India

भारत से रेडी टू ईट उत्पादों का निर्यात पिछले साल की तुलना में 24% बढ़कर 394 मिलियन डॉलर हुआ

नई दिल्ली। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) बास्केट के तहत भारत के पूर्ण रूप से तैयार उपभोक्ता खाद्य उत्पादों जैसे रेडी टू ईट (आरटीई), रेडी टू कुक (आरटीसी) और रेडी टू सर्व (आरटीएस) के निर्यात में पिछले एक दशक में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। भारत से खाने के लिए तैयार (रेडी टू ईट) उत्पादों का निर्यात 2020-21 (अप्रैल-अक्टूबर) की तुलना में 2021-22 (अप्रैल-अक्टूबर) में 24% बढ़कर 394 मिलियन डॉलर हुआ। भारत के पूर्ण रूप से तैयार खाद्य उत्पादों का निर्यात यानी कि रेडी टू ईट (आरटीई), रेडी टू कुक (आरटीसी) और रेडी टू सर्व (आरटीएस) 2020-21 में 2 अरब डॉलर से अधिक था। 2020-21 के आंकड़ों के अनुसार रेडी टू ईट निर्यात के लिए प्रमुख गंतव्य देश अमरीका (18.73%), संयुक्त अरब अमीरात (8.64%), नेपाल (5%), कनाडा (4.77%), श्रीलंका (4.47%), ऑस्ट्रेलिया (4.2%) सूडान (2.95%), ...

1985 बैच की IAS अधिकारी ऊषा शर्मा होंगी राजस्थान की नई मुख्य सचिव

जयपुर। उषा शर्मा राजस्थान सरकार की नई मुख्य सचिव होंगी। इस पर निर्णय हो चुका है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा राज्य की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं। इनसे पहले कुशल सिंह पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं। ऊषा शर्मा वर्तमान में दिल्ली में खेल एवं युवा मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित थी। राजस्थान कैडर की आईएएस ऊषा शर्मा के पति बीएन शर्मा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हो वर्तमान में विद्युत नियामक आयोग में पदस्थापित है। बता दें साल 2022 में राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनने की दौड़ में 10 आईएएस अधिकारी थे। ऐसा पहली बार हो रहा हुआ जब सीएस की दौड़ में शामिल आईएएस अधिकारियों में चार महिलाएं भी शामिल रहीं। राजस्थान में साल 2009 में पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में कुशल सिंह की नियुक्ति हुई थी। उनके बाद यह दूसरा मौका है जब कोई महिला आईएएस सीएस...

पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर SI ने शादी का झांसा देकर रेप का मामला कराया दर्ज

अजमेर। पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ने पलाड़ा सहित 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें नागौर के पूर्व एएसपी संजय गुप्ता भी शामिल हैं। पीड़ित महिला एएसआई का आरोप है कि भीलवाड़ा पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर पर भंवर सिंह ने वर्ष 2018 से 2021 तक कई बार शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके सबूत महिला के पास हैं। महिला मूल रूप से अजमेर के मसूदा की रहने वाली है। प्रताप नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा के पुलिस लाइन में रहने वाली एएसआई ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में भंवर सिंह के ड्राइवर रविंद्र, पीए किशन पुरी, बॉडीगार्ड करण, बजरंग, विजय, संग सा, मनीषा, धीरज, महिला कॉन्स्टेबल रश्मि, नागौर के एएसपी संजय गुप्ता और शिव बन्ना का नाम भी शामिल है। पुलिस ने जांच शुरू क...

रीट पेपर लीक मामले में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली बर्खास्त

राजस्थान में रीट पेपर लीक मामले में सरकार ने एक बड़ा सख्त कदम उठाते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली को बर्खास्त कर दिया है। जैसा कि पहले इस बात की सूचना आ रही थी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बढ़ते विवाद के बीच में जारोली को बर्खास्त करने का मन बना लिया है। और अब उसके बाद में आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि एसओजी लगातार इस मामले में कार्रवाई करती जा रही है जिसमें जारोली भी विवादों में है। ...

राजस्थान सरकार बजट सत्र में लाएगी नकल, पेपर लीक आदि के संबंध में कठोर प्रावधानों का बिल

जयपुर। राजस्थान में लगातार पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सख्त सरकार अब कानून बनाने की तैयारी में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि "देशभर में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल एवं ठगी की खबरें आती रहती हैं। कई बार तो इसकी सूचना भी समय पर नहीं मिलती जिसके कारण समय रहते कार्रवाई नहीं होती। परन्तु रीट परीक्षा के विषय में जब से सूचना मिली तब से SOG ने पूरी गंभीरता से जांच की है। राज्य सरकार ने SOG को जांच के लिए फ्री हैंड दिया है। जिन लोगों की संलिप्तता पाई गई है उन्हें गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।" उन्होंने कहा पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गड़बड़ी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाले सरकारी कार्मिकों को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त करने तक की कार्रव...

