India

अवैध खनन संयुक्त जांच अभियान, सात दिन में 795 वाहन मशीनरी थानों में जब्त, 2 करोड़ 83 लाख जुर्माना वसूला

जयपुर। राजस्थान में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 15 मई से चल रहे एक माह के संयुक्त जांच अभियान में पहले सात दिनों में दो करोड़ 83 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है वहीं 795 वाहन-मशीनरी अभी भी थानों में जब्त है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने अभियान की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संयुक्त जांच अभियान में और अधिक तेजी लाने व की गई कार्यवाही से स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक प्रचारित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण गतिविधियों में लिप्त लोगों में राज्य सरकार द्वारा सख्त कार्यवाही का संदेश जा सके और अवैध गतिविधियों पर कारगर रोक लग सके।        डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में जिला कलक्टरों द्वारा माइंस, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। राज्य में गत सात दिनों...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सॉफ्ट बैंक कॉरपोरेशन के बोर्ड निदेशक और संस्थापक मासायोशी सोन के साथ मुलाकात की

जापान। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज (23 मई 2022) टोक्यो में सॉफ्टबैंक कॉरपोरेशन के बोर्ड निदेशक और संस्थापक श्री मासायोशी सोन के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में सॉफ्टबैंक की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने भारत में प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और वित्त जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सॉफ्टबैंक की भविष्य की भागीदारी के बारे में भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने भारत में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न सुधारों के बारे में भी चर्चा की। उन्‍होंने सॉफ्टबैंक के साथ ऐसे विशिष्ट प्रस्तावों को भी साझा किया, जहां वह भारत में अपने निवेश को बढ़ा सकता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान में QUAD सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं। इसी यात्रा के दौरान यह मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden से भ...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ सलाहकार ओसामु सुजुकी के साथ मुलाकात की

जापान। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज टोक्यो में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ सलाहकार ओसामु सुजुकी के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में सुजुकी के सहयोग और योगदान का उल्‍लेख करते हुए भारत के मोटर वाहन उद्योग में सुजुकी मोटर्स की परिवर्तनकारी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ऑटोमोबाइल और ऑटो कम्पोनेंट क्षेत्र में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्‍ज (पीएलआई) योजना के तहत स्वीकृत आवेदकों में शामिल थे। उन्होंने सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विद्युत वाहनों और बैटरी के साथ-साथ रीसाइक्लिंग केंद्रों के लिए उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने सहित भारत में निवेश के और अवसरों के बारे में भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने जापान-भारत विनिर्माण संस्थान (जेआईएम) और ज...

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार से, तैयारियां पूरी

जयपुर। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 मई, मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रारम्भ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राज्यसभा की 4 जुलाई, 2022 को रिक्त हो रही 4 सीटों के लिए निवार्चन सम्पन्न होना है।  मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मई से 31 मई, 2022 तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। शनिवार 28 मई एवं रविवार 29 मई को राजकीय अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।  गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक राज्य विधानसभा के कमरा नंबर 110 एवं 706 में लिए जाएंगे। कमरा नंबर 110 में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नामांकन पत्र लेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुपस्थित होने की स्थिति ...

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह TMC में शाम‍िल, बोले -बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन गिर रहा ग्राफ , पार्टी सिर्फ फेसबुक से राजनीति नहीं कर सकती

भले ही देश के कई राज्यों में कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेता बीजेपी का हाथ थाम रहे हों लेकिन पश्चिम बंगाल बीजेपी के अन्य राज्यों की तरह काबू में आता नहीं दिखता. यही कारण है कि अब बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कमल के फूल वाली पार्टी छोड़कर टीएमसी का हाथ थाम लिया है. ममता ने मोदी सरकार को यह बड़ा झटका दिया है. TMC में शामिल होने के बाद बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा क‍ि जिस राजनीतिक दल में दूसरे की तरफ उंगली दिखाने की कोशिश की जाती है, उसी भाजपा में 2 सांसद TMC के आज भी वहां हैं जिन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं उनसे निवेदन करूंगा कि वे दोनों सांसद इस्तीफा दें। मुझे एक घंटा नहीं लगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्‍होंने कहा क‍ि बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है। ज़मीन स्तर पर...

