India

भगोड़े ललित मोदी ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन से की शादी! जानें पूरा सच

मुम्बई। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भगोड़े बिजनेसमैन ललित मोदी से शादी कर ली है। दोनों की शादी की फ़ोटो सोशल मीडिया पर आते ही यह खबर जमकर वायरल हो रही हैं।  हालांकि भगोड़े बिजनेसमैन ने सोशल मीडिया पर अपना इश्क जाहिर किया हैं, लेकिन शादी पर अभी संशय है। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी का सुष्मिता संग यह सीक्रेट इश्क ललित मोदी ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कई तस्वीरों के साथ ट्वीट करके सार्वजनिक  किया है. हालांकि भारतीय मीडिया में लगातार उनकी शादी की खबरें चलने के बाद में खुद ललित मोदी ने कुछ ही देर बाद में इस बात पर स्पष्टीकरण जारी किया और उन्होंने कहा कि अभी शादी नहीं हुई है लेकिन हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं पर जल्दी हम ऐसा करने वाले हैं। हालांकि ललित मोदी ने एक और ट्वीट करते हुए इस मामले का स्पष्टीकरण दिया और कहा कि अभी शादी नहीं की ले...

भारतीय एथलीटों के समग्र विकास और भारत के ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से हाथ मिलाया

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने भारत में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए एक दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की है। रिलायंस फाउंडेशन और एएफआई की भागीदारी वर्षों पुरानी है। रिलायंस के प्रमुख प्रायोजक बनने के साथ ही दोनों संगठनों के बीच साझेदारी और गहरी होगी।   साझेदारी की मुख्य विशेषताएं: साझेदारी का उद्देश्य देश भर से भारतीय एथलीटों की खोज, पोषण और विकास करना और उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं, कोचिंग और खेल विज्ञान और चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। इसके लिए रिलायंस फाउंडेशन ईको-सिस्टम का लाभ उठा जाएगा। इसमें उड़ीसा रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स हाई-परफॉर्मेंस सेंटर और सर सहित एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल शामिल हैं। संगठन के दृष्टिकोण के अनुरूप, इस साझेदारी में महिला एथलीटों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य लैंगिक विभाजन ...

कबूतरबाजी और मानव तस्करी के मामले में दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 2 साल की सजा

कबूतर बाजी और मानव तस्करी के मामले में आखिरकार दलेर मेहंदी पर शिकंजा कस दिया गया है। पटियाला के एडिशनल सेशन जज ने पंजाबी गायक दिलेर मेहंदी की अपील खारिज कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साल 2018 में दलेर मेहंदी को ट्रायल कोर्ट ने कबूतरबाजी के केस में 2 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद दलेर मेहंदी को जमानत मिल गयी थी। दलेर मेहंदी ने सेशन कोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी। जिसमें आज एडिशनल सेशन जज ने दलेर मेहंदी की अपील को खारिज कर दिया है। साल 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ पटियाला में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के वकील गुरमीत सिंह ने बताया कि 2003 के मानव तस्करी मामले में गायक दलेर मेहंदी को दो साल कैद की सजा सुनाई गई है. उन्हें (पुलिस द्वारा) हिरासत में लिया गया है. परिवीक्षा पर रिहाई के लिए उनका आवेदन भी अदालत ने खारिज कर दिया. बता दें कि, दलेर मेहंदी...

हाउसिंग बोर्ड ने रचा नया इतिहास, ई-ऑक्शन में 488 करोड में बेचा मानसरोवर में एक व्यवसायिक भूखंड

जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल ने एक बार फिर नया इतिहास रचा है। मण्डल को मानसरोवर आवासीय योजना में 408 करोड रूपये न्यूनतम बोली मूल्य वाले व्यावसायिक भूखण्ड को 488 करोड रूपये में बेचने में बुधवार को बडी सफलता हाथ लगी है। मण्डल की इस अतुलनीय कामयाबी पर नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने आवासन आयुक्त पवन अरोडा और उनकी टीम को फोन पर बधाई दी है।   आवासन आयुक्त पवन अरोडा ने बताया कि मानसरोवर के वी.टी. रोड और अरावली मार्ग के मध्य 45 हजार 632 वर्ग मीटर के इस भूखण्ड का आवासन मण्डल ने 89 हजार 500 रूपये प्रति वर्ग मीटर न्यूनतम बोली मूल्य निर्धारित किया था। लेकिन मॉल के क्षेत्र में देश की जानी-मानी कम्पनियों-पैसेफिक मॉल और फिनिक्स मॉल के बीच होड में आखिरकार पैसेफिक मॉल ने 1 लाख 7 हजार रूपये प्रति वर्ग मीटर की बोल...

नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में विवादित नारे लगवाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। एक धरना प्रदर्शन के दौरान नूपुर शर्मा के खिलाफ में विवादास्पद नारे लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कन्हैयालाल हत्याकांड मामले के बाद पुलिस इन आरोपियों तक पहुंची है। 20 जून को निकले जुलूस में भड़काऊ नारे लगवाने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में कई विवादित नारे लगवाए थे। आरोपियों में एक युवक हिस्ट्रीशीटर है। वहीं, दूसरा युवक समाज के कार्यक्रमों में कलमा और नात पढ़ने का काम करता था। कॉल डिटेल्स में युवक के पाकिस्तान से कई नंबरों पर बात करना भी सामने आ सकता है। आरोपियों ने जूलुस में विवादित नारे लगाकर युवाओं को जमकर उकसाया था। इस जुलूस में कन्हैयालाल की हत्या करने वाले आरोपी रियाज और गौस समेत अन्य सभी आरोपी पहुंचे थे। दरअसल, जुलूस के कुछ वीडियो के आधार पर पुलिस ने कई लोगों को आइडेंटीफाइड किया। इसके बाद गुल...

सीईसी बोले- चुनाव प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करना निर्वाचन आयोग की पहचान है

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने 18 जुलाई, 2022 को निर्धारित राष्ट्रपति चुनाव, 2022 के संचालन के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी समेत राज्य विधान सभा सचिवालयों को निर्दिष्ट मतपेटियों, मतपत्रों, विशेष पेन और अन्य सीलबंद चुनाव सामग्री का वितरण एवं प्रेषण शुरू कर दिया है। चुनाव सामग्री को समयबद्ध और सुरक्षित तरीके से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को भेजने के लिए निर्वाचन सदन, नई दिल्ली में यह दो दिवसीय अभ्यास-कार्य मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय की देख-रेख में किया जा रहा है।  आयोग ने मतदान के संचालन से संबंधित विशिष्ट दिशानिर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं और  इन्हीं दिशानिर्देशों के अनुरूप सहायक निर्वाचन अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। राष्ट्रपति चुनाव के संच...

ब्राजील के नौसेना प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया

नई दिल्ली। ब्राजील के औद्योगिक उत्पादन और इंजीनियरिंग के निदेशक वाइस एडमिरल लिबरल एनियो ज़ानेलेटो के नेतृत्व में ब्राजील के नौसेना प्रतिनिधिमंडल ने 11 जुलाई 2022 को पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात की। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इनमें रक्षा और पनडुब्बी प्रौद्योगिकी, मेक इन इंडिया, नौसेना में पेशेवर सहयोग के लिए पहल, और समान विचारधारा वाली नौसेनाओं/राष्ट्रों के साथ साझा समुद्री हितों के लिए भारतीय नौसेना के दृष्टिकोण के मुद्दे शामिल थे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान, ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल ने पनडुब्बी रखरखाव पर अपने भारतीय नौसैनिक समकक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मझगांव डॉक्स शिपबिल्डर्स लिमिटेड और भारतीय नौसेना की कलवारी (स्कॉर्पिन) श्रेणी की पनडुब्बी का भी दौरा किया।...

सीएम गहलोत को गुजरात विधासनसभा के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया, पायलट को हिमाचल प्रदेश की कमान

जयपुर। आगामी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान के दो दिग्गज नेताओं को कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम अशोक गहलोत को गुजरात विधासनसभा के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। जबकि सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंपी है। उल्लेखनीय है कि इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है।...

खानों की सफल नीलामी के लिये राज्यों को प्रोत्साहन दिया जायेगा: प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय कोयला, खान मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि खानों की सफल नीलामी के लिये राज्य सरकारों को और जिन्होंने संभावित खनिज ब्लॉकों को चिह्नित किया है, उन्हें प्रोत्साहन दिया जायेगा। जोशी ने कहा कि सफल राज्यों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खान तथा खनिज सम्मेलन के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा। प्रह्लाद जोशी आज खान मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव प्रतीक सप्ताह का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह इस एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। आजादी का अमृत महोत्सव प्रतीक सप्ताह समारोहों में हिस्सा लेते हुये खान मंत्रालय में सचिव आलोक टंडन ने कहा कि देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम/मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालय 11 से 17 जुलाई, 2022 तक प्रतीक सप्ताह मनायेंगे।...

आयकर विभाग ने बेंगलुरू और हैदराबाद स्थित दो रियल एस्टेट समूहों के 40 से अधिक परिसरों में छापामारी की 

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बेंगलुरू और हैदराबाद स्थित दो प्रमुख रियल एस्टेट समूहों पर छापामारी और जब्ती अभियान चलाया। ये समूह वाणिज्यिक/आवासीय भवनों के निर्माण/बिक्री/पट्टा और शैक्षणिक व आतिथ्य सेवाओं के व्यवसाय में शामिल हैं। इस अभियान के तहत बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई स्थित 40 से अधिक परिसरों पर छापामारी की कार्रवाई की गई। इस छापामारी अभियान के दौरान दोषी ठहराने योग्य कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए। इन जब्त किए गए सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चला है कि भूमि मालिकों ने बेंगलुरु स्थित एक डेवलपर के साथ संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) किया था। उन्हें विभिन्न परियोजनाओं के विकास के लिए दी गई भूमि के बदले डेवलपर से सुपर बिल्ट-अप (निर्मित) क्षेत्र प्राप्त हुआ। हालांकि, भूमि मालिक परियोजनाओं के लिए समाप्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेने के बावजूद लेन-देन से होने वाले पूंजीग...