जयपुर। आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी में है। पंजाब की जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी राजस्थान में संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर चुकी है। इतना ही नहीं 2023 में आप पूरी तैयारी के साथ राजस्थान में विधानसभा चुनाव लडेगी। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस दोनो पार्टियों की राजस्थान में मिलीभगत बताते हुए राजस्थान से जड़ से उखाड़ने का दावा किया है। इसके साथ साथ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से नहीं, बल्कि खुद से लड रही।
राजस्थान में अगले साल चुनावी तैयारियों को लेकर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जयपुर में पत्रकारों से वार्ता कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया. सिंह ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के विजन पर राजस्थान में चुनाव लडा जाएगा. उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है
उन्होंने कहा कि जब झ...
जयपुर। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। धनखड़ ने जयपुर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार उनके साथ सहयोग नहीं करती है। पर मैंने हमेशा प्रयास किया और आगे भी करूंगा कि कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का सहयोग करूं, लेकिन एक हाथ से यह सहयोग संभव नहीं है। यह हालत मैं देख रहा हूं, जो चिंता का विषय है। यदि सीएम और गवर्नर के बीच संवाद नहीं रहेगा तो हम डेमोक्रेसी से भटक जाएंगे। संविधान में साफ प्रावधान है कि राज्यपाल सरकार से जो जानकारी मांगेगा, वह उसे उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बावजूद इस राज्यपाल को पिछले ढाई साल में बार-बार मांगने के बावजूद कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। यह मेरे और सबके लिए चिंता की बात है।
इतना ही नहीं धनखड़ ने कहा कि मैंने सब कुछ संविधान के दायरे में रहकर किया। मेरे...
World TB Day:
हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस यानी वर्ल्ड टीबी डे मनाया जाता है. यह दुनिया के सबसे घातक संक्रामक रोगों में से एक टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. इस वर्ष की थीम है ‘इनवेस्ट टू एंड टीबी. सेव लाइव्स’ (Invest to End TB. Save Lives)’है. इसका शाब्दिक अर्थ टीबी को खत्म करने के लिए निवेश करें…जीवन बचाए’.
आज के दिन उस तारीख को याद किया जाता है जब 1882 में, डॉ रॉबर्ट कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के बारे में अपनी खोज की घोषणा की, जो कि तपेदिक (टीबी) का कारण बनने वाला बेसिलस है।
ट्यूबरक्युलोसिस बैक्टीरिया के कारण फैलने वाली टीबी या क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है। मुख्य रूप से यह बैक्टीरिया 85 फीसदी फेफड़ों पर प्रभाव डालता है। इसके आलावा 15 फीसदी ब्रेन, लिवर, किडनी, गले, यूटरस, मुंह, हड्डी आदि ...
जयपुर : राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए शहरी क्षेत्रों में 31 दिसंबर 2021 तक एग्रीकल्चर लैंड पर बसी कॉलोनियों का नियमन करने की शुरुआत कर दी है। पहले जहां 17 जून 1999 के बाद एग्रीकल्चर लैंड पर बसी कॉलोनियों के नियमन का प्रावधान नहीं था। वहीं विधानसभा में बुधवार को बहस के बाद राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम की धारा 90-ए की उपधारा 8 में संशोधन के लिए बिल पास हो गया है। राजस्थान भू-राजस्व संशोधन अधिनियम 1956 में इस बिल में नियमन की कट ऑफ डेट को बढ़ाया गया है। इससे शहरों में 17 जून 1999 के बाद कृषि भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को राहत मिलेगी।
90- ए की उप धारा 8 में 17 जून, 1999 से पहले शहरी क्षेत्रों में कृषि भूमि का गैर कृषि उपयोग के लिए लैंड यूज चेंज किए जाने का प्रावधान है। इसके बाद बसी कॉलोनियों के नियमन का प्रावधान नहीं था। अब 31 दिसंबर 2021 तक कृषि भूमि पर बने मकानों का...
जयपुर। देशभर में मनाए जा रहे भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों को पोर्टल पर अपलोड करने में राजस्थान चौथे नंबर पर आ चुका है।
कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त शासन सचिव पंकज ओझा ने बताया कि राजस्थान में 12 मार्च को दांडी मार्च की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव की शुरूआत की गई थी। इसके बाद से विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में भारत सरकार के इस हेतु बनाये गये पोर्टल पर अपलोड किया जाता रहा है। आज से लगभग 15 दिवस पूर्व राजस्थान देश में 20वें नम्बर पर था। मंगलवार तक 431 कार्यक्रमों को अपलोड ...
