जयपुर। राजस्थान विधानसभा के पहले ही दिन REET पेपर लीक मामले में जमकर हंगामा हुआ। जैसा कि विपक्ष ने पहले ही इस बात पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी थी उसी के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदन में हंगामा देखने को मिला।
राज्यपाल अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों ने रीट भर्ती धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सदन में तख्तियां लहराई और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
रीट सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायक हाथ पर काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे थे। इसी तरह आरएलपी के तीनों विधायक नारायण बेनीवाल, पुखराज और इंदिरा देवी भी रीट की सीबीआई जांच की मांग को लेकर वेल में आ गए और बाद में राज्यपाल के अभिभाषण का वॉकआउट कर सदन से चले गए और अपनी नाराजगी जताई।
राज्य विधानसभा में जैसे ही राज्यपाल अभिभाषण के लिए विपक्षी सदस्यों ने रीट को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भ...
जयपुर। राज्य के 25 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को नंद घर के रूप में विकसित करने हेतु वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउण्डेशन के साथ राजस्थान सरकार ने एमओयू हस्ताक्षर किया है। राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्रेया गुहा एवं अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से नंद घर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु झींगन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। फाउंडेशन करीब 750 करोड़ रूपये (प्रति आंगनबाड़ी 3 लाख रूपये) व्यय कर 25 हजार नंद घर विकसित करेगा।
इस मौके पर CM अशोक गहलोत ने कहा कि बच्चे हमारे देश की वह पौध हैं, जिनको बेहतर पोषण, अच्छी शिक्षा एवं सुसंस्कार देकर हम उत्कृष्ट मानव संसाधन के रूप में तैयार कर सकते हैं। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हमारा लक्ष्य हो कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त नंद घर के रूप में विकसित हों। अनिल अग्रवाल फा...
टोंक/जयपुर। REET लेवल 2 भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने के राजस्थान में साइड इफेक्ट नजर आने लगे हैं। REET में रिश्तेदारों को पास कराने के लिए PWD के LDC ने 40 लाख रुपए साहूकारों से लेकर दलालों को दिए थे। लेकिन पहले तो SOG की जांच शुरू हुई और उसके बाद जब परीक्षा ही कैंसल हो गई तो तनाव बढ़ गया और परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि कर्ज वसूली को लेकर साहूकारों लगातार दबाव बना रहे थे। उधर सोमवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने परीक्षा कैंसिल करने की घोषणा कर दी। जिससे तनाव काफी बढ़ गया और फिर सोमवार की रात फांसी लगा ली।
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कुछ लोगों के नाम हैं। यह मामला टोंक जिले के नगर फोर्ट थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने 8-10 युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
नगर फोर्ट थाना क्षेत्र के रानीपुर...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की बीजेपी की मांग पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि "मैंने पहले भी कहा था कि सरकार के लिए सबसे आसान काम परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करवाना है। युवाओं के हित में सरकार ने SOG को फ्री हैंड देकर निष्पक्ष जांच करवाई जो अभी भी जारी है। परन्तु विपक्ष ने जांच के नतीजों का इंतजार किए बगैर युवाओं को भड़काकर हिंसात्मक माहौल बनाया। लाखों अभ्यर्थियों की संतुष्टि के लिए हमने रीट लेवल 2 की परीक्षा रद्द कर 30,000 पद बढ़ाते हुए पुन: आयोजित करवाने की घोषणा की है। SOG अपना काम निष्पक्षता से कर रही है इसलिए ही आरोपी लगातार पकड़े जा रहे हैं एवं रोज नए खुलासे हो रहे हैं। विपक्षी लोग सिर्फ इसलिए CBI जांच की मांग कर रहे हैं जिससे ये भर्तियां लम्बे समय तक अटक जाएं और विपक्ष सरकार को बदनाम कर सके कि युवाओं को न...
भीलवाड़ा/नई दिल्ली। पर्यावरण प्रदूषण फैलाने के मामले में NGT ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड पर 25 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए है। भीलवाड़ा के आगूचा रामपुरा एचडी हिंदुस्तान जिंक की खदानों में जमीन के अंदर की जाने वाली ब्लास्टिंग से स्थानीय लोगों के खेतों को काफी नुकसान पहुंचा है तो वहीं पर्यावरण को भी काफी क्षति हुई है। सुनवाई के बाद NGT ने इसे गंभीर माना और यह जुर्माना लगाया।
बता दें एनजीटी के जस्टिस आदर्श गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने हिंदुस्तान जिंक को 3 महीने के अंदर क्षतिपूर्ति राशि भीलवाड़ा जिला मजिस्ट्रेट के यहां जमा कराने का निर्देश दिया। है। साथ ही 3 सदस्य कमेटी का गठन भी किया है। अब यह कमेटी इलाके के भूमि और पानी के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में केंद्रीय ...
