जयपुर। सही डिजाइन व रंग संयोजन से ही बिजली की 40 प्रतिशत तक बिजली की बचत की जा सकती है। यह जानकारी राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण में एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड पर आयोजित कार्यशाला में उभर कर आए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि ऊर्जा दक्षता व ऊर्जा बचत के लिए राजस्थान अक्षय उर्जा निगम राज्य स्तरीय नोडल संस्था है। उन्होंने बताया कि एनर्जी कंजरवेशन बिल्डिंग कोड की पालना कराने के लिए अक्षय ऊर्जा निगम और बीईई द्वारा संयुक्त रुप से जागरुकता अभियान का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जयपुर विकास प्राधीकरण में कार्यशाला का आयोजन कर आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत की पहल पर बिजली बचाओं अभियान व जनचेतना कार्यक्रम का ही परिणाम है कि राजस्थान उर्जा दक्षता में दूसरे स...
कोटा। बारात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में दूल्हे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बराती बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। बारात चौथ के बरवाड़ा से कोटा आई थी। कार अनियंत्रित होने के कई कारण बताएं जा रहे है जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का काम कर रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुख जताया है।...
जयपुर/जालोर। राजस्थान SOG ने REET पेपर लीक मामले में जालोर के एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। यह पत्रकार एक न्यूज चैनल से जुड़ा है। लगातार हो रही कार्रवाई के डर से पिछले कुछ दिनों से यह पत्रकार अंडरग्राउंड था। अब तक रीट पेपर लीक मामले में कुल 40 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
SOG को बीते कुछ दिनों से जालोर के पत्रकार बबलू मीना की तलाश थी जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार बीते 10-15 दिनों से अंडर ग्राउंड था।
बता दें कि सांचौर निवासी उदाराम की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि REET पेपर बाड़मेर में कई अभ्यर्थियों के पास पहुंचा था। SOG ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए बाड़मेर के ठेकेदार भजनलाल व उसकी भतीजी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ठेकेदार भजनलाल के कनेक्शन वाले सभी लोग अंडरग्राउंड हो गए थे। SOG ने 5 फरवरी को सांचौर में तीन जिलों की पुलिस के साथ तीन घंटे मीटिंग की। उसके बाद से अ...
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस का एक दिवसीय खुला अधिवेशन शनिवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में हुआ। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक ने अपनी पीड़ा खुलकर जाहिर की। बड़ी बात यह रही कि ज्यादा कमियां विधायकों, मंत्रियों और CM के सलाहकारों ने बताई। और खुलकर सभी ने सरकार में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं संगठन को कम महत्व मिलने की बात भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठी। सरकारी कामकाज में सुधार की जरूरत बताते हुए कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने की बात कही गई।
सम्मेलन में सीएम के सलाहकार राजकुमार शर्मा भी खुल के बोले। उन्होंने कहा कि मंत्री और अफसर कार्यकर्ताओं को शक की निगाह से देखते हैं। कार्यकर्ताओं के सरकार में कोई काम नहीं हो रही। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ताओं की सुनवाई होगी तो ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का भविष्य सही रहेगा। राजक...
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस का एक दिवसीय खुला अधिवेशन शनिवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में हुआ। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक ने अपनी पीड़ा खुलकर जाहिर की। बड़ी बात यह रही कि ज्यादा कमियां विधायकों, मंत्रियों और CM के सलाहकारों ने बताई। और खुलकर सभी ने सरकार में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं संगठन को कम महत्व मिलने की बात भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठी। सरकारी कामकाज में सुधार की जरूरत बताते हुए कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने की बात कही गई।
सम्मेलन में सीएम के सलाहकार राजकुमार शर्मा भी खुल के बोले। उन्होंने कहा कि मंत्री और अफसर कार्यकर्ताओं को शक की निगाह से देखते हैं। कार्यकर्ताओं के सरकार में कोई काम नहीं हो रही। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ताओं की सुनवाई होगी तो ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का भविष्य सही रहेगा...
