नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने वायरलैस जैमर और बूस्टर के उचित उपयोग के बारे में जनता के लिए एडवाइज़री जारी की है। इसके साथ ही वायरलेस जैमर की अवैध सुविधा और बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को चेतावनी भी दी गई है। संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग ने वायरलैस जैमर और बूस्टर/रिपीटर्स के उचित उपयोग के बारे में आम जनता के लिए 1 जुलाई, 2022 को एक एडवाइज़री जारी की है।
यह बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से दी गई अनुमति के अलावा सेलुलर सिग्नल जैमर, जीपीएस ब्लॉकर या अन्य सिग्नल जैमिंग उपकरण का उपयोग आम तौर पर अवैध है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश https://cabsec.gov.in/others/jammerpolicy/ पर उपलब्ध हैं। निजी क्षेत्र के संगठन और/या व्यक्ति निजी तौर पर देश में जैमर्स की खरीदारी/उपयोग नहीं कर सकते हैं।
यह भी कहा गया है कि ऊपर उल्लिखित दिशा-निर्देशों के तहत प्राप्त अनुमति को ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत आईएएस अधिकारियों और आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। कई मामलों में लापरवाह अधिकारियों को फील्ड से हटाया गया है तो कईयों फील्ड में DM और SP पद पर लगाया गया है।
प्रदेश में पांच कलेक्टर बदलने के साथ ही तीन जिलों के एसपी बदले गए है। वहीं 4 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में प्रकाश राजपुरोहित को जयपुर जिला कलेक्टर बनाया गया है। वही विश्राम मीणा को नगर निगम हेरिटेज आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ बनाया गया है। अवधेश मीणा को जोधपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। टीना डाबी को जिला कलेक्टर और उनके पति प्रदीप गवांडे को प्रबंध निदेशक खान एवं खनिज निगम लिमिटेड बनाया गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में डॉ वीणा प्रधान को विभागीय जांच आयुक्त, कै...
जयपुर। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव बगरहट्टा को राजस्थान के सबसे बड़े s.m.s. मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाए गए हैं। राजस्थान सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर यह नियुक्ति दी गई है। फिलहाल वो कार्डियोलॉजी विभाग के HOD हैं।
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में पकड़ा गया लश्कर का आतंकवादी स्थानीय बीजेपी आईटी सेल का इंचार्ज भी रह चुका है। जम्मू पुलिस ने लश्कर के एक बड़े आतंकी तालिब हुसैन शाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आतंकी कभी जम्मू में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी भी था।
बता दें कि रविवार सुबह तालिब हुसैन शाह और उसके साथियों को रियासी इलाके में ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस को आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल, कई ग्रेनेड और कई अन्य हथियार व बड़ी संख्या में गोलियां मिली हैं.
उधर गिरफ्तार आतंकी का पहले कभी बीजेपी के साथ रहे संबंध पर भाजपा प्रवक्ता ने आरएस पठानिया ने कहा कि ऑनलाइन सदस्यता लेने का यही नुकसान होता है कि आप किसी का बैकग्राउंड जांचे बगैर ही पार्टी की सदस्यता दे बैठते हैं. इस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद ये एक बड़ा मुद्दा बनकर सामन...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने 10 साल में 85 बार इंटरनेट बंद किया। यह किसी डिजिटल इमरजेंसी से कम नहीं। खासकर उस वक्त जब एक तरफ सरकार लगातार डिजिटल माध्यम से लेनदेन और उसके जरिए चलने वाले व्यापार और सेवाओं को लगातार बढ़ावा दे रही है जबकि दूसरी तरफ इसके विपरीत नोटबंदी का निर्णय ले रही है।
एक तरफ लोग इंटरनेट आधारित सेवाओं पर डिपेंड हो चुके हैं, दूसरी तरफ अब इंटरनेट बंदी राजस्थान में आम हो चुकी है। हाल में 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के बाद, राज्य ने पूरे राजस्थान में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया। इसके बाद बीकानेर संभाग को छोड़कर राज्य के सभी संभागों में इंटरनेट ठप रहा। राजस्थान ने पिछले एक दशक में लगभग 85 बार इंटरनेट निलंबन देखा है। जब कानून और व्यवस्था के मुद्दों पर नेट सेवा को निलंबित करने की बात आती है, तो राज्य जम्मू और कश्मीर के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां लग...
कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में जयपुर में सर्व हिंदू समाज की ओर से एक बड़ा सामूहिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में संत और हिंदू समाज से लोग जुटे। प्रदर्शन में वक्ताओं ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। वहीं हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया।
प्रदर्शन में लोग भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। इस दौरान जयश्री राम के नाम का उद्घोष किए गए। इसके साथ ही 'मदरसे बंद करो', 'पीएफआई पर ताला', 'राजस्थान का तालिबानीकरण बंद हो' जैसे नारे लगे। बड़ी संख्या में साधु-संत भी सभा में पहुंचे और जिन्होंने हिंदू को एकीकृत करने पर जोर दिया।
उधर कोटा संभाग में कई कस्बे बंद रहे। विभिन्न धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों ने बंद का आह्वान कर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई है। बारां जिले के अटरू, कवाई कस्बा रविवार को बंद रहा। झालावाड़ के सुनेल, सारोला, प...
अमरावती। उदयपुर हत्याकांड जैसे ही एक और मामले का खुलासा महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ है। जहां नूपुर शर्मा के समर्थन में एक समुदाय विशेष के ग्रुप में पोस्ट डालने पर एक केमिस्ट का गला काटकर हत्या कर दी गई।
इस मामले की जांच भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है। केंद्र ने यह फैसला इस आशंका के मद्देनजर लिया है कि केमिस्ट की हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट का परिमाण हो सकती है।
गौरतलब है कि उमेश कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी। इस घटना के सिलसिले में पहले ही 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक अमरावती हत्याकांड के सिलसिले में मुख्य आरोपी इरफान सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी इरफान एक एनजीओ चलाता है। पुलिस के मुताबिक केमिस्ट उमेश कोल्हे ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर श...
जयपुर. राजस्थान में एक बड़ा एक्शन लिया गया है। जहां राहुल गांधी के वायनाड वाले बयान को उदयपुर की घटना से जोड़कर ज़ी टीवी द्वारा प्रचारित करने पर ज़ी टीवी के एंकर रोहित रंजन सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा षड्यंत्र रचकर झूठ प्रसारित किये जाने पर एफआईआर दर्ज की गयी है।
अन्य लोगों में राज्यवर्धन सिंह सांसद, मेजर सुरेंद्र पूनिया एवं कमलेश सैनी विधायक उत्तरप्रदेश सहित कई अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज।
धारा 504, 505, 153ए, 295ए, 120बी आईपीसी तथा आईटी एक्ट 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत थाना बनीपार्क जयपुर में मुकदमा हुआ दर्ज।
बता दें कि बता दें कि इंटरनेट पर राहुल गांधी को लेकर एक दावा काफी वायरल हो रहा है. दावे के साथ एक वीै डियो है, जिसमें राहुल गांधी मीडिया से बात कर रहे है. इस दौरान उनसे उदयपुर की घटना के बारे में सवाल पूछे गए. इसके बाद राहुल कहते हैं,
‘देश में नफरत क...
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को उदयपुर घटनाक्रम से जोड़कर दिखाया जा रहा है जबकि राहुल गांधी का यह वीडियो बयान वायनाड में उनके कार्यालय पर किए गए हमले से जुड़ा है। अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (Wayanad) में यात्रा के दौरान उन्होंने अपने कार्यालय पर हुए हमले को लेकर एक बयान दिया। जिसको एक बड़े चैनल ने उदयपुर घटना से जोड़कर चलाया जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है हालांकि चैनल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इस मामले में माफी मांग ली है।
पर कांग्रेस ने इस संंबंध में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी के हाल ही में दिए एक बयान को उदयपुर हत्याकांड से जोड़कर शेयर कर दिया। अब इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ...
जयपुर। आतंकी अंदाज में उदयपुर में कन्हैया की हत्या करने वाले आरोपियों और उनके सहयोगियों की शनिवार को वकीलों ने कोर्ट में पेशी होने के बाद धुनाई कर दी। वो तो गनीमत रही ही सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से इनको बचाकर तुरंत पुलिस के वाहन में बैठाया गया। आतंकी अंदाज में कन्हैया की हत्या के आरोपी गौस मोहम्मद व रियाज तथा सहयोगी मोहसीन और आसिफ को शनिवार को एनआईए कोर्ट में वकीलों ने वापस लौटते समय निशाने पर ले लिया। बोतल फेंककर तो किसी ने लात- घूंसों से चारों को धुन दिया। दर्जनों की संख्या में मौजूद वकीलों ने आरोपियों को तत्काल फांसी दिए जाने की मांग के भी जमकर नारे भी लगाए। बेहद मशक्कत के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपियों को वकिलों से बचाया। इससे पहले एनआईए कोर्ट ने करीब दो घंटे तक कन्हैया हत्याकांड केस की सुनवाई की। जिसमें कोर्ट ने चारों हत्यारों को 10 दिन की एनआईए की रिमांड पर सौंपा।
वकि...