India

जयपुर कॉट्योर शो के तीसरे लुक लॉन्च का आयोजन

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े और प्रसिद्ध फैशन महोत्सव जयपुर कॉट्योर शो (जेसीएस) की तैयारियों से पर्दा उठाते हुए शो का तीसरा लुक लॉन्च आयोजित हुआ। टोंक रोड स्थित आरगस होम्स में आयोजित हुए इस लुक लॉन्च कार्यक्रम में मॉडल्स ने डिज़ाइनर्स द्वारा तैयार किए गए गारमेंट्स की एक झलक शोकेस की। इस दौरान प्रख्यात डिज़ाइनर्स में फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर से गौरव गौड़, शेड्स से जस्सी छाबड़ा, डिज़ाइनर सुरभि सबनानी, लेबल शिवायु से शिवानी और आयुष सोनी ने अपने कलेक्शन की छठा बिखेरी। इस दौरान शो की अतिथि पूनम मदान ने शो के बारे में बताया कि 6, 7 और 8 अप्रैल को शहर के द पैलेस में शो का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान सेलिब्रिटीज प्रिंस नरूला और युविका चौधरी लेबल फ्यूशिया के लिए शोस्टॉपर रहेंगे। वहीं नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस अदा खान लेबल शिवायु की शोस्टॉपर होंगी। वहीं डिज़ाइनर सुरभि सबनानी के लिए एक्ट्रेस सोनाली रा...

करौली उपद्रव पर CM गहलोत के आदेश, 'अपराधी चाहे किसी धर्म, जाति या वर्ग का हो उसे बख्शा नहीं जाए'

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद में मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक उच्च स्तरीय बैठक भी इस मामले में ली।मुख्यमंत्री निवास पर करौली में हुई घटना के बाद के हालात की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई।   CM ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुचाने वाली घटना होने पर पुलिस उसमें शामिल तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अपराधी चाहे किसी धर्म, जाति या वर्ग का हो अपराध में उसकी संलिप्तता पाये जाने पर उसे बख्शा नहीं जाए। करौली में हुई घटना की पुनरावृत्ति कहीं और नहीं हो इसके लिए पुलिस प्रो-एक्टिव होकर शांति व्यवस्था कायम रखने की दिशा में ऐहतियाती कदम उठाए। हर थाना स्तर पर हार्डकोर अपराधियों को चिन्हित ...

अगर मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजने से नहीं रोके गए तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे: राज ठाकरे

मुम्बई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग करते हुए कहा कि “मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे।'' उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।" मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजठाकरे ने आगे कहा कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है. बता दें कि राज ठाकरे का बयान ऐसे समय में आया है जब मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक माने जाने वाला महीना रमजान चल रहा है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी हमला बोला और उन पर ‘समय-सम...

करौली के बाद अब ब्यावर शहर में मामूली बात पर दो समुदायों के बीच तनाव, 1 की मौत

ब्यावर. राजस्थान में 24 घंटे के भीतर करौली के बाद अब अजमेर के ब्यावर शहर में मामूली बात पर दो समुदायों के बीच तनाव हो गया जिसमें एक व्यक्ति की जान भी चली गई. ब्यावर में रविवार सुबह सब्जी मंडी में बीच सड़क पर खड़ी बाइक को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. बया दें कि दो दुकानदारों में कहासुनी हुई थी। और बाद यह विवाद मारपीट तक पहुंच गई। दो गुट आमने सामने हो गए। एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने लाठी और लोहे के सरियों से हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के एक शख्स की मौत हो गई और उसके दो बेटे घायल हो गए। तनाव के हालात देखते हुए तीन थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। ब्यावर की उदयपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में मृतक सब्जी का व्यापार करता था। रविवार सुबह उसके बेटे की बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। इस दौरान पास की दुकान में आई सब्जी से भरी जीप बाइक से टकरा गई। इस मामूली बात को लेकर पड़ोसी व्यापारी...

करौली उपद्रव: BJP बोली आरोपी बिना धर्म देखें गिरफ्तार हों, राज्य सरकार ने की शांति की अपील

करौली। हिंदू संगठनों की ओर से करौली शहर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बाइक रैली निकाली गई, लेकिन इस रैली पर कथित तौर पर हुए पथराव के बाद मामला भड़क गया। राजस्थान के करौली में शनिवार को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई। शहर के हटवाड़ा बाजार में हुई इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए और आधा दर्जन दुकानों में आगजनी भी की गई। इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई। हिंसा भड़कने के बाद पूरा शहर बंद हो गया है, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है। करौली में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता मौजूद है और लगातार नजर रख रहा है । राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्वी राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मंत्री रमेश मीणा ने इस पूरे घटनाक्रम पर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और भाईचारे के साथ रहने की अपील की है। उधर केंद्रीय...