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन कल दिनांक 19 फरवरी, 2022 को जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी तरूण कुमार सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण शामिल होंगे।
साथ ही कांग्रेस विधायक/विधायक प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वर्तमान/निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षगण, बोर्ड/निगम के अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण, विभागों व प्रकोष्ठों के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष/संयोजकगण, डिजिटल सदस्यता अभियान के कोर्डिनेटर व को-कोर्डि...
जयपुर। राजस्थान प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के अनुसार आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के उद्धेश्य से एनएचएम राजस्थान और तकनीकी पार्टनर संस्थान 'विश' फाउंडेशन (Wish foundation) के बीच शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में एमओयू किया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने तीन साल की अवधि वाले इस एमओयू पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि इस एमओयू के होने से प्रदेश के 100 स्वास्थ्य केन्द्रों पर राष्ट्रीय मानकों के अनुसार उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और संसाधनों के समुचित उपयोग में आवश्यक सुधार लाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रमों में शामिल मापदंड़ों के अनुसार राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तथा सु...
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रीट पेपर प्रकरण में आरोपी रामकृपाल मीणा द्वारा राजकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कॉलेज का संचालन किया जा रहा था। शिकायत प्राप्त होने पर प्राधिकरण द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमित भूमि को चिन्हित करवाकर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए पर्याप्त संसाधनों से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर भूमि को कब्जे में लिया गया। जेडीए द्वारा राजकीय/जविप्रा भूमि पर व्यापक अतिक्रमण कर व्यावसायिक/आवासीय/संस्थानिक/औद्योगिक परिसर निर्मित हो। जयपुर विकास प्राधिकरण स्वामित्व/राजकीय भूमि का सर्वे करके, राजकीय भूमि पर अवस्थित अतिक्रमण की सूची तैयार कर प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जयपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त जोन में संबंधित जोन उपायुक्त अध्यक्ष, अधिशाषी अभियन्ता, प्रवर्तन अधिकारी एवं सहायक नगर नियो...
जयपुर. राजस्थान एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसआईयू इकाई जयपुर व सवाईमाधोपुर इकाई ने अलवर में संयुक्त ट्रेप की कार्यवाही करते हुए नगर परिषद अलवर वार्ड नं. 30 के पार्षद नरेन्द्र मीणा व ठेकेदार संजीव भार्गव, रमेश चन्द गुप्ता को कार्यादेश जारी करने की एवज में बतौर कमिशन 5 लाख 15 हजार रूपये रिश्वत लेन-देन करते हुए गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय को सूत्र सूचना प्राप्त हुई कि नगर परिषद अलवर में 15 करोड़ रूपये राशि के सिविल कार्य की निविदा जारी हुई है जिसे ठेकेदारों के पक्ष में निविदा जारी करने पर 2.5 प्रतिशत, तत्पश्चात कार्यादेश जारी करने की एवज में पुनः 2.5 प्रतिशत की कमिशन राशि का लेन-देन ठेकेदार, जन प्रतिनिधि व अन्य के बीच किया जाना है। जिस पर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देशन में एस.आई.यू. इकाई ...
जयपुर। राजस्थान रीट पेपर लीक मामले पर प्रदेश में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। सीबीआई जांच की मांग कर रहे सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बुधवार शाम 5 बजे अचानक एसओजी मुख्यालय पहुंच गए। यहां एसओजी के एडीजी से मुलाकात कर कहा कि 'लो मैं आ गया, अब करो पूछताछ'।
मीणा ने एडीजी अशोक राठौड़ को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें रीट प्रकरण में उनसे पूछताछ करने की मांग के साथ इस प्रकरण को लेकर कई अन्य तथ्य भी रखे। उन्होंने एक पेन ड्राइव भी एसओजी को सौंप और कहा कि इसमें बहुत से सबूत हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किए जाए।
मीणा ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा कि '@ashokgehlot51 जी ने कहा था की पेपर लीक का खुलासा करने वालों का पेपर लीक गैंग से क्या संबंध है? इसकी जांच SOG को करनी चाहिए। इस संबंध में आज मैं खुद एसओजी कार्यालय पहुँचा और अति. पुलिस महानिदेशक से मिलकर मेरी जांच करने के लिए कहा ल...