जयपुर। एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस 'आरआरआर' की टीम अपनी रिलीज से पहले देश भर के अलग-अलग शहरों का दौरा कर रही है। ऐसे में अपनी बहु-प्रतीक्षित फिल्म के मल्टी-सिटी टूर प्रमोशन्स के दौरान जूनियर एनटीआर, राम चरण और निर्देशक एसएस राजामौली संग'आरआरआर' की टीम का अगला स्टॉपेज था जयपुर, जहां वो कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करने पहुंचे। इससे पहले टीम ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल का दौरा किया था।
बता दें बेंगलुरु, हैदराबाद और दुबई के बाद, निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण संग 'आरआरआर' की पैन इंडिया कास्ट ने बड़ोदरा में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और इसके साथ ही यह भारत के ऐतिहासिक स्मारक का दौरा करने वाली पहली फिल्म बन गई है।
हाल ही में इस कॉलेज विजिट की तस्वीरें और वीडियोज मेकर्स ने शेयर किए, जिससे हमें इंटरेक्शन इवेंट की झलक ...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सोमवार को वित एवं विनयोग विधेयक पर चर्चा के जवाब के दौरान जनता जल योजनाओं को सुचारू संचालन के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को देने की घोषणा सहित कई अहम घोषणाओं के लिए जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने उनका आभार जताया है।
डॉ. जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेश की जनता के लिए राहतों का पिटारा खोला है। जनता जल योजनाएं जो अब तक पंचायतों के अधीन संचालित हो रही है, का पीएचईडी द्वारा बेहतर तरीके से संचालन करते हुए जनता को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नई पेंशन स्कीम की कटौतियों को आगामी माह से समाप्त करते हुए पूर्व के जमा पैसों के बारे में घोषणा से कर्मचारी कल्याण के लिए सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जयपुर के चारदीवारी एवं अन्य क्...
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच जिस बात की चिंता सबको सता रही थी अब वह बात सच होती नजर आ रही है. पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लगने की बात सामने आ रही थी और वो सच हो गया है. थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। थोक ग्राहकों को बिक्री वाला डीजल 25 रुपये प्रति लीटर महंगा (Diesel Price Hike) हो गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40 प्रतिशत के उछाल के बाद यह इजाफा हुआ है. पर एक राहत की बात यह है कि पेट्रोल पंपों (Diesel Petrol Price Hike) के जरिये बेचे जाने वाले डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
बता दें कि जिस डीजल के दामों में इजाफा हुआ है वो सीधे कंपनियों से बड़े-बड़े बस-ट्रक ऑपरेटर और मॉल आदि को बेचा जाता है. यानी यह दाम आम जनता के लिए नहीं बढ़े हैं, जो पेट्रोल पंप से डीजल खरीदते हैं.
जान...
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भ्रष्टाचार के एक मामले में विवादों में आ गए हैं. मिशन 2023 की तैयारियों के बीच बीजेपी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरने की तैयारी तेज कर दी है.
राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक ट्वीट कर सीएम गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत पर निशाना साधा और वैभव गहलोत पर एक खबर के जरिए घोटाले का आरोप लगाया है। आरोप यह लगा है कि वैभव गहलोत सहित अन्य लोगों ने राजस्थान में ई- टायलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र के नासिक में साठगांठ करने की कोशिश की थी. पूरे मामले में छह करोड़ के भ्रष्टाचार की बात सामने आई है. वहीं अदालत के आदेश के बाद वैभव गहलोत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर नासिक के गंगापुर पुलिस स्टेशन में वैभव सहित 15 लोगों पर मुकदमा ...
जयपुर। राजभवन में शुक्रवार को धुलण्डी के दिन उत्साह और उमंगपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया । इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाया। राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र सहित उनके परिवारजन भी होली उत्सव में शामिल हुए। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
राजभवन में राज्यपाल ने परिवार के साथ मेहमानों का इस मौके पर स्वागत कर मुंह भी मीठा करवाया। इस मौके पर मिश्र ने देशवासियों को प्रेम और सौहार्द के प्रतीक होली के त्योहार की शुभकामनाएं प्रेषित की।...