State

आमेर फोर्ट पर किया गया जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, आमेर के ऎतिहासिक आंगन में सजा राजस्थानी संस्कृति का श्रृंगार

जयपुर। पर्यटन विभाग द्वारा ऎतिहासिक आमेर फोर्ट में गुरुवार शाम एक ऎसा शामियाना सजा, जिसमें राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति, शौर्य और भावों का एक साथ मिलन हो उठा। विभाग द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए विभन्न देशों से आए प्रतिनिधियों का पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े और लोक नृत्य पेश कर भव्य स्वागत किया गया। मेहमानों के लिए आमेर महल के गणेश पोल पर 'गाला इवनिंग' और सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 'बेस्ट ऑफ राजस्थान फ्यूजन विद कंटेंपरेरी', लोक नृत्य और कथ्थक का मिश्रण देखने को मिला। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में मंच पर एक साथ 100 से अधिक कलाकारों ने सांस्कृतिक कला और विरासत को पेश किया। राजस्थान के सिरमौर कालबेलिया नृत्य से लेकर रंग-रंगीले सुरों में सजे घूमर, चरी, गैर, कथ्थक, कच्ची घोड़ी, भवाई नृत्य, ढोल नगाड़े और अग्नि नृत्य ने सभी ...

राजीविका का ‘‘सखी सम्मेलन’’ 18 अगस्त को

राजीविका का ‘‘सखी सम्मेलन’’ 18 अगस्त को - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता - सीतापुरा स्थित जेईसीसी सभागार में होगा आयोजन जयपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के एक दिवसीय ‘सखी सम्मेलन’ का आयोजन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में 18 अगस्त, शुक्रवार दोपहर को सीतापुरा जयपुर स्थित जेईसीसी सभागार में होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चन्द मीना ने बताया कि राजीविका अब 3 लाख 60 हजार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 43 लाख से भी अधिक सदस्यों के साथ प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के एक बडे़ आन्दोलन का रूप ले चुका है। यह ‘सखी सम्मेलन’ इन्हीं महिलाओं के जज्बे को समर्पित है। सखी सम्मेलन के इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राजीविका की महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की जाएंगी एवं ऋण एवं सहायता चैकों का वितरण किया...

राजस्थान में अब बिजली उपभोक्ताओं को नहीं देना होगा फ्यूल सरचार्ज, राज्य सरकार वहन करेगी 2500 करोड़ रुपए

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब घरेलू व कृषि बिजली उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। फ्यूल सरचार्ज की 2500 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को बिडला ऑडिटोरियम में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के शुभारंभ समारोह में यह घोषणा की। उल्लेखनीय है कि राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट एवं किसानों को 2000 यूनिट तक बिजली प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज व अन्य शुल्क समाप्त करने की घोषणा की थी। अब इसका दायरा और बढ़ाते हुए समस्त घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए फ्यूल सरचार्ज समाप्त करने की घोषणा की गई है।...

राजस्थान सरकार का बड़ा चुनावी स्ट्रोक, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की शुरुआत गुरुवार से, प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं-छात्राओं को मुफ्त मिलेंगे मोबाइल

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार दोपहर बिड़ला सभागार में ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना‘ का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को स्मार्टफोन व इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ सिम वितरित करेंगे। साथ ही, ‘डिजिटल सखी बुक‘ लॉन्च करने के बाद राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सभागार में उपस्थित तथा वी.सी. से जुड़ी लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। योजना में प्रथम चरण में 40 लाख महिला लाभार्थियों को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) से अधिकृत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से स्मार्टफोन एवं सिम मय डेटा कनेक्टिविटी का वितरण किया जाएगा। लाभार्थी शिविरों में अपने पसंद के स्मार्टफोन चुन सकेंगे। इसके लिए लाभार्थियों को स्मार्टफोन व सिम के लिए 6800 रुपए डीबीटी के माध्यम से ई-वॉलेट में जमा किए जाएंगे। प्रथम चर...

राजस्थान में नवगठित जिलों के सीमांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया, जानें कोनसे सम्भाग में कौनसा जिला आएगा

नई दिल्ली। दिनांक 04.08.2023 को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित मंत्रिमण्डलीय बैठक में नवगठित जिलों के सीमांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नवीन जिलों से राज्य के विकास को एक नई गति मिलेगी तथा आमजन की सुगमता बढेगी। • नवीन जिलों के गठन से विकास संबंधी योजनाओं की क्रियान्विति तथा मोनिटरिंग और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं का लाभ शीघ्र मिल सकेगा। प्रदेश के पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकार की पहुंच और अधिक सुगम होगी, जिससे इनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो सकेगा। राजस्व एवं दीवानी न्यायालयों की दूरियां घटने से इनमें लम्बित मामलों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा तथा कानून व्यवस्था पर अधिक प्रभावी नियंत्रण हो पायेगा। • अतः आमजन का जिला प्रशासन एवं सरकार से संवाद बढेगा, जिससे जन अभाव अभियोगों का निराकरण औ...