राजस्थान में यूटीबी पर कार्यरत राजपत्रित चिकित्सा सेवा पद एवं अधीनस्थ चिकित्सा सेवा के कार्मिकों की सेवा में अभिवृद्धि

जयपुर। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने विभाग में यूटीबी (आवश्यक अस्थाई आधार) के पद पर राजपत्रित चिकित्सा सेवा के पदों एवं अधीनस्थ चिकित्सा सेवा के कार्मिको की सेवाएं 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने की सहमति दे दी है।   चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर जिन कार्मिकों को 31 मार्च 2022 तक के लिए चयनित किया गया था उनकी सेवाएं 31 मार्च 2023 तक अथवा नियमित भर्ती से कार्मिक उपलब्ध होने तक जो भी पहले हो, तक की अभिवृद्धि के लिए विशेष शर्तों पर सैद्धान्तिक सहमति दी गई है। निदेशों के अनुसार के आवश्यक अस्थाई आधार पर जिलों में कार्यरत चिकित्सकों, नर्सिगकर्मियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को अभिवृद्धि देने के लिए विभाग द्वारा 4 अक्टूबर, 2014 और 9 नवंबर 2017 में उल्लेखित शर्तों एवं दिशा-निर्देशों की अक्षर पालना की जाए। साथ ही सेवा अभिवृद्धि से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जावे कि यदि प्रस्तावित कार्मिकों की...

IAS अफसर ने 118 करोड़ से सीधा 6 हजार करोड़ के पार कर दिया सरकारी विभाग का टर्न ओवर, कभी इस विभाग को बंद करने की थी तैयारी

जयपुर. जब भी देश के टॉप ब्यूरोक्रेट्स और रिजल्ट ओरिएंटेड अफसरों की फेहरिश्त सामने आती है तो एक बड़ा नाम सबसे पहले सामने आता है राजस्थान काडर के आईएएस अफसर पवन अरोड़ा का. हर वक्त अपनी बेहतरीन वर्किंग स्टाइल, इनोवेटिव आइडिया और कुछ नए अचीवमेंट के लिए मीडिया की सुर्खियों में छाए रहने वाले ब्यूरोक्रेसी के चर्चित अफसर पवन अरोड़ा एक बार फिर एक नई उपलब्धि के साथ चर्चा में हैं।  आपने अब तक स्टार्टअप प्लेयर्स की ही टर्न ओवर से जुड़ी सक्सेज स्टोरीज सुनी होंगी लेकिन इस बार आप एक सरकारी महकमें के इस अचीवमेंट के बारे में जान लीजिए. राजस्थान आवासन मण्डल एक ऐसा विभाग था जिसे लगातार हो रहे घाटे और बढते खर्चे, आउटपुट ना मिलने के चलते सरकार बंद करने की सोच रही थी. लेकिन आज यही विभाग सरकार के लिए बड़ी रवेन्यू जनरेट कर रहा है.      राजस्थान आवासन मंडल का वित्तीय वर्ष 2021-22...

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने आईएफएस अधिकारी रवि मीणा को थप्पड़ मारा, पुलिस ने हिरासत में लिया

कोटा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत (Bhawani Singh Rajawat) ने कोटा वन मंडल के उप वन संरक्षक और आईएफएस अधिकारी रवि मीणा (IFS Ravi Meena) को गुरुवार को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटनाक्रम आईएफएस अधिकारी के चेंबर में हुआ। यह थप्पड़ भले ही बड़े प्यार से मारा हो लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और घटना की निंदा की जा रही है। उधर कोटा नयापुरा थाना पुलिस ने पूर्व संसदीय सचिव भवानी सिंह राजावत को हिरासत में ले लिया है।...

1 अप्रैल से राजस्थान के लोगों को देगी राजस्थान सरकार कई लाभ, जानें कहां-कहां होगा फायदा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि बजट 2022-23 की अनुपालना में आज तक 210 घोषणाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से कुछ प्रमुख घोषणाएं ऐसी हैं जिनका लाभ 1 अप्रैल से प्रदेशवासियों को मिलेगा। • 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओ को 50 यूनिट बिजली निःशुल्क मिलेगी। समस्त घरेलू उपभोक्ताओ को 150 यूनिट तक 3 रू प्रति यूनिट का अनुदान तथा 150 से 300 यूनिट तक के 2 रू प्रति यूनिट अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। इससे 1.18 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। • चिरंजीवी योजना की प्रति परिवार बीमा राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये होगी। इससे 1.34 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। • राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी एवं आईपीडी निशुल्क होगा। एक महीने तक इस योजना का ट्रायल चलेगा एवं इस दौरान आने वाली तकनीकी परेशानियों को दूर...

राजस्थान में शुक्रवार से राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध ओपीडी और आईपीडी सुविधाएं निःशुल्क की गईं

जयपुर। प्रदेश में शुक्रवार से राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध ओपीडी और आईपीडी सुविधाएं प्रदेशवासियों को निःशुल्क मिलेगी। प्रदेश में 1 अप्रेल से सभी श्रेणी के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क ओपीडी एवं आईपीडी की सुविधा प्रारंभ हो जाएंगी। शुरुआत में एक माह की अवधि में व्यवस्था का ड्राय रन किया जाएगा, जिसमें क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर समाधान किया जायेगा। योजना का औपचारिक प्रारंभ 1 मई, 2022 से किया जाना प्रस्तावित है।   चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के सभी श्रेणी के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाएं समस्त प्रदेशवासियों को पूर्णतः निःशुल्क करने की घोषणा से प्रदेश वासियों को बिना पैसा खर्च किए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।   मीणा ने बताया कि 1 अप्...