जयपुर। राज्यसभा चुनाव मतदान से ठीक पहले एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। अशोक गहलोत ने कहा कि तीनों सीटें हम जीत रहे हैं। हम चाहते हैं कि इस बार ऐसे परिणाम आने चाहिए जिससे कि भविष्य में कोई हॉर्स ट्रेडिंग करने के प्रयास नहीं करे। जो ये परंपरा डाल रहे हैं बीजेपी वाले हॉर्स ट्रेडिंग की, भैरोंसिंह जी थे तबसे ही मैं देख रहा हूं, उनको तंग किया गया और उनको ले जाना पड़ा चोखी ढाणी के अंदर अपने विधायकों को, अपनी ही पार्टी के विधायकों को, ये परंपराएं जो बीजेपी वाले डाल रहे हैं, हम चाहते हैं कि इस बार इनको ऐसा सबक मिलना चाहिए कि भविष्य में ऐसी नौबत ही नहीं आए, इस बार तीनों सीटें हम जीत रहे हैं। आराम से कोई दिक्कत नहीं आ रही है और हमारा कुनबा एकजुट है।
उधर जब CM से सवाल किया गया कि बीजेपी आरोप लगा रही है कि आपने लालच दिया है विधायकों को और कही...
नई दिल्ली। भारत में राष्ट्रपति चुनाव की कवायद तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार 29 जून तक नॉमिनेशन किए जा सकेंगे। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे।
पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी होगी। 2017 में राष्ट्रपति चुने गए रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को ही खत्म हो रहा है। वे देश के 15वें राष्ट्रपति हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 15 जून को अधिसूचना जारी होगी। चुनाव में वोटिंग के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराया जाएगा। वोट देने के लिए 1,2,3 लिखकर पसंद बतानी होगी। पहली पसंद ना बताने पर वोट रद्द हो जाएगा। कल होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भी चुनाव आयोग कलम देगा। उन्होंने कहा कि 776 सांसद और 4033 विधायक, यानी कि कुल 4809 मतदाता...
नई दिल्ली. एनएचएआई की टीम ने जबरदस्त काम करते हुए वल्र्ड रिकॉर्ड बना दिया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 105 घंटे और 33 मिनट में एनएच 53 पर एक ही लेन में 75 किलोमीटर बिटुमिनस कंक्रीट बिछाने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बनाए गए नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की आज घोषणा की। एक वीडियो संदेश में गडकरी ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घोषित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एनएचएआई ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्रमाणित किया है।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती से अकोला जिलों के बीच एनएच 53 पर एक ही लेन में 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी बिटुमिनस कंक्रीट बिछाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। 75 किलोमीटर सिंगल लेन निरंतर बिटुमिनस कंक्रीट रोड की कुल लंबाई, 37.5 किमी टू-ले...
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने 10 इन-ऑर्बिट संचार उपग्रहों को भारत सरकार से मेसर्स न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने यह निर्णय लिया, जोकि अंतरिक्ष विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है।
केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने एनएसआईएल की अधिकृत शेयर पूंजी को 1000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7500 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दे दी है।
एनएसआईएल को इन परिसंपत्तियों का हस्तांतरण इस कंपनी को पूंजी प्रधान कार्यक्रमों/परियोजनाओं को साकार करने के लिए वांछित वित्तीय स्वायत्तता प्रदान करेगा और इस प्रकार अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाओं और प्रौद्योगिकी आधारित अन्य लाभ की पेशकश करेगा। इस मं...
-27 जून से 23 अगस्त तक भारत सरकार के ई पोर्टल पर होगी नीलामी
-भारत सरकार के पोर्टल पर विस्तृत जानकारी व शर्तें उपलब्ध
जयपुर। राजस्थान के माइंस विभाग ने 639 अप्रधान खनन प्लाटों की ई नीलामी की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि करीब 19 जिलों में अधिकांश एक हैक्टेयर के खनन प्लॉट ऑक्शन के लिए विकसित किए गए हैं। इससे कम पूंजी वाले स्थानीय लोगों की भी खनन गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य मेें वैध खनन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सुलभ कराने पर बल देते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अप्रधान खनिजों के छोटे छोटे यहां तक कि अधिकांश प्लॉट एक हैक्टेयर के तैयार किए गए हैं ताकि कम पूंजी व...
