जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अभय कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की 11 व 12 सितम्बर को प्रस्तावित उदयपुर व माउंट आबू (सिरोही) यात्रा की तैयारियों की गुरूवार को शासन सचिवालय के कॉन्फेन्स रूम में समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को राष्ट्रपति की यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुमार ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगरीय विकास विभाग सहित अन्य विभाग यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें। पुलिस व जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करें। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल, प्रवास, यात्रा रूट सहित विषयों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड, सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव जितेन्द्र कुमार उपाध्य...
जयपुर। पतंजलि की फ़्रेंचाइज़ी देने के नाम पर 13.49 लाख रूपये हड़पने के आरोपी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SOG साइबर थाना जयपुर में दर्ज हुए मुकदमें में अलवर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। अलवर SP तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर बिहार से यह गिरफ़्तारी की गई।
पतंजलि के नाम की फ़्रेंचाइज़ी देने और ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र निवासी रणधीर कुमार कहार है। 13 फ़रवरी 2019 को न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना अरावली विहार निवासी मोहन लाल शर्मा ने साइबर थाना जयपुर में मुकदमा दर्ज करवाया था। मुक़दमा दर्ज होने के बाद 3 साल से लंबित चल रहे इस मामले का ख़ुलासा थानाधिकारी ज़हीर अब्बास ने किया है। ज़हीर अब्बास को SOG की और से इस मामले की फ़ाइल कार्रवाई के लिए सौंपी गई थी। ...
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को विभिन्न परीक्षाओं की परीक्षा तिथि निर्धारित की गई। आयोग द्वारा अक्टूबर से जनवरी-2023 तक माध्यमिक शिक्षा तथा संस्कृत शिक्षा विभाग के 16 हजार 279 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में 26 विषयों के कुल 6000 पदों की स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 8 विषयों के कुल 9760 पदों के लिए परीक्षा दिनांक 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2022 तक आयोजित किया जाना संभावित है। इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों के कुल 102 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 दिनांक 15 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक एवं वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 6 विषयों के कुल 417 पदों के लिए माह जनवरी-2023 के द्वि...
जयपुर। राजस्थान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम को हैक करके नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। लंबे समय से एसओजी की टीम इन लोगों पर नजर बनाए हुए थी। SOG के ADG अशोक राठौड़ के निर्देशन में तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम को हैककर नक़ल करवाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरएसईबी द्वारा दिनांक 27.8.2022 को इज परीक्षा आयोजित हुई थी। गिरोह में शामिल रावल मीणा,अजीत सिंह जाट,जस्साराम जाट,भाग्यशाली चंद जाट,गिर्राज शर्मा,महेश मीणा व विनोद कुमार मीणा को किया गिरफ्तार किया गया है। 8 लेपटॉप व 10 मोबाइल भी जब्त किये गए हैं।...
जयपुर. जून, 2021 में 3 लाख रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए श्रम आयुक्त प्रतीक झाझड़िया (Labor Commissioner Prateek Jhajharia) को राज्य सरकार ने उस वक़्त तो निलंबित कर दिया था। कार्मिक विभाग ने झाझड़िया के निलंबन (Suspend) के आदेश भी जारी कर दिए थे। निलंबन काल के दौरान प्रतीक ने अपनी सेवाएं प्रमुख सचिव कार्मिक विभाग, जयपुर में दी। रिश्वत लेने के मामले में प्रतीक जेल में भी बंद रहे। आरोप था कि रिश्वत की रकम मासिक बंधी के रूप में दलालों के मार्फत श्रम विभाग के अफसरों से वसूली जा रही थी। भ्रष्टाचार के मामले में जमकर चांदी कुटी जा रही थी।
इतना सब होने के बावजूद एकबार फिर राजस्थान सरकार ने प्रतीक झाझड़िया को पोस्टिंग दे दी है। अब एपीओ चल रहे प्रतीक झांझडिया को बुनकर संघ में एमडी लगाया गया है।
अब सवाल यह उठ...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के युवाओं के हितों में अनेक अहम फैसले लिए गए है। इनमें जहां ईडब्ल्यूएस की आयु सीमा छूट के प्रावधानों में 4 सेवा नियमों को जोड़कर राजकीय नियुक्तियों के रास्ते खोले गए है। वहीं पंचायती राज एलडीसी भर्ती.2013 के 4000 पदों को भरने की कार्यवाही आगे बढ़ाकर और शिथिलन देकर राजकीय नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं को सौगात दी गई।
इसके साथ ही एक काफी महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। जिसमें मंत्रिमंडल ने राजस्थान सोशल एंड परफार्मेंस ऑडिट अथॉरिटी के गठन का फैसला हुआ।
इसके गठन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस निर्णय से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में सार्वजनिक जवाबदेही के साथ ही पारदर्शिता, जनसहभागिता, जनसंतुष्टि व गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। ...
