India

उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को फास्ट ट्रायल कोर्ट बनाकर जल्द से जल्द सख्त सजा दी जानी चाहिए: सचिन पायलट

उदयपुर. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उदयपुर पहुंच कर नूपुर शर्मा विवाद में हत्याकांड का शिकार हुए टेलर कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात की और उनके परिवार को हर संभव मदद देने का भी वादा किया। इसके साथ ही सचिन पायलट ने मीडिया को दिए बयानों में कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई वो इंसानियत के दायरे के बाहर है। जिस तरह से उनका कत्ल किया गया, वीडियो बनाई गई ये दहशत फैलाने का काम है। आरोपियों को पकड़ा गया है लेकिन मैं मानता हूं कि फास्ट ट्रायल कोर्ट बनाकर जल्द से जल्द और सख्त सजा दी जानी चाहिए। इसके पीछे कोई संस्था है, या संगठन हैं... इसकी जड़ों तक पहुंचना पड़ेगा। मैं उनके परिवार से आज मिला, हम उनकी पूरी सहायता कर रहे हैं और सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं। इस घटना ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया है।...

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, भारत सहित कई देशों ने जताया दुख

​​​​​​ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भारत सहित कई देशों ने उनके निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।" बता दें कि एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। शिंजो आबे के पकड़े गए हत्यारे ने बताया कि वह उनकी नीतियों से नाखुश था। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि आबे पर हमला करने वाला उनसे असंतुष्ट था। वह उनकी हत्या के लिए काफी दिनों से प्लानिंग कर रहा था। पकड़ा गया 41 वर्षीय हत्यारा, जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है। उसने अपनी बंदूक से आबे पर गोलियां चलाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्यारे के घर में काफी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं।...

कैन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ब्रिक्स संचार मंत्रियों की 8वीं बैठक में भाग लिया

नई दिल्ली। ब्रिक्स संचार मंत्रियों की 8वीं बैठक कल चीन की अध्यक्षता में वर्चुअल तरीके से आयोजित हुई। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में भाग लिया तथा आईसीटी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने सरकार द्वारा दूरसंचार क्षेत्र में किए गए सुधारों को भी रेखांकित किया। मंत्रियों ने 23-24 जून 2022 को आयोजित ब्रिक्स के 14वें शिखर सम्मेलन में पहचाने गए क्षेत्रों में आईसीटी के क्षेत्र में कार्य करने का निर्णय किया। सभी मंत्रियों ने फ्यूचर नेटवर्क्स फॉर ब्रिक्स इंस्टीच्यूट (बीआईएफएन), डिजिटल ब्रिक्स टास्क फोर्स (डीबीटीएफ) के लिए अंतिम रूप दिए गए कार्य-योजनाओं की सराहना की तथा उम्मीद जताई कि ये तंत्र ब्रिक्स देशों के बीच नवोन्मेषी सहयोग को गहरा बनाने में सहायता करेंगे। मंत्रियों ने 8वीं ब्रिक्स संचार बैठक के घोषणा...

पहली तिमाही में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों का उत्पादन 79 प्रतिशत बढ़कर 27.7 मिलियन टन हुआ

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और नामित प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान कोयला ब्लॉकों से उत्पादन की समीक्षा की। पहली तिमाही के दौरान कुल 27.7 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया गया। यह वित्तीय वर्ष 2021-22 की समान अवधि के दौरान उत्पादित 15.5 मिलियन टन कोयले से 79 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कोयला उत्पादन में इतनी अधिक बढ़ोतरी करने के लिए कोयला ब्लॉक आवंटितों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, यह उम्मीद व्यक्त कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान कोयला ब्लॉकों से 32 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा इसकी सराहना किए जाने के साथ यह भी उल्लेख किया गया कि वाणिज्यिक नीलामी सुधारों के तहत 2021 में नीलाम की गई दो खदानें चालू हो गई हैं और इनसे पहली तिमाही में 1.57 मिलियन टन का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में कुल 36 कैप्ट...

