जयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। देशभर में कई बेहतरीन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर संभाग के कांग्रेस प्रभारी धर्मेन्द्र राठौड़ भी मौजूद रहे।
पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का उत्सव स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी एवं कांग्रेस नेताओं के अमिट योगदान की स्मृति में आजादी गौरव पद यात्रा की कड़ी में सांगानेर में आजादी गौरव तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुरुआत गोवर्धन नगर फाटक से स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर निकली गयी। आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा पदयात्रा का शुभारं...
जयपुर। राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल और पूर्व डीएसपी को हरियाणा में ₹80000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। जयपुर के चित्रकूट थाने में तैनात कांस्टेबल दशरथ सिंह और रिटायर्ड DSP शैलेंद्र सिंह को सोनीपत में SP विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते दबोचा।
मिली जानकारी के मुताबिक एक पुराने मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने और केस से नाम हटाने की एवज में कांस्टेबल ने आरोपी के परिजनों से 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद 6 लाख रुपए में सौदा तय किया गया। जिस पर शेयर बाजार कारोबारी मनीष कुमार भारद्वाज ने शिकायत दी थी। मनीष राजस्थान में शेयर बाजार का काम करता था। दोनो के बीच ऑनलाइन रूपयों का लेनदेन भी हुआ था।
रुपयों के लेनदेन को लेकर जयपुर के चित्रकूट थाना पुलिस एक कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में थाने में दर्ज एक मुकदमे में फरार आरोपी की तलाश में पुलिसकर्मी गए ...
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हिंदुस्तान जिंक में बिजली गिरने से एसिड टैंक फट गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 9 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें उदयपुर रेपर कर दिया है। वहीं मौके पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस सहित अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं।
जयपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर कोटा इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये डाॅ. हीरालाल मीणा अधीक्षक, जे.के.लोन चिकित्सालय, कोटा को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की फर्म द्वारा जे.के. लोन चिकित्सालय कोटा में करवाये गये कार्यों के बकाया 30 लाख रुपये के बिलों का पास करने की एवज में डाॅ. हीरालाल मीणा अधीक्षक, जे.के.लोन चिकित्सालय, कोटा द्वारा 1 लाख 70 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, कोटा के पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्वत के सुपरवीजन एसीबी को...
जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के 1 करोड़ बच्चों ने देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। मुख्य समारोह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षा विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान किया। देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन का बना विश्व रिकॉर्ड आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत राज्य, जिला, ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर शिक्षा विभाग व कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1 करोड़ बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन किया।
बच्चों ने झण्डा ऊंचा रहे हमार...
जयपुर. पत्रकार काॅलोनी क्षेत्र में धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं बल्कि राजस्थान के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल का एसोसिएट प्रोफेसर डाॅक्टर ध्रुव सिंह मीणा था। 9 अगस्त को एक कारोबारी को 30 लाख रूपए नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने के लिए आरोपी ने परिवार के लोगों का एक लिफाफा थमाया था जिसमें दो छोटी राखी और एक जिंदा कारतूस सहित धमकी भरा पत्र था। रकम नहीं देने पर कारोबारी को उसकी पत्नी और बच्चों सहित मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई थी।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद डीसीपी साउथ योगेश गोयल के निर्देशन में कई लोगों से पूछताछ, आसपास के 400 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चैक किए, 300 से अधिक चैपहिया वाहन की तलाश कर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि फिलहाल आरोपी के किसी बडे गैंगेस्टर से जुडे होने के बारे में पूछताछ की जा रही है। ले...
जयपुर/भोपाल। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के संबंध में मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बातचीत कर इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने का अगर किया। उन्होंने CM शिवराज सिंह को अवगत करवाया कि 2005 में राजस्थान-मध्य प्रदेश अन्तर्राज्यीय नियंत्रण मण्डल की 13वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही ERCP योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राजस्थान राज्य में चंबल की सहायक नदियों से प्राप्त हो रहे पानी पर आधारित इस प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश से बहकर आने वाले पानी के 10 प्रतिशत से कम हिस्से का उपयोग होगा। अत: वर्ष 2005 में लिए गए निर्णय के अनुसार ऐसी परियोजनाओं के लिए मध्य प्रदेश की सहमति की आवश्यकता नहीं है।
CM गहलोत ने कहा कि पूर्व में राजस्थान ने भी मध्य प्रदेश द्वारा इस प्रकार चंबल एवं सहायक नदियों पर बनाई गई परियोजनाओं में आपत्ति प्र...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है। आज प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 1913 में बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ में श्री गोविन्द गुरू के नेतृत्व में एकत्रित वनवासियों पर ब्रिटिश सेना द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें 1500 से अधिक वनवासियों ने अपना बलिदान दिया। वनवासियों के बलिदान एवं गोविन्द गुरू के योगदान को रेखांकित करने के लिए राज्य सरकार ने मानगढ़ धाम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाया है। साथ ही, मानगढ धाम तक मार्ग एवं इस स्थल के विकास के कार्य किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि जनजाति/आदिवासी बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित ...
जयपुर। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर की ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ और ‘‘राजस्थान एसोसिएशन लंदन’’ ने संयुक्त रूप से एक अद्भुत और अनूठा कार्यक्रम हाथ में लिया है। जिसमें तिरंगे का सम्मान आगे बढ़े और हमारा तिरंगा लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट तक पहुंचाने के लिये तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जा रही है।
कार्यक्रम के आयोजक संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके है और इस आजादी को पाने के लिये हमारे लाखों शहीदों ने बलिदान दिया और एक लम्बा संघर्ष आजादी पाने के लिये हमें करना पडा। इस आजादी के 75वें वर्ष में 15 अगस्त 2022 को लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के बाहर जयपुर से रवाना होकर तिरंगा लंदन पहुंचेगा।
मिश्रा ने बताया कि कल 9 अगस्त को जयपुर में प्रातः 10 30 बजे ताड...
विश्व प्रसिद्ध राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूश्यामजी के मासिक मेले में सोमवार सुबह अचानक भगदड़ मचने से 3 महिला भक्तों की मौत पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। तुरंत सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना सुबह 5 बजे की है जब मंदिर का प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मच गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताया और स्थानीय प्रशासन को हर संभव मदद घायल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
CM ने कहा कि सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
सीएम गह...