India

अभिनेता शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर ड्रग मामले में हिरासत में

Siddhant Kapoor Drug Case: फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर का बेटा और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का भाई ड्रग मामले में हिरासत में लिया गया है। मनोरंजन जगत से यह चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का बेटा और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को ड्रग मामले में हिरासत में ले लिया गया है। उनका मेडिकल करवाया गया है और पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है गिरफ्तारी कर ली गयी है लेकिन अभी पुष्टि नहीं की गई है।   बता दें कि सिद्धांत कपूर को बेंगलुरू पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धांत पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। बेंगलुरू पुलिस ने एमजी रोड स्थित एक होटल में रेड मारी थी। इस पार्टी में शामिल सिद्धांत समेत 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले में बेंगलुरू पुलिस ने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं...

जो अडानी समूह फूटी आंख नहीं सुहाता, उससे पर्दे के पीछे डील कर जनता की आंखों में धूल झोंक रही कांग्रेस सरकार: राजेन्द्र राठौड़, BJP

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा अदाणी पावर को मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 23 हजार हेक्टेयर जमीन आवंटन का फैसला लिए जाने के मामले में बीजेपी ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। राजेन्द्र राठौड़ बोले- कांग्रेस सरकार का अडानी प्रेम फिर हुआ जगजाहिर हो गया है। पर्दे के पीछे डील कर जनता की आंखों में धूल झोंक रही है राजस्थान सरकार। BJP के सीनियर लीडर और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का अडानी प्रेम एक बार फिर जगजाहिर हो गया है। एक तरफ कांग्रेस को अडानी समूह फूटी आंख नहीं सुहाता है, लेकिन इसी के साथ पर्दे के पीछे डील कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम राज्य सरकार में हो रहा है। अडानी समूह को पानी पी-पी कर कोसने वाली कांग्रेस समझ ले कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। राठौड़ ने ट्वीट और बयान जारी कर कहा कि राज्...

राजस्थान की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस राजस्थान-2022, छोटे कस्बों और गांव-ढाणी से लगभग 1200 से अधिक गर्ल्स ने दिया ऑडिशन

जयपुर। होटल प्राइम सफारी में राजस्थान की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस राजस्थान-2022 के ऑडिशन आयोजित हुए। इस बार ऑडिशन में प्रदेशभर से लगभग 1200 से अधिक बड़े शहरों सहित छोटे कस्बों और गांव-गांव ढाणी-ढाणी से गर्ल्स ने हिस्सा लिया। ऑडिशन के दौरान फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के प्रति गर्ल्स में काफी उत्साह देखने को मिला।   ऑडिशन में प्रतिभागियों को सपोर्ट करने के लिए उनके परिजन अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी ब्यूटी फैशन स्टेटमेंट, और रैम्प पर कैटवॉक के जरिए जजेज को प्रभावित किया। जूरी पैनल में निमिषा मिश्रा, कंचन खटाना, मानसी राठौर, कशिश आसवानी, भावना वैष्णव, हिमाद्री भटनागर, सपना सिंह, चेष्टा मथुरिया, कुमकुम चौधरी, योगिता अरोड़ा, संगीता भामू, सेजल गोविल, ज्योतिका छटवानी, सेजल अरोरा रही। ऑडिशन के बाद प्रतिभागियों का इंटरव...

कोरोना से तबीयत बिगड़ने के बाद सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। हाल ही में कोरोना की शिकार हुईं कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गंगा राम अस्पताल (Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. बता दें कि सोनिया गांधी हाल के दिनों में ही कोरोना संक्रमित हुई थीं. 75 वर्षीय सोनिया गांधी दो जून को कोरोना पॉजिटव हो गई थीं। जिसके बाद से वह धीरे- धीरे रिकवर भी हो रही थीं. लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण आज उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों की एक विशेष टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रही है। गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गां...

कलेक्टर की गाय की देखभाल के लिए 7 सरकारी चिकित्सक लगाए, आदेश में लिखा- शिथिलता अक्षम्य है

यूपी के फतेहपुर जिले में एक वीवीआईपी गाय चर्चा का विषय बन गई है। चूंकि गाय की देखरेख के लिए 7 पशु चिकित्सक जो लगा दिए गए हैं। और भला इसमें बुराई भी क्या है? क्योंकि गाय किसी किसान या आप हम जैसे आमजन की नहीं बल्कि डीएम साहिबा अपूर्वा दुबे की जो ठहरी। इसलिए जिलाधिकारी के आवास में गाय के इलाज के लिए 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से इससे जुड़ा एक सरकारी आदेश जमकर वायरल हो रहा है। लाजमी है डीएम साहिबा इससे परेशान हैं तो पशुपालन विभाग के आला अधिकारियों के भी तोते उड़े हुए हैं। क्योंकि उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि इस तरह का आदेश जारी करके वो कहीं हंसी का पात्र तो कहीं गुस्से का पात्र बन जाएंगे। सरकारी महकमे में फिलहाल इस आदेश के वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उधर अपर मुख्य पशुधिकारी का कहना है कि आदेश तो जारी किय...