REET पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार सेंगवा निलंबित

जयपुर : रीट पेपर लीक मामले में नित नए खुलासों के बाद में अब अधिकारियों पर लगातार एक के बाद एक गाज गिरना शुरू हो गई है। पेपर लीक मामले में अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव को भी निलंबित कर दिया गया है। कार्मिक विभाग ने अरविंद कुमार सेंगवा के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। अब REET पेपर लीक मामले में सेंगवा से भी पूछताछ हो सकती है। इनके अलावा अन्य कई अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।   इससे पहले REET पेपर लीक मामले में देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाईलेवल बैठक बुलाकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त करने का फैसला कर लिया है। जारौली की बर्खास्तगी के आदेश आज कभी भी जारी हो जाएंगे और उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। शुक्रवार देर रात बैठक में यह भी फैसला हुआ कि पेपर लीक मामले में जो भी कर्मचारी लिप्त होगा, उसे तत्काल सस्पेंड किया जाएगा। ...

राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू हटाया गया, स्कूल खोलने को लेकर भी दी गई छूट

जयपुर। कोरोना के मामलों की समीक्षा के बाद में राज्य सरकार ने कुछ राहत प्रदान की है। समीक्षा के बाद नई गाइडलाइन जारी की जो 31 जनवरी से प्रभावी होगी। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में निजी, सरकारी 10वीं से 12वीं तक की शैक्षिक गतिविधियां 1 फरवरी से तथा कक्षा 6 से 9 तक की शैक्षिक गतिविधियां 10 फरवरी से संचालित की जा सकेगी। वीकेंड कर्फ्यू को समाप्त कर दिया गया है। दुकाने, मॉल आदि व्यवासियक प्रतिष्ठान रात 10 बजे तक खुल सकेंगे, लेकिन रात्रि 11 बजे से सुबह 5 तक का कर्फ्यू यथावत जारी रहेगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों, खेलकूद, जुलूस, मेलों में अब 100 तक की संख्या की अनुमति होगी। इस गाइडलाइन के तहत वैक्सीन की दोनो डोज लगाया जाना सुनिश्चित करना जरूरी होगा। हालांकि राज्य सरकार ने अभी भी कोविड गाइडलाइंस की सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं।...

Air India का सरकार से 'टाटा', 69 साल बाद घर वापसी, रणनीतिक विनिवेश पूरा हुआ

एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज पूरा हो गया है, जिसके तहत सरकार को रणनीतिक भागीदार (मेसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) से 2,700 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसके पास एयर इंडिया और एआईएक्सएल का 15,300 रुपये का ऋण भी है और एयर इंडिया के शेयरों (एयर इंडिया और इसकी सहायक एआईएक्सएल के 100 प्रतिशत शेयर तथा एआईएसएटीएस के 50 प्रतिशत शेयर) को रणनीतिक भागीदार को हस्तांतरण किया जाना शामिल हैं। इसके साथ ही लंबे इंतजार के बाद अब एयर इंडिया एक बार फिर से टाटा समूह की हो गई है। अब तक सरकार के स्वामित्व में चल रही एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा हो गया है और अब ये आधिकारिक तौर पर टाटा की हो गई है। आज आधिकारिक तौर पर सरकार ने एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंप दिया। जिसके बाद आज से एयर इंडिया की कमान अब टाटा समूह के हाथों ...

REET EXAM का पेपर शिक्षा संकुल से ही हुआ था आउट, SOG की पूछताछ में बड़ा खुलासा

जयपुर। रीट पेपर लीक मामले में बुधवार को एसओजी ने बड़ा खुलासा किया है। रीट का पेपर जयपुर से शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम से ही लीक हुआ था। आरोपी भजनलाल से पूछताछ के बाद एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक एसओजी इस पूरे मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रीट परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी मुख्य कड़ी तक पहुंच गई है। मामले में उदाराम और रामकृपाल मीणा को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने भजनलाल से पूछताछ के बाद उदाराम बिश्नोई निवासी जालौर व रामकृपाल मीणा निवासी जगन्नाथपुरी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता लगा है कि भजनलाल को उदाराम ने रीट पेपर दिया था। यह दोनों जालोर में एक ही गांव के रहने वाले है। भजनलाल ने पेपर मिलने के बाद कई लोगों को बांट दिया। एसओजी ने बताया कि रामकृपाल मीणा ने ही श...

देशभर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राजपथ के आसमान पर दिखी भारतीय वायु सेना की ताकत

Republic Day 2022: भारत में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. देशभर में जश्न मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद हुए करीब 26000 जवानों को नमन भी किया. वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई. इस दौरान 'बाज' फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू का शानदार नजारा देखने को मिला. एक राफेल, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी, दो सुखोई-30 एमआई विमान सहित, 7 एयरक्राफ्ट ने 'एरोहेड' फॉर्मेशन में 300 मीटर एओएल पर उड़ान भरी. गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा “आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!”...