India

ACB का बड़ा एक्शन, SMS अस्पताल के वित्तीय सलाहकार सहित 4 लोग 14.60 लाख रु. की रिश्वत लेते ट्रैप

जयपुर। राजस्थान एसीबी ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल के वित्तीय सलाहकार सहित 4 लोगों को मोटी घूस लेते दबोचा गया है। FA बृजभूषण शर्मा 7.80 लाख रु की रिश्वत लेते ट्रैप हुए हैं। 2.5 करोड़ का बिल पास करवाने की एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी। एक निजी अस्पताल ने SMS अस्पताल मशीनें लगाई थीं जिसके बिल पास करवाने की एवज में 3% कमीशन मांगने की बात सामने आई है।   राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर प्रकाश शर्मा और कैशियर अजय शर्मा को भी इसी मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वो भी 7.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए। असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के घर की जांच में करीब 50 लाख रुपए कैश अब तक मिल चुके हैं और भी बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है। लगातार उनके विभिन्न ठिकानों पर एसीबी कार्रवाई कर...

DRI और आईसीजी ने लक्षद्वीप के तट से दूर बीच समुद्र में मारा छापा, करीब 1580 करोड़ की हेरोइन जब्त की

ल्रगातार कई महीनों तक विशिष्ट खुफिया जानकारी हासिल कर लेने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यह पक्‍का अनुमान लगा लिया था कि दो भारतीय नावें तमिलनाडु के तट से रवाना होंगी और मई 2022 के दूसरे/तीसरे सप्ताह के दौरान अरब सागर में कहीं न कहीं उन पर भारी मात्रा में मादक द्रव्‍य या नशीले पदार्थ लादे जाएंगे। तदनुसार, भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के साथ मिलकर डीआरआई का एक संयुक्त अभियान ऑपरेशन खोजबीन के कोडनेम से 7 मई 2022 को शुरू किया गया था। इस कार्रवाई के तहत तटरक्षक जहाज ‘सुजीत’, जिस पर डीआरआई के कई अधिकारी सवार थे, विशेष आर्थिक जोन के निकट निरंतर कड़ी निगरानी रखता था। समुद्र में अक्‍सर तूफान आने के बीच लगातार कई दिनों तक तलाश और निगरानी करने के बाद दो संदिग्ध नौकाओं ‘प्रिंस’ और ‘लिटिल जीसस’ को भारत की ओर बढ़ते हुए देखा गया। इन दोनों ही भारत...

4 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ‘राजस्थान जैविक खेती मिशन' पर 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे

जयपुर। राजस्थान में किसान एक बड़ा वोट बैंक है। हाल ही के बजट में जहां राजस्थान सरकार ने अलग से कृषि बजट पेश किया था वहीं अब लगातार किसानों के हित में बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।   किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने कृषक हितों को सर्वाेपरि रखते हुए एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। ‘‘समृृद्ध किसान - खुशहाल राजस्थान‘‘ की सोच के साथ मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की राशि को 2 हजार करोड़ रुपये से बढाकर 5 हजार करोड़ रुपये करने की घोषणा के साथ इस योजना में 11 मिशन शुरू किये गये हैं। इसमें ‘‘राजस्थान जैविक खेती मिशन‘‘ भी एक है। कृषि विभाग के आयुक्त श्री काना राम ने बताया कि मिशन के अन्तर्गत 600 करोड़ रुपये के प्रावधान प्रस्तावित है जिनसे लगभग 4 लाख किसान लाभान्वित होंगे। ...

मुख्यमंत्री गहलोत ने पंजाब के CM को किया फ़ोन, कहा- पंजाब में क्षतिग्रस्त सरहिंद फीडर के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाया जाए

जयपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री से पंजाब में क्षतिग्रस्त सरहिंद फीडर के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने फोन पर बात की। CM गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पंजाब के CM को इस क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण राजस्थान में आ रहीं परेशानियों से अवगत करवाया। भगवंत मान से इस मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए निवेदन किया। सरहिंद फीडर (पंजाब) एवं इन्दिरा गांधी फीडर का कॉमन पटडा 1 अप्रेल को बुर्जी 238 पर क्षतिग्रस्त हुआ था। इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 60 दिन की नहरबंदी के बाद 21 मई से पानी शुरू करना था लेकिन इस क्षति के कारण यह शुरू नहीं हो सका है।'   CM गहलोत में कहा कि गर्मी में पेयजल की जरूरतों को देखते हुए इस काम को शीघ्र पूर्ण करवाया जाए क्योंकि इससे राजस्थान के 10 जिलो के करीब पौने दो करोड़ लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। भगवंत...