अडानी समूह को राजस्थान सरकार 1 हजार मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए देगी 2397.54 हैक्टेयर जमीन, मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला 

जयपुर, 11 जून। राजस्थान सरकार अडानी समूह को राजस्थान में 1 हजार मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए 2397.54 हैक्टेयर जमीन देगी. मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है.   मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें जहां प्रदेश के युवाओं को एडवांस टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दिलवाने, भूतपूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के नाम से भरतपुर के चिकित्सा महाविद्यालय और विद्यालय का नामकरण करने, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, कृषि मण्डियों को सुदृढ़ करने, राज्य सेवा कर्मचारियों के लिए जीपीएफ कटौती लागू करने, नेत्र सहायक संवर्ग में पदोन्नति के अवसर बढ़ाने एवं प्रदेश में मेडि-टूरिज्म को बढ़ावा देने सहित कई अहम निर्णय लिए गए वहीं अडानी समूह को भूमि देने का भी बड़ा फैसला हुआ।  क्लिक करें: चिकित्सक बने देवदूत, एक्यूट लिव...

अब 'PAYTM मत करो', रिचार्ज पर यूजर्स को देना होगा एक्सट्रा सर्विस चार्ज

नई दिल्ली. यदि आप पेटीएम से मोबाइल रिचार्ज कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं. सर्विस चार्ज के नाम पर आपसे अधिक राशि वसूलना शुरू कर दिया है. इससे कुछ महीने पहले फोनपे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज लेने का एलान किया था जिसका ग्राहकों ने काफी विरोध किया था और अब Paytm ने भी मोबाइल रिचार्ज पर एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। सर्विस चार्ज की वास्तविक राशि आपके रिचार्ज की राशि पर निर्भर करेगी, जो 1 रुपये से लेकर 6 रुपये तक सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है। इतना ही नहीं यह एक्स्ट्रा चार्ज पेटीएम के जरिए होने वाले सभी तरह के पेमेंट मोड पर लागू होगा। पर एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे। सोशल मीडिया पर पेटीएम के इस नए नियम की आलोचना हो रही है और यूजर्स खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि 2019 में पेटीएम ने कहा थ...

विधायकों ने बिना किसी प्रलोभन के कांग्रेस सरकार का राज्यसभा चुनावों में समर्थन किया: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। विपक्ष द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी के समर्थित निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों पर प्रलोभन देकर राज्यसभा चुनाव में वोट कराने के मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों का खंडन भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों का साथ देने के लिए आभार भी जताया है। गहलोत ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की शानदार विजय के लिए सभी माननीय विधायकगणों का हृदय से आभारी हूं। यह राजस्थान की खुशकिस्मती है कि राज्यसभा चुनाव हो या पॉलिटिकल क्राइसिस का समय हो राजस्थान में BSP से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों, 13 निर्दलीय, 2 CPI(M), 2 BTP, 1 RLD विधायकों ने हमारी सरकार का साथ दिया है। इन सबने BJP द्वारा की गईं खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया है। इन विधायकों ने प्रदेश को स्थिर सरकार देने के लिए...

जिनेवा में कई मुद्दे प्रमुखता से उठाएगा भारत, विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन रखेगा अपनी बात

नई दिल्ली. बाहरवां विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 12 जून 2022 से शुरू हो रहा है। इस वर्ष के सम्मेलन में चर्चा और वार्ता के प्रमुख क्षेत्रों में महामारी पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रतिक्रिया, मत्स्य पालन पर अनुदान सहायता (सब्सिडी) वार्ता, खाद्य सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग सहित कृषि मुद्दे, डब्ल्यूटीओ सुधार और इलेक्ट्रॉनिक पारेषण (ट्रांसमिशन) पर सीमाशुल्क (कस्टम ड्यूटी) में अधिस्थगन (मोरेटोरियम) शामिल हैं। सम्मेलन में एक मजबूत भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल कर रहे हैं। विश्व व्यापार संगठन सहित बहुपक्षीय मंचों पर भारत के नेतृत्व की ओर देखने वाले विकासशील और गरीब देशों के हितों के साथ-साथ देश मे...

धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने क्रॉस वोटिंग करके BJP को दिया दगा, पार्टी ने किया सस्पेंड, विरोधी गुट के लिए की जासूसी

जयपुर। राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान क्रॉस वोट डालकर बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह ने अपनी ही पार्टी से दगा किया। खास बात यह रही कि पार्टी में बाड़ेबंदी के दौरान लगातार साथ रही, सबके साथ खाया पीया और फिर भी BJP की रणनीति से जुड़ा फीडबैक कांग्रेस तक पहुंचाया। ऐसा आरोप BJP नेताओं ने कुशवाह पर लगाए हैं।  ऐसे में अब क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक कुशवाहा को बीजेपी ने निलंबित कर दिया है। कारण बताओ नोटिस किया जारी कर जवाब मांगा है। राजस्थान राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर यह बड़ा एक्शन हुआ है। भाजपा की धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी के समर्थन में  मतदान किया। ऐसे में भाजपा ने तुरन्त एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस देकर 7 द...