रूस और चीन की चिंताओं के बीच जापान दौरे से पहले अपनी यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने ​जारी किया वक्तव्य

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 मई को जापान का दौरा करेंगे। जापानी दौरा क्‍वाड देशों की बैठक के लिए आयोजित किया जा रहा है। बैठक में क्‍वाड नेताओं को हिंद-प्रशांत से जुड़े घटनाक्रम, साझा हितों से जुड़े समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी,जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एवं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे। ऐसे में इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना एक बयान जारी कर कहा कि 'मैं जापान के प्रधानमंत्री श्री फुमियो किशिदा के आमंत्रण पर 23-24 मई, 2022 तक जापान के टोक्यो का दौरा करूंगा।  मार्च 2022 में, मुझे 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री श्री किशिदा की आवभगत का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। टोक्यो की अपनी यात्रा के दौरान, म...

22 और 23 मई को पीएम मोदी के जापान दौरे पर चीन और रूस की पैनी नजर, जानें क्या है कारण

नई दिल्‍ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 मई को जापान का दौरा करेंगे। जापानी दौरा क्‍वाड देशों की बैठक के लिए आयोजित किया जा रहा है. बैठक में क्‍वाड नेताओं को हिंद-प्रशांत से जुड़े घटनाक्रम, साझा हितों से जुड़े समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी,जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एवं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे।  गौरतलब है कि मार्च 2021 में डिजिटल माध्यम से हुई पहली बैठक के बाद क्‍वाड नेताओं के बीच यह चौथी वार्ता है। वाशिंगटन में सितंबर 2021 में क्‍वाड नेताओं ने उपस्थित होकर बैठक में हिस्सा लिया था, जबकि मार्च 2022 में डिजिटल माध्यम से बैठक हुई थी। यह इस लिहाज से भी काफी अहम है, क्‍योंकि रूस यूक्रेन जंग के दौरान तीन देशों के राष्‍ट्राध्‍...

हनी ट्रैप का शिकार होने के बाद भारतीय सेना की खूफिया जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को भेजते सेना का जवान गिरफ्तार

जयपुर। इंटरनेट पर दिखने वाला खूबसूरत चेहरा किसी पाकिस्तानी एजेंट का हो सकता है। सावधान रहें वरना एक बार फंसने के बाद आपको बचाने वाला कोई नहीं मिलेगा। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में सामने आया है। राजस्थान इंटेलिजेंस की राज्य विशेष शाखा ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया जो हनी ट्रैप का शिकार होने के बाद भारतीय सेना की खूफिया जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को भेज रहा था। जांच के बाद इंटेलिजेंस ने सेना के जवान प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के इंटेलिजेंस के डीजी उमेश मिश्रा ने बताया, हमें सूचना मिली कि जोधपुर रेजीमेंट में तैनात सेना का जवान प्रदीप कुमार सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क में है। सीआईडी इंटेलिजेंस ने प्रदीप पर नजर रखी। इस दौरान पता चला कि प्रदीप पाक एजेंसी की एक महिला एजेंट से व्हाट्सएप के जरिए लगातार बात कर रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए सेना क...

कांग्रेस के महंगाई के विरुद्ध जनजागरण अभियान के दबाव में केन्द्र को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला करना पड़ा: CM गहलोत

जयपुर। देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम घटने के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है और उन्होंने कहां कि कांग्रेस द्वारा देशभर में लगातार मंहगाई के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन एवं "नवसंकल्प शिविर, उदयपुर" में तय किए गए मंहगाई के विरुद्ध जनजागरण अभियान के दबाव से आज केन्द्र सरकार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला करना पड़ा। हालांकि पिछले दो महीने में ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगभग 10 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे। ऐसे में आज की कटौती महज एक औपचारिकता नजर आती है। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार सही मायने में आमजन को राहत देना चाहती है तो एक्साइज ड्यूटी को घटाकर यूपीए सरकार के स्तर पर ले जाना चाहिए जिससे डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें करीब 70 रुपये प्रति लीटर से भी कम हो जाएंगी और आमजन को मंहगाई से राहत मिल सकेगी।...

केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल सब सस्ते किए, जानें कितने दाम हुए कम

नई दिल्ली। भारत सरकार ने बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को बड़ी राहत दी है। लगातार बढ़ते दामों के बाद अब अचानक सरकार ने लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price), पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol and Diesel prices) में भारी कटौती की है. गैस सिलेंडर पर 200 रुपये, डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9.50 रुपये की कटौती की गई है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देने का एलान किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं। घरेलू गैस के संबंध में वित्त मंत्री ने कहा, " इस वर्ष हम प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को ₹ 200 प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंग...