India

उदयपुर में कन्हैया लाल के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को CM गहलोत ने श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर हत्याकांड में पीड़ित कन्हैया के परिजनों से गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। उनके साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान पुलिस के डीजीपी भी मौजूद रहे। CM ने कहा कि उदयपुर में कन्हैया लाल के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से मिलकर इस अत्यंत दुःखद समय में उन्हें ढांढस बंधाया। सरकार इस दुःख की घड़ी में पूरी तरह उनके साथ है। परिवारजनों को आश्वस्त किया और भरोसा दिलाया कि इस जघन्य घटना में हम लोग पूरा सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिले और अपराधियों को कठोरतम दंड मिले। सरकार कोई कमी नहीं रखेगी।...

उदयपुर हत्या मामले में NIA जनता की भावनाओं को समझे, त्वरित कार्रवाई कर जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी सजा दिलवाए: अशोक गहलोत, CM

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनआईए को उदयपुर में घटित घटना के मामले में जल्द से जल्द जांच पूरी कर चालान पेश करने और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर की जो घटना हुई है, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिस तरीके से हत्या की गई, वो एक जघन्य अपराध है। हमने तत्काल और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया, एसओजी-एटीएस को केस दे दिया और पूरी रातभर में ही पता लगा लिया कि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से संबंधित है ये घटना, इसके मायने होते हैं कि आतंकवाद से संबंधित घटना है। ये कोई 2 धर्मों के बीच में झगड़े होने वाली बात नहीं है। इसलिए जब ये यूएपीए के अंतर्गत जो आतंकवादी गतिविधि होती है, उसकी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है एसओजी द्वारा, तो स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से बहुत तत्काल कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने सभ...

उदयपुर हत्याकांड के आरोपी आतंकियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा ऐसी सज़ा मिले जो देश, दुनिया में एक उदाहरण बने: सचिन पायलट

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उदयपुर घटनाक्रम पर रोष और नाराजगी जाहिर करते हुए बयान दिया है कि इस मामले में आरोपियों के ऐसी सजा मिले जिसे जिसे देश और दुनिया हमेशा याद रखें। उन्होंने कहा कि आरोपी पकड़े गए हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा इन्हें ऐसी सज़ा मिले जो देश, दुनिया में एक उदाहरण बने। पीड़ित परिवार के लोगों को सारी मदद प्रदान करेंगे। इस घटना में जो भी ज़िम्मेदार, या कितना बड़ा कोई व्यक्ति या अधिकारी है उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पायलट ने कहा कि "मैं इसे आतंकी हमला मानूंगा और सरकार ने भी कहा है कि इसे एक तरह से आतंकी हमले की नज़र से ही देखना पड़ेगा।"...

रिटायरमेंट से एक दिन पहले रूडसीको का अधिशासी अभियंता कम रेजीडेन्ट मैनेजर 5 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर में राजस्थान अर्बन ड्रिंकिंग वाटर सीवरेज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन (रूडसीको) का अधिशासी अभियंता कम रेजीडेन्ट मैनेजर 5 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति 30 जून को रिटायर होने वाला था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म के द्वारा करवाये गये निर्माण कार्यों के बकाया करीब 1 करोड़ के बिलों के भुगतान की एवज में लूणकरण कुम्हार अधिशासी अभियंता कम रेजीडेन्ट मैनेजर, रूडसीको द्वारा कमीशन के रूप में 5 लाख रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर नगर तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस सुरेश स्वामी एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये लूणकरण...

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने कांस्टेबल को तलवार मारी, घायल कांस्टेबल कोमा में

भीम। उदयपुर हत्याकांड के विरोध में उग्र प्रदर्शनों के दौर के बीच में अराजकता का माहौल देखने को मिला। उदयपुर से सटे राजसमंद जिले के भीम इलाके में हत्या का विरोध कर रही भीड़ ने कॉन्स्टेबल पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। कांस्टेबल ने एक व्यक्ति को उग्र प्रदर्शन के दौरान रोकने की कोशिश की तो उसने गर्दन पर तलवार मार दी। तुरंत पुलिसकर्मियों ने घायल कांस्टेबल को प्रारंभिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में ब्यावर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल कांस्टेबल कोमा में चला गया है। बता दें कि राजसमंद के इसी भीम इलाके से मंगलवार को दोनों हत्यारे पकड़े गए थे। वहीँ कांस्टेबल संदीप चौधरी पर हमले के बाद हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इस दौरान लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया है। उधर, कांस्टेबल संदीप चौधरी का अस्पताल में इलाज चल रह...

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में 30 जून को जयपुर बंद का ऐलान

जयपुर। उदयपुर मर्डर के विरोध में राजधानी जयपुर में 30 जून को हिन्दू संगठनों ने बंद का एलान कर दिया है। हिन्दु संगठनों ने आज सेवा सदन में एक बैठक करके ये फैसला लिया है। इसमें अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर बंद रखा जाएगा। हिन्दू संगठन आरएसएस, विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल सहित अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी रहे बैठक में शामिल हुए। इसके साथ ही ये भी तय किया गया हैं कि 3 जुलाई को जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें हजारों लोग हिस्सा लेंगे।...

कन्हैया के हत्यारों के आतंकी कनेक्शन, लगातार पाकिस्तान के संपर्क में थे, अरब और नेपाल से भी संपर्क मिले, कई राज्यों में नटवर्क: गृह राज्यमंत्री, राजस्थान

जयपुर। उदयपुर में तालिबानी अंदाज में कन्हैया लाल की हत्या को अंजाम देने वाले दहशतगर्दी के खिलाफ एक के बाद एक कई बड़े खुलासे होते जा रहे हैं। अब एक बड़ा खुलासा राजस्थान के गृह राज्य मंत्री ने किया है। जिसके मुताबिक इन दहशतगर्दों के पाकिस्तान के अलावा अरब और नेपाल में भी संपर्क थे। इनमें से एक ने करीब 45 दिन कराची में भी बिताए थे। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के मुताबिक उदयपुर में तालिबानी तरीके से की गई कन्हैयालाल की हत्या में शामिल एक आरोपी के आतंकी कनेक्शन सामने आए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई लॉ एंड ऑर्डर की रिव्यू बैठक के बाद गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने एक आरोपी के आंतकी कनेक्शन होने की पुष्टि की है। गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि उदयपुर मर्डर में शामिल गौस मोहम्मद के आंतकी कनेक्शन के संकेत मिले हैं। वह वर्ष 2014 में 45 दि...

उदयपुर हत्याकांड पर DGP का खुलासा, आरोपियों के दावत-ए-इस्लामिक संगठन और पाकिस्तान में बैठे ट्रेनर से ताल्लुक, आतंक फैलाने के लिए की हत्या

उदयपुर में कन्हैया लाल के हत्याकांड के मामले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। p> उदयपुर हत्याकांड मामले को लेकर डीजीपी मोहनलाल लाठर ने भी प्रेस वार्ता में बताया कि आतंक फैलाने के मकसद से आरोपी रियाज अंसारी और मोहम्मद गौस ने कन्हैया लाल की हत्या की। उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड की अब इसीलिए एनआईए जांच करेगी। यूएपीए