चुनावी मोड पर राजस्थान कांग्रेस, एआईसीसी ने इलेक्शन कमेटी की घोषणा की

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस इलेक्शन मोड पर आ गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बडा निर्णय लेते हुए विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के लिए इलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज इसको लेकर आदेश जारी किए। इस लिस्ट में गहलोत और पायलट दोनों खेमे के नेताओं को रखा गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान की विधानसभा चुनाव के इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। इस कमेटी के सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोतए आसाम के प्रभारी रहे भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, डॉ रघु शर्मा, हरीश चौधरी, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीय, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खान मंत्री प्रमोद जैन, पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा, सहकारिता मंत्री उदय आंज...

जेके लॉन अस्पताल के वार्ड में आग लगने के मामले में जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

जयपुर. सोमवार देर रात जयपुर के जेके लॉन अस्पताल के वार्ड में आग लगने के मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन टी. रविकांत ने जेके लॉन अस्पताल के ऑन्कोलॉजी डे केयर वार्ड में घटना स्थल का लिया जायजा। मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट मांगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिस कंपनी ने यह वार्ड बनाया है उनके प्रतिनिधियों को भी दिशा निर्देश दिए गए, पूरे सिस्टम की पुनः जांच कर इसे रिस्टोर करने के दिए निर्देश। जांच में कंपनी की लापरवाही सामने आई तो कंपनी पर भी लिया जाएगा एक्शन। इससे पहले प्रमुख शासन टी. रविकांत ने सकुशल शिफ्ट किये गये मरीजों एवं उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी। घटना को लेकर लिया आवश्यक फीडबैक भी लिया।...

मैं और मेरा की भावना से ऊपर उठकर जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि - राष्ट्रपति

जयपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने राजस्थान विधानसभा के सभी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया है कि प्रदेश की सात करोड़ जनता ने जिस विश्वास, प्यार और आकांक्षाओं के साथ उन्हें सदन में चुनकर भेजा है, वे उस पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिधि 'मैं और मेरा' की भावना से ऊपर उठकर 'मेरा देश, मेरी जनता' की सोच के साथ जन कल्याण के अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें, तभी प्रदेश और समाज प्रगति की दिशा में और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। मुर्मु शुक्रवार को 15वीं राज्य विधानसभा के पुनः आरम्भ हुए सत्र में विशेष उद्बोधन दे रही थीं। उन्होंने उपस्थित विधायकगणों से कहा कि आपमें से कई विधायक ऐसे हैं, जिन पर जनता ने विश्वास व्यक्त कर कई बार सदन में चुनकर भेजा है। ऐसे में जनप्रतिनिधि के रूप में सर्वोच्च दायित्व है कि आपका चाल-चलन और आचार-व्यवहार जनता में इस विश्वास को और...

राजस्थान में कांग्रेस ने 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव, 121 सचिव बनाए, 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक्टिव मोड पर आ गई है। बड़ी बात यह है कि लंबे समय बाद कांग्रेस ने अपने कार्यकारिणी की जंबो लिस्ट जारी की। ऐसा तब हुआ था जब सचिन पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बन कर आए थे। उसके बाद में लंबे समय बाद यह जम्बो कार्यकारिणी बनी है। इस कार्यकारिणी में यदि चेहरों की बात करें तो अशोक गहलोत टीम के साथ में पायलट खेमे को भी जमकर तवज्जो दी गई है। इससे साफ हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत और सचिन पायलट मिलकर लड़ेंगे। राजस्थान में कांग्रेस ने 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव, 121 सचिव बनाए हैं, साथ ही 121 सचिवों के साथ 25 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. लंबे समय से ये नियुक्तियां लंबित थीं. जुलाई 2020 में सचिन पायलट को अध्‍यक्ष पद से हटाया गया था, जिसके बाद पहली बार इतनी संख्‍या में संग...

राजस्थान की कांग्रेस सरकार श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को कराएगी रुद्राभिषेक

जयपुर। राजस्थान की कांग्रेस सरकार राज्य में सुख, समृद्धि, शांति, अच्छी वर्षा व खुशहाली के लिए श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कराएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले सभी शिवालयों एवं प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भी विभाग की ओर से रुद्राभिषेक करवाया जाएगा। देवस्थान विभाग मंत्री शकुन्तला रावत ने श्रावण मास व अधिक मास की बधाई देते हुए यह जानकारी मंदिर रामचंद्र जी में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप प्रदेश में विभाग के अधीन शिव मंदिरों में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। उन्होंने कहा कि जिन मंदिरों में यह अनुष्ठान होगा उनकी सूची बना ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी जरूरत के अनुसार रुद्...