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता नरेश मीणा के एक बयान से छात्रसंघ चुनावों और प्रदेश की सियासत दोनों में नया उबाल देखने को मिल रहा है। नरेश मीना जो अब तक राजस्थान सरकार के मंत्री मुरारी मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल को राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों में विजयी बनाने के लिए दिन-रात एक करे हुए नजर आ रहे थे वहीं उनके एक बयान ने सनसनी फैला दी।
उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है कि खुद निहारिका और मंत्री जी की परेशानियां बढ़ गई है। मीणा ने दावा किया है कि छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव मैनेज करने के लिए निहारिका जोरवाल की तरफ से 10 लाख रुपए दिए गए थे। मीणा ने फेसबुक लाइव में बचे हुए 5 लाख रुपए दिखाते हुए कहा- इन्हें लौटाने जा रहा हूं।
लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव में कैंडिडेट 5 हजार रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकते। नरेश मीणा ने चुनाव की व्यवस्थाएं संभालने...
कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुलाम नबी आजाद पर जमकर निशाना साधा और उनकी तुलना संजय गांधी से कर डाली। अशोक गहलोत ने जयपुर में कहा कि देखिए संजय गांधी जब थे, तो वो भी कइयों की बात नहीं मानते थे, उन्हीं के प्रोडक्ट हैं गुलाम नबी आजाद भी और अन्य नेता भी।
गहलोत ने कहा कि उस जमाने के अंदर जब दौर आया था, उस वक्त में संजय गांधी ने यूथ कांग्रेस में उसके माध्यम से राजनीति शुरू की। देश के अंदर कई आरोप लगे थे। कहा गया कि एक्स्ट्रा कॉन्स्टीट्यूशनल अथॉरिटी बन गई है, संजय गांधी बन गए है। इंदिरा जी पर आरोप लगे थे, ठीक है, उस वक्त के जो प्रोडक्ट हैं आज जो देख रहे हैं आप देश के अंदर, युवाओं को जो मैं बार-बार कहता हूं कि मुख्यमंत्री, पीसीसी प्रेसिडेंट, केंद्रीय मंत्री, एआईसीसी के महामंत्री 90 पर्सेंट वो बने हैं जो संजय गांधी के वक्त में संघर्ष करते थे, सड़को...
जयपुर। राजस्थान एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भरतपुर में जिला परिवहन अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं दलाल 37 हजार 200 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर दौसा इकाई द्वारा आज भरतपुर में कार्यवाही करते हुये दिलीप तिवारी (जिला परिवहन अधिकारी, कार्यालय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जिला भरतपुर), अनिल कुमार शर्मा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जिला भरतपुर) एवं उनके दलाल कपिल शर्मा (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 37 हजार 200 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की दौसा टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाये जा रहे नये वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्य की एवज में दिलीप तिवारी जिला परिवह...
जयपुर। गुलाबी शहर में मेहमानों और जयपुराइट्स के लिए नवीनतम लक्ज़री लाउंज और किचन रोसाडो खुल गया है। स्पैनिश में रोसाडो का मतलब ‘पिंक’ होता है। लक्ज़री लाउंज शहर के पार्टी प्रेमियों और जीवन शैली के प्रति उत्साही लोगों को एक ग्लोबल मेनू, विशेष रूप से तैयार किए गए बेव्रिज, स्टनिंग स्काईलाइन व्यूज़ और एक शानदार माहौल देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह लग्जरी लाउंज 135 फीट की ऊंचाई पर 500 सीटर के साथ वैशाली नगर, गांधी पथ, मॉल ऑफ जयपुर की 11वीं मंजिल पर स्थित है।
रोसाडो, जयपुर का सबसे लंबा-सबसे बड़ा- सबसे सेक्सिएस्ट लग्जरी लाउंज है, इसमें इनडोर और आउटडोर सिटिंग एरिया, मल्टीपल स्पेस के साथ थीम डेकोर सजवाट, छोटे और बड़े आयोजनों तथा परिवार और दोस्तों के साथ ड्रिंक्स और डाइनिंग के लिए एक आदर्श जगह है।
यह वेंचर केसीसीओ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एन्टरप्रेन्योर ब्रर्दस तरूण बहल औ...