नई दिल्ली। महिला क्रिकेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर कई खिताब देश के नाम करवाने वाली और लेडी सचिन तेंदुलकर के नाम से पहचानी जाने वाली मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
भारतीय महिला क्रिकेट की रीढ़ कहे जाने वालीं मिताली राज (Mithali Raj) ने 23 साल के लंबे केरियर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 39 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया।
बता दें कि मिताली राज ने दो दशक से लंबे चले अपने क्रिकेट करियर में पूरी तरह राज़ किया और कई बार अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सबको चोंका दिया। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला हैं और बतौर कप्तान भी सबसे ज्यादा जीत उनके नाम ही हैं। वह भारत में महिला क्रिकेट की पहचान रही। ऐसे में मिताली राज का रिटायरमेंट लेना महिला क्रिकेट वर्ल्ड में एक बड़ी घटना से कम नहीं।
मित...
विधायक कुलदीप बिश्नोई को मंगलवार को 14 मिनट में व्हाट्सएप पर तीन संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक को राजस्थान के बाड़मेर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक की पहचान कंवराराम के रूप में हुई है। उधर, इस कार्रवाई पर विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज का धन्यवाद किया। बिश्नोई हरियाणा के आदमपुर से कांग्रेस विधायक हैं।
बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी को भी आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई को व्हाट्सएप संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उस दिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके व्हाटसएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में आदमपुर पुलिस ने आरोपी राजस्थान निवासी अशोक को गि...
बीकानेर। राजस्थान में एक तरफ कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपने विधायकों को बाड़ेबंदी में रखे हुए हैं दूसरी तरफ उनके परिजनों को गैंगस्टर्स धमका रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मंत्री और विधायक उदयपुर में बाड़ेबंदी में बंद हैं। इसी बाड़ेबंदी में कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी शामिल हैं लेकिन सोपू( स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी) गैंग ने उनके परिजनों को धमकी दी है। सोपू गैंग ने मंत्री से 70 लाख रुपये की मांग की है। गैंग ने कहा कि बेटा-बेटी बिना सुरक्षा के घूमते हैं। अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के प्रबंधन मंत्री को ये धमकी उनके बेटे प्रधान गौरव चौहान और परिवार को लेकर दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एस...
श्रीगंगानगर। एक तरफ राजस्थान सरकार और राजस्थान के ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश मीणा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।
भ्रष्टाचार के एक मामले में राजस्थान एसीबी की टीम ने श्रीगंगानगर में ग्राम विकास अधिकारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर गंगानगर प्रथम इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुरेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत लखा हाकम, पं.स. रायसिंहनगर, जिला श्रीगंगानगर को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की गंगानगर प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके तीन प्लॉटों के पट्टा नवीनीक...
नई दिल्ली। "हम पैगंबर के अपमान का बदला लेंगे. हम दूसरों से इस लड़ाई में शामिल होने के लिए कहेंगे. हम उन लोगों को मार देंगे जो पैगंबर मोहम्मद का अपमान करते हैं. हम अपने और अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधेंगे ताकि ऐसे लोगों को उड़ाया जा सके. पैगंबर मुहम्मद के अपराधियों को हम माफ नहीं करेंगे. दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में भगवाधारियों का अंत करेंगे. वह न अपने घर में छुप पाएंगे औन न ही सुरक्षाबल उन्हें बचा पाएंगे."
यह धमकी आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत को दी है। उसने आधिकारिक तौर पर धमकी दी कि वह गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में आत्मघाती हमले करने के लिए तैयार है। अलकायदा ने कहा कि जल्द ही बीजेपी का अंत होगा। टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने जो बयान दिया था। उसी को लेकर अल कायदा ने यह धमकी दी है।
आतंकियों ने अपने मैसेज में डिबेट का भी जिक्र किया है। अलका...