अबकी बार फंस गए गुरु, 34 साल पुराने मामले में सिद्धू को सश्रम एक साल की सजा

चंडीगढ़. जिस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) लगातार बचते आ रहे थे आखिरकार उस मामले में उन्हें एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में सुनाई है. लेकिन संभावना जताई जा रही है कि गिरफ्तारी से पहले सिद्धू आत्मसमर्पण कर सकते हैं. हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू को पहले इस मामले में राहत मिल गई थी. लेकिन रोड रेज में जिस शख्स की मौत हुई थी, उसके परिवार ने रिव्यू पिटीशन दायर की थी. अब उस पर सुनवाई करते हुए सिद्धू को एक साल सश्रम यानी कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है, जिससे सिद्धू और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि सिद्धू शुक्रवार दोपहर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं. दरअसल, कोर्ट का फैसला आने के बाद सिद्धू अमृतसर रवाना हो गए थे. हालांकि बाद में वे अपने पटियाला...

राजस्थान में परिवहन विभाग से बिना पंजीकरण की ट्रेक्टर ट्रोलियों के ऑनलाईन रवन्ना जारी करने पर रोक

जयपुर। राज्य सरकार ने राज्य में परिवहन विभाग से बिना पंजीकरण वाली ट्रेक्टर ट्रोलियों से खनिज परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि बजरी खनन के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 12 मई, 22 को जारी आदेशों में अपंजीकृत ट्रेक्टर ट्रोलियों से बजरी परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अब बिना पंजीकरण वाली ट्रेक्टर ट्रोलियों के खनिज परिवहन के रवन्ना जारी करने पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है। बजरी खनन के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 12.05.2022 के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य में परिवहन विभाग में बिना पंजीयन के चल रहे ट्रेक्टर ट्रोलियों से खनिज परिवहन पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही न्यायालय के आदेशों की पालना में निदेशक, खा...

अपनी ही सरकार से खफा हुए विधायक गणेश घोघरा, मुख्यमंत्री को भेजा इस्तीफा

जयपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा उदयपुर में चिंतन करने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पार्टी की रीति-नीति और फैसलों को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं। पहले गुजरात में कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद राजस्थान सरकार में भी एक कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर से अपनी विधानसभा सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। घोघरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भेजे पत्र में खुद को दरकिनार करने के साथ ही उनकी आवाज दबाने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि उनकी ही सरकार होते हुए भी बीते मंगलवार को डूंगरपुर जिले में एसडीएम समेत 22 सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा समेत 60 लोगों के खिलाफ माम...

कांग्रेस अब पटेल वोट बैंक को कैसे साधेगी? गुजरात में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा

गुजरात। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है इस्तीफा देकर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस पटेल के मंसूबों को समय रहते नहीं समझ पाई। शायद इसीलिए गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पिछले दो महीने से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे। अब अगले एक हफ्ते में हार्दिक बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर हार्दिक पटेल की बीएल संतोष के साथ पिछले दिनों एक मीटिंग भी हुई थी। अमित शाह और पीएम मोदी की रजामंदी के बाद हार्दिक को बीजेपी में शामिल करने का फैसला हुआ, जिसके बाद यह मीटिंग हुई। उधर गुजरात चुनावों से पहले कांग्रेस को यह बड़ा झटका है। हार्दिक पटेल को बीजेपी में शामिल करने की एक बड़ी वजह पाटीदार वोट बैंक माना जा रहा है। अब इस वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस को नई रणनीति पर काम करना होगा। फि...

कोटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती लकवा ग्रस्त महिला की आंख चूहे ने कुतरी, सोता रहा अस्पताल प्रशासन

कोटा। राजस्थान के जिस चिकित्सा मॉडल को देश में सबसे बेहतर बताया जा रहा है वहां हालात यह हैं कि हाड़ौती संभाग के अस्पताल महाराव भीमसिंह चिकित्सालय के हालात यह हैं कि यहां भर्ती एक महिला की चूहों ने आंख ही कुतर डाली। स्ट्रोक यूनिट में भर्ती लकवा ग्रस्त 30 साल की महिला रूपमति की आंख की पलक चूहे काट गए। घटना से महिला का पति परेशान है। अस्पताल प्रबंधक का दावा है कि अस्पताल परिसर में रेगुलर पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। अस्पताल प्रशासन इस घटना को लेकर हड़कंप में आया हुआ है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. समीर टंडन ने पुष्टी की है। महिला की आंख पर चूहे ने बाइट की है। मामले की पूरी इंक्वायरी करवाई जा रही है। यूनिट हेड से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर इस मामले में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस सरकार की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'राहुल जी, क्या आप अशोक ग...

राजस्थान के प्रत्येक जिले में विकसित किए जाएंगे 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब'

जयपुर। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक जिले को निर्यात संवर्धन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब' विकसित किए जाएंगे। रावत ने बताया कि जयपुर और जोधपुर जिले को प्रथम चरण में चुना गया है।   उन्होंने कहा कि इस दायरे में सभी जिलों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जिला स्तर के उद्योगों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करना है ताकि छोटे उद्योगों को मदद मिल सके और वे स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके उपलब्ध करवा सकें। जिलों को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में जिला उद्योग एवं केन्द्र, जयपुर (शहर) में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई और शहर के लिए जेम्स एण्ड ज्वैलरी तथा जयपुर ग्रामीण के लिए ब्लू पॉटरी के विकास पर चर्चा की गई।   बैठक में नितिन खण्डेवाल (उपनिदेशक) सीतापुरा द्वारा जै...