नई दिल्ली। देश के चर्चित महाभारत सीरियल में बेहतरीन किरदार भीम का रोल निभाने वाले कलाकार प्रवीण कुमार का निधन हो गया है। टेलीविजन जगत यह दुखद खबर है। बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत में भीम का शानदार किरदार निभाकर एक्टर प्रवीण कुमार सोबती रातों रात चर्चा में आ गए थे। प्रवीण ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सोबती का निधन दिल्ली में हुआ है. बताया जा रहा है कि वह अपनी जिंदगी के अंतिम दौर में आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे।...
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जोन-4 की महिला उपायुक्त, जे.ई.एन., सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी एवं संविदाकर्मी 1 लाख 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की जयपुर
एसआईयू इकाई द्वारा आज जयपुर में कार्यवाही करते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जोन-4 की महिला उपायुक्त, जेईएन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी एवं संविदाकर्मी को 1 लाख 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. कि जयपुर एसआईयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मैंने 400 वर्ग गज भूमि
का आवासीय पट्टा प्राप्त करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में आवेदन कर रखा है, साथ ही मेरे पड़ोसियों ने भी आवासीय पट्टे हेतू आवेदन किया हुआ है। मेरी व मेरे पड़ोसियों की भूमि का आवासीय पट्...
जयपुर। राजस्थान में REET लेवल 2 का पेपर निरस्त कर दिया गया है। CM गहलोत ने इसकी घोषणा कर दी है। राजस्थान में REET परीक्षा पर CM अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि BJP ने नॉन इशू को भी इशू बनाने का धंधा कर रखा है। हर मुद्दे पर मीडिया ट्रायल में लग जाते हैं। 25 लाख छात्रों ने REET परीक्षा में भाग लिया। बहुत अच्छे से परीक्षा हुई। पर पूरे देश में पेपर लीक होने की नौबत क्यों आयी यह सोचने की जरूरत है।
CM ने कहा कि BJP का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। REET पेपर लीक मामले में CM गहलोत ने कहा कि मैं तो SOG को कहना चाहूंगा कि BJP वाले जो पेपर लीक की पूरी पिक्चर बता रहे हैं वहां गैंगवार चल रहा है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। CM के साथ मंत्री शांति धारीवाल, डॉ. बीडी कल्ला, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में REET मसले पर विपक्ष को भी जमकर ...
कोटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां आज कोटा दौरे पर आए। यहां पर उन्होंने पूर्व महाराव बृजराज सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उम्मेद भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तीखे प्रहार किए। सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नकल करती है। कट, कॉपी व पेस्ट करती है, लेकिन इसमें भी अकल की जरूरत होती है। जिस तरह से दिखावे के तौर पर सदन चलाने के लिए कांग्रेस पार्टी विधायकों का कैंप कर रही है, उनकी अभी ब्लॉक और जिले की भी कार्यकारिणी भी बनी है।
पहले वह हमें नसीहत देते थे, लेकिन उन्हें भाजपा नकल करने के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे। यह भारतीय जनता पार्टी के जूते के बराबर भी नहीं है। इस बीच सतीश पुनिया के कोटा प्रवास से वापस लौटते वक्त बूंदी में तालेड़ा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झण्डे दिखाए। पूनियां की गाड़ी को 250-300 कांग्रेस स...
Punjab Assembly Election/ चंडीगढ़। पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के CM पद का चेहरा कौन होगा? इसका ऐलान कर दिया गया है। Congress CM Face in Punjab की घोषणा खुद राहुल गांधी ने की। मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को ही अगले विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में सीएम चेहरा घोषित किया। राहुल गांधी ने इसका आधिकारिक ऐलान रविवार को लुधियाना में आयोजित एक रैली में करते हुए पंजाब में फिर कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया।
बता दें कि चन्नी चमकौर साहिब (Chamkaur Sahib Seat) के अलावा भदौर (Bhadaur Seat) विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा रह रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी की पिछले हफ्ते जालंधर में हुई रैली में सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस को सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए। सिद्धू और चन्नी दोनों ने उनसे इस संबंध में फैसला लेने की अपील की थी। जिसपर राहुल ने आज यह घोषणा की।
लुधियाना ...