ी कर दी मेडिकेयर कंपनी

जयपुर (आलोक शर्मा)। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है... महान गायक मुकेश का फ़िल्म 'अनाड़ी' में गाया यह गाना आज भी भले ही लोगों की जुबान पर राज करता हो, लेकिन बहुत कम ही लोग हैं जो इन पंक्तियों को अपने जीवन में भी आत्मसात करते हैं। पर एक युवा महिला हैं जिन्होंने इन पक्तियों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन का धेय बनाया और कुछ कर गुजरने की ठानी। हम यहां बात कर रहे हैं दृढ निश्चय, मजबूत इरादों और आत्मविश्वास से लबरेज हरमन स्वर्णकार की, जिन्होंने कुछ साल पहले पोलारिस मेडिकेयर का सपना देखा था, जो आज साकार होकर आगे बढता नजर आ रहा है.   ऐसे हुआ आगाज कोविड महामारी के दौरान जिस तरह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लाखों लोगों की जानें चली गई, चीख पुकार के बीच ...

सरकारी दफ्तरों के बिजली के बिल अब टाइम पर होंगे जमा, अब ऑटोमेशन सिस्टम से होगा बिलों का भुगतान

सरकारी दफ्तरों के बिजली के बिल अब न केवल समय पर जमा हो सकेंगे बल्कि ऑटोमेटिक ही खातों से पैसा भी काट जाएगा। राजस्थान में बिजली के बिलों के भुगतान के लिए राजकीय कार्यालयों के विद्युत बिलों का भुगतान अब ऑटोमेशन सिस्टम से हो गया है। राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में यह व्यवस्था 15 जून, 2022 से लागू हो गई है। इस व्यवस्था में विद्युत व्यय के बिलों का भुगतान अंतिम तिथि से तीन दिन पूर्व ही हो जाएगा। वित्त विभाग ने राजकीय कार्यालयों में विद्युत व्यय के बिलों का भुगतान ऑटोमेशन व्यवस्था से करने के लिए परिपत्र जारी किया है। इस व्यवस्था के तहत विद्युत वितरण निगमों द्वारा जनरेट किए जाने पर विद्युत व्यय के बिल ऑटो सिस्टम के माध्यम से आईएफएमएस पर प्राप्त होंगे। आईएफएमएस द्वारा एफवीसी बिल ऑटो तैयार किए जाएंगे। विद्युत वितरण निगम द्वारा राजकीय कार्यालय या विभाग के विद्युत व्यय के बिल सिस्टम से जनरेट...