India

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढा छात्र बना राजस्थान का चीफ ज​स्टिस, जानिए चीफ जस्टिस पंकज मिथल के बारे में

जयपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कॉमर्स से स्नातक, चरण सिंह विश्वविद्यालय के मेरठ कॉलेज से एलएलबी की पढाई करने वाले जस्टिस पंकज मिथल राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए हैं। पंकज मिथल 2006 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने और 2 जुलाई 2008 को परमानेंट जज बने। 4 जनवरी 2021 को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त होने से पहले तक पंकज मिथल यूपी आवास विकास परिषद, लखनऊ और अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा में 1990 से फरवरी 2006 तक स्टैंडिंग काउंसिल रह चुके हैं। जयपुर स्थित राजभवन में समारोह में उन्हें राज्यपाल कलराज मिश्र ने CJ पद की शपथ दिलाई, हिंदी भाषा में उन्होंने शपथ ली। जस्टिस मिथल राजस्थान हाईकोर्ट के 40वें चीफ जस्टिस बने हैं। इस समारोह में CM अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया, मुख्य ...

75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को होंगी समर्पित

नई दिल्ली। देश में वित्तीय समावेशन को और ज्‍यादा व्‍यापक बनाए जाने के लिहाज से 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित होंगी। डीबीयू डिजिटल वित्तीय साक्षरता का प्रसार करेंगी वहीं ग्राहकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता और सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करेंगी। वित्तीय समावेशन को और ज्‍यादा व्‍यापक बनाने के एक अन्‍य उपाय के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर वह अपने उद्गार भी प्रकट करेंगे। वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण के अंतर्गत वित्त मंत्री ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना किए जाने की घोषणा की थी। डीबीयू की स्थापना डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने ...

गुजरात के गांधीनगर में डेफएक्सपो-2022 के दौरान हाइब्रिड सेमिनार आयोजित किए जाएंगे

गुजरात। रक्षा मंत्रालय 18-22 अक्टूबर, 2022 के बीच गांधीनगर, गुजरात में प्रतिष्ठित द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी के 12वें संस्करण-डेफएक्सपो 2022 का आयोजन कर रहा है। यह मेगा रक्षा प्रदर्शनी जल, थल,वायु और मातृभूमि सुरक्षा प्रणालियों पर केंद्रित है। भारत सरकार, 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' की नीतिगत पहल के साथ, यह मानती है कि देश में अपने कई मित्र राष्ट्रों के लिए पूर्ण रक्षा समाधान का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनने की जबरदस्त क्षमता है। कार्यक्रम के दौरान सेमिनार महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र, गांधीनगर में हाइब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ) प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे, जिससे वक्ताओं के साथ-साथ दर्शकों को भी ऑनलाइन भाग लेने में मदद मिलेगी। इन्हें दुनिया भर में प्रसारित किया जाएगा। प्रमुख उद्योग संघों, थिंक टैंकों, भारतीय रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं,...

साउथ एशियन जियोसाइंस कॉन्फ्रेंस जियो इण्डिया 2022 का आयोजन जयपुर में

जयपुर। प्राकृतिक गैस और तेल के बेहतर उत्पादन पर हुए नवीनतम शोधों को साझा करने के लिए तीन दिवसीय पांचवी साउथ एशियन जियोसाइंस कॉन्फ्रेंस जियो इण्डिया 2022 का आयोजन जेईसीसी सीतापुरा, जयपुर में कल 14 अक्टूबर शुक्रवार से आंरभ होगा। केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। एसोसिएशन ऑफ पेट्रोलियम जियोलॉजिस्ट की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, नॉर्वे और यूरोपीय संघ सहित अन्य देशों के सौ से अधिक विशेषज्ञ मुद्दों पर चर्चा करने और अपने अनुभव साझा करने के लिए भाग लेंगे। इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए एपीजी के संरक्षक व ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी राजेश कुमार श्रीवास्तव, ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के रूप में जियोइण्डिया कॉन्फ्रेंस ...

कोल इंडिया लिमिटेड राजस्थान में लगाएगा सोलर पार्क, 5400 करोड़ की लागत से 1190 मेगावाट सोलर पार्क होगा स्थापित

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में कोल इंडिया लिमिटेड 5400 करोड़ की लागत से 1190 मेगावाट सोलर पार्क स्थापित करेगा। बीकानेर की पूगल तहसील में स्थापित होने वाले इस सोलर प्लांट के लिए आवश्यक उपकरणों का उत्पादन प्रदेश में ही होगा। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम तथा कोल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में कुल 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाला सोलर पार्क बीकानेर जिले की पूगल तहसील में स्थापित होगा। इसमें से 1190 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना कोल इंडिया द्वारा स्थापित की जाएगी। वहीं 810 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा स्थापित की जाएगी। सोलर पार्क के लिए 4846 हैक्टेयर भूमि बीकानेर में आवंटित की जा चुकी है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे निवेश का लाभ प्रदेशवासियों को देने के लिए सौर ऊर्...

संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस को पीएम मोदी ने संबोधित किया

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस को संबोधित किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत के लोग इस ऐतिहासिक अवसर पर आपकी मेजबानी करके खुश हैं, क्योंकि हम एक साथ अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।" हैदराबाद में हो रहे सम्मेलन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शहर अपनी संस्कृति तथा खान-पान, आतिथ्य और हाई-टेक विजन के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्मेलन के विषय, 'ग्लोबल विलेज को भू-सक्षम बनाना: कोई भी पीछे न रहे' को भारत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए कदमों के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, "हम अंत्योदय के विजन पर काम कर रहे हैं, जिसका अर्थ है मिशन मोड में विकास के सिरे पर खड़े अंतिम ...

पुलिस के 95 अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मान

जयपुर। पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश के 95 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल, प्रदान कर सम्मानित किया। इनमे 39 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। लाठर ने सम्मनित होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी लगन व निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस कर्मियों की ततपरता व मेहनत का ही परिणाम है कि लगभग सभी आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा मिल रही है। उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कार्यों की भी सराहना की । लाठर ने पुलिस पदक अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन, महानिरीक्षक पुलिस जोस मोहन एवं कॉन्स्टेबल मन मदन नायर को प्रदान किया। अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिस आयुक्...

मिलावट की सूचना देने पर मिलेगा 51 हजार का ईनाम, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

जयपुर। राजस्थान सरकार ने मिलावट से बचाकर गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध‘‘ अभियान-मुखबिर योजना-2022 लागू की है। योजना के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने या विक्रय करने वाले के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुखबिर की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेशवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मिलावट रोकने के आमजन को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना तथा मिलावट करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है। यहां दी जा सकेगी मिलावट की सूचना योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत स्थान पर मिलावटी खाद्य पदार्थ के निर्माण या विक्रय की सूचना टोल...

एनएमडीसी ने रेलटेल के साथ आईसीटी और डिजिटल समाधानों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली। खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी और रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने एनएमडीसी की आईसीटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं पर एक समझौता किया है। इस समझौते में इनके कॉरपोरेट कार्यालय और खनन परिसर, दोनों शामिल हैं। एनएमडीसी के जीएम (सीएंडएएमपी, आईटी) एच. सुंदरम प्रभु और रेलटेल के कार्यकारी निदेशक मनोहर राजा ने सोमवार को हैदराबाद स्थित एनएमडीसी के मुख्य कार्यालय में इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब भी उपस्थिति थे। एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने कहा कि यह साझेदारी संसाधनों के वांछित उपयोग व खनिज जवाबदेही का निर्माण करेगी और खनन क्षेत्र में एक मजबूत डिजिटल परिवर्तन का रास्ता तैयार करेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत की अग्रणी खनन कंपनी के रूप में एनएमडीसी ऑटोमेशन और डिजिटलाइजेशन को शुरुआती तौर पर अपना रही है। रेलटेल के साथ हमारा सहयो...

भारतीय रेल ने यात्री खंड में अर्जित राजस्व में 92 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली। पहली अप्रैल 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक की अवधि के दौरान मूल आधार पर भारतीय रेल की कुल अनुमानित आय 33476 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार, भारतीय रेल ने पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान अर्जित किए गए 17394 करोड़ रुपये की तुलना में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। आरक्षित यात्री खंड में, पहली अप्रैल 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 42.89 करोड़ है, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 34.56 करोड़ की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। पहली अप्रैल 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से अर्जित राजस्व 26961 करोड़ रुपये है, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित 16307 करोड़ रुपये की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है। अनारक्षित यात्री खंड में, पहली अप्रैल 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों...