कर्नाटक। राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आरएसएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि मेरी समझ के मुताबिक RSS वाले अंग्रेजों की मदद करते थे और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। ये ऐतिहासिक तथ्य है... स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया। उन्होने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताए। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। राहुल गांधी ने यहां करीब आधे घंटे की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने इस दौरान सावरकर, RSS और PFI से लेकर कांग्रेस की इंटरनल पॉलिटिक्स पर बात की।
उन्होने कहा- देश की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है और स...
Thupten Tempa passed away: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थुप्टेन टेम्पा का आकस्मिक निधन हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थुप्टेन टेम्पा जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। यह राज्य और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में आया है। शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
शुक्रवार शाम 4.00 बजे राम कृष्ण मिशन अस्पताल, ईटानगर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की चौंकाने वाली खबर सुनकर अरुणाचल में शोक की लहर है। वे 68 वर्ष के थे।
स्वर्गीय थुपटन टेम्पा तवांग (एसटी) एलएसी से सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे।
वह अरुणाचल प्रदेश के बहुत ही विनम्र और मृदुभाषी राजनीतिक नेता माने जाते थे। बौद्ध धर्म के अनुयायी के रूप में वे एक दयालु...
जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में करीब 11 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं. यह दिखाता है कि राजस्थान की ट्रेडिशनल छवि बदलकर अब इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली डेस्टिनेशन की छवि बनी है. इसके साथ ही अलग-अलग बिजनेसमैन ने इन प्रस्तावों के इतर सोशल कमिटमेंट्स भी किए हैं. इन्वेस्ट राजस्थान से करीब 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है. इन्वेस्ट राजस्थान कार्यक्रम में सिर्फ MoU एवं LoI साइन ही नहीं हुए बल्कि करीब 40% प्रोजेक्ट अगली स्टेज में पहुंच गए हैं. आज देश-दुनिया के बिजनेसमैन यहां आए और यहां मिले सम्मान से अभिभूत दिखे. 3000 से अधिक निवेशकों में सभी विचारधाराओं के व्यापारी शामिल थे. जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें बताना चाहिए कि कई व्यापारी किसी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो क्या वो...
जयपुर। दुनियाभर से उद्योग जगत के दिग्गज राजस्थान में इन्वेस्ट राजस्थान समिट के लिए जयपुर पहुंचे। इस दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलन के साथ की। अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी, आर्सेलर कंपनी के लक्ष्मीनिवास मित्तल, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, बिरला ग्रुप के सीके बिरला भी सीएम के साथ मौजूद रहे।
सीतापुरा के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने इस समिट की शुरुआत की। सरकार का दावा है कि इन्वेस्टमेंट प्रपोजल और एमओयू धरातल पर उतरेंगे, तो प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। बता दें कि समिट से पहले ही इन्वेस्टर आउटरीच प्रोग्राम के तहत 10.44 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल साइन हो चुके हैं। इस समिट के दौरान निवेश की भी बड़ी घोषणाएं हुईं।
समिट में टाटा पावर ने राजस्थान ...
नई दिल्ली। भारत आए चीतों की निगरानी और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के साथ उनके कुनबे का विकास कैसे हो इस पर निगरानी और समीक्षा के लिए चीता टास्क फोर्स का गठन किया गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान और अन्य उपयुक्त निर्दिष्ट क्षेत्रों में चीतों की निगरानी के लिए एक कार्य दल का गठन किया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) चीता टास्क फोर्स के कामकाज को सुगम बनाएगा और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। टास्क फोर्स दो साल की अवधि के लिए गठित किया गया है। यह टास्क फोर्स एक उपसमिति नियुक्त कर सकती है जो उनके द्वारा तय समय पर उन क्षेत्रों का नियमित रूप से दौरा करेगी जिनमें इन चीतों को छोड़ा गया है। चीतों को यहां ला कर छोड़ा जाना मूल चीता आवासों और उनकी जैव विविधता के संरक्षण के लिए तैयार एक प्रोटोटाइप या मॉडल का हिस्सा है। इससे जैव विविधत...
जयपुर। देश के जाने माने आर्किटेक्ट डब्ल्यूटीपी के प्रमुख अनूप बरतरिया के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। दिल्ली से आई टीम गुरूवार सुबह अनूप बरतरिया के आवास पर पहुंची। आवास के साथ ही उनके कार्यालय और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम सुबह 9 बजे से शहर के अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई में जुट गई थी।
अनूप बरतरिया वाटर पार्क ग्रुप से जुड़े हुए हैं। उनके गोपालपुरा स्थित आवास पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर पूछताछ व जांच कर रही है। हालांकि ईडी ने किस प्रकरण में यह कार्रवाई की है इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कार्रवाई के दौरान बाहर के किसी भी व्यक्ति को अनूप बरतरिया के आवास व अन्य ठिकानों पर प्रवेश रोक दिया गया।
बता दें कि अनूप बरतरिया राजस्थान सरकार के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को देख रहे हैं। कोटा नगर विकास न्यास स्मार्ट सिटी की तरफ से करव...
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक गंदे पानी के नाले को द्रव्यवती रिवर फ्रंट के रूप में डवलप किया गया था। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ड्रीम प्रोजेक्ट के मेंटेनेंस का काम ठप हो गया है। इसके काम में जुटी टाटा कंपनी ने प्रोजेक्ट के मेंटेनेंस का काम बंद कर दिया है। जयपुर विकास प्राधिकरण से हुए विवाद के बाद कंपनी ने पिछले दिनों काम बंद करने की चेतावनी दी थी। कंपनी के इस कदम से अब वहां बने एसटीपी प्लांट समेत अन्य रखरखाव का काम बंद हो गया है। यहां बने 5 एसटीपी से इस नदी में ट्रीट किया हुआ पानी बहाया जाता है। इन एसटीपी के बंद होने से अब यहां पानी फिर से पहले की तरह सड़ने लग गया है। आम आदमी की परेशानियां बढती जा रही है। इतना ही नहीं कई बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों के बड़े प्रोजेक्टस इसके आसपास बन रहे हैं, उनकी भी चिंताएं बढ गई हैं। क्योंकि द्रव्यवति रिवर व्यू के नाम पर ही कई प्रोजे...
जयपुर। राजस्थान में बेरोजगारों के लिए एक बड़ी खबर है। देश के बड़े-बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट राजस्थान में इन्वेस्ट राजस्थान के तहत बड़ा निवेश करने जा रहे हैं। इनमें अंबानी-अडानी, लक्ष्मीनिवास मित्तल, बिरला, बजाज जैसे मशहूर उद्योगपति भी शामिल हैं। 10 लाख करोड़ रुपए के तो प्रपोजल अभी तक सबमिट हो चुके हैं।
शुक्रवार को इन्वेस्ट समिट का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर के JECC सीतापुरा में होगा। समिट से पहले इन्वेस्टर आउटरीच प्रोग्राम के तहत 10.44 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल साइन हो चुके हैं।
बडी बात यह है कि राजस्थान में अडानी, अंबानी, आर्सेलर मित्तल, बिरला, बजाज, अनिल अग्रवाल समेत देश के मशहूर उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। समिट में 3000 से ज्यादा इंडस्ट्रियलिस्ट, बिजनेसमैन शामिल होंगे इनमें ऑफलाइन और ऑनलाइन समिट में शामिल होने वालों की संख्या 9 हजार के पार हो चुकी है।
सरकारी आंकड़...
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों को राहत देते हुए 14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये के अंतरण पश्चात राजस्व घाटा (पीडीआरडी) अनुदान की सातवीं मासिक किस्त जारी की है। यह अनुदान राशि पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार वित्त विभाग ने जारी किया।
पंद्रहवें वित्त आयोग ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 14 राज्यों को कुल 86,201 करोड़ रुपये के अंतरण पश्चात राजस्व घाटा अनुदान की सिफारिश की है। यह सिफारिश की गई अनुदान राशि व्यय विभाग द्वारा सिफारिश किए गए राज्यों को 12 समान मासिक किश्तों में जारी की जाएगी। इस सातवीं किस्त के जारी होने के साथ वर्ष 2022-23 में राज्यों को जारी की गई राजस्व घाटा अनुदान की कुल राशि बढ़कर 50,283.92 करोड़ रुपये हो गई है।
संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत राज्यों को अंतरण पश्चात राजस्व घाटा अनुदान प्रदान किया जाता है। यह अनुदान राशि राज्यों के अंतरण पश्चात रा...
जयपुर। राजस्थान में विगत वर्षों में किए गए नीतिगत बदलावों से प्रदेश निवेश का बेस्ट डेस्टीनेशन बनकर उभरा है। राज्य में निवेश प्रोत्साहित करने, औद्योगिकरण को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार 7 एवं 8 अक्टूबर को राजस्थान इन्वेस्ट समिट-2022 का आयोजन कर रही है। उद्यमियों में राजस्थान में निवेश को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। समिट के आयोजन से पहले ही निवेशकों ने राज्य सरकार के साथ 10 लाख 44 हजार 593 करोड़ रूपये के 4 हजार एमओयू साइन किये हैं। इनमें सेतकरीबन 520 एमओयू व एलओआई क्रियान्वित भी हो चुके हैं तथा 1160 क्रियान्विति के चरण में हैं। इससे प्रदेश में अब तक 1 लाख 93 हजार 759 करोड़ रूपये का नया निवेश भी आ चुका है। इस निवेश से 2 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में निवेश के लिए सकारात्मक म...