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर में करेंगी 3 किमी लम्बा रोड शो

जयपुर। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर दौरे पर आएंगी। चुनाव में सांसद,विधायक और सर्व समाज से समर्थन मांगने आ रहीं मुर्मू करीब 3 किलोमीटर का रोड शो करेंगी। इस दौरान प्रदेश और जयपुर भाजपा, एससी और एसटी मोर्चा, महिला मोर्चा की ओर से एयरपोर्ट से होटल क्लार्क्स आमेर तक रास्ते में 3 जगह स्वागत किया जाएगा। मुर्मू के साथ भाजपा नेताओं की वाहन रैली निकलेगी। पूरे रास्ते फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। होटल क्लार्क्स आमेर में सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के नेताओ, रिटायर्ड अफसरों, डॉक्टर, वकील, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी। भाजपा सांसद-विधायक 12 जुलाई को जयपुर में रहेंगे मौजूद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों से 12 जुलाई को मुर्मू के आने से पहले जयपुर पहुंचने के लिए...

फिल्म अभिनेता सलमान खान के वकील और उनके परिवार को लारेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

जोधपुर. फिल्म अभिनेता सलमान खान के वकील और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी (Salman khan Lawyer Threatens) दी गई है। वकील हस्तीमल सारस्वत को धमकी भरा पत्र दो दिन पहले उनके चैंबर के दरवाजे पर मिला है। जिसके बाद अधिवक्ता सारस्वत और उनके परिवार को पुलिस ने सुरक्षा दी है।

एलपीजी घरेलू स‍िलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, 50 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

LPG Cylinder Price: महंगाई की मार के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में तेल कंपन‍ियों की तरफ से भारी बढ़ोतरी की गई है। कंपन‍ियों ने 6 जुलाई की सुबह से घरेलू गैस स‍िलेंडर 50 रुपये महंगा कर द‍िया है। इसके साथ ही द‍िल्‍ली में गैस स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत 1079, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्‍नई में 1068.50 रुपये हो गई है।...

अजमेर दरगाह का खादिम बोला- 'जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूंगा', पुलिस ने बताया नशेड़ी और हिस्ट्रीशीटर

अजमेर। राजस्थान के उदयपुर में अभी नूपुर शर्मा के विवाद में गर्दन काटने का बवाल थमा भी नहीं कि अब अजमेर शरीफ के खादिम ने भी एक विवादास्पद वीडियो वायरल कर के दहशत मचा दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि खादिम नशा करता है और हिस्ट्रीशीटर भी है। इस वीडियो में सलमान चिश्ती नूपुर शर्मा का सर काटने वाले को अपना घर देने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है और पुलिस ने चिश्ती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने खादिम को आदतन अपराधी बताया है। वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है और पुलिस ने चिश्ती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने खादिम को आदतन अपराधी बताया है। वीडियो में खादिम सलमान चिश्ती रोते हुए कह रहा है, 'वक़्त पहले जैसा नहीं रहा वरना में बोलता नहीं, मुझे कसम है मेरी मां की मैं उसे सरेआम गोली मार...

राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाने के मामले में न्यूज़ एंकर रोहित रंजन UP पुलिस की हिरासत में, छत्तीसगढ़ पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार

नई दिल्ली। राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने पर हुई FIR के सिलसिले में सामाचार चैनल जी न्यूज (Zee News) के एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan) को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। पहले उनके घर मंगलवार सवेरे छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन उनके हाथ अभी खाली है और नोएडा पुलिस ने पहले हिरासत में ले लिया। नोएडा के थाना सेक्टर 20 में भी रोहित के खिलाफ केस दर्ज था। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने पर हुई FIR के सिलसिले में वे हिरासत में लिए गए हैं और छत्तीसगढ़ पुलिस भी इसी मामले में यहां आई है। रायपुर पुलिस जब रोहित के घर पहुंची तो उन्होंने ट्वीट कर कहा- रोहित रंजन ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट करते हुए लिखा कि बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन स...

कोई भी होटल या रेस्तरां खाद्य बिल में नहीं लगाएगा सेवा शुल्क: उपभोक्ता कार्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने होटलों और रेस्तरां में सेवा शुल्क लगाने के संबंध में अनुचित व्यापार कार्य प्रणालियों और उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सेवा शुल्क लेने के खिलाफ उपभोक्ता राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर शिकायत दर्ज करा सकता है। त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए ई-दाखिल पोर्टल के माध्यम से शिकायत इलेक्ट्रॉनिक रूप से भी दर्ज की जा सकती है।  केन्‍‍द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने होटलों और रेस्तरां में सेवा शुल्क लगाने के संबंध में अनुचित व्यापार कार्य प्रणालियों और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीसीपीए द्वारा जारी दिशा-निर्देश निर्धारित करते हैं कि होटल या रेस्तरां भोजन बिल में स्वचालित रूप से या गलती से सेवा शुल्क नहीं जोड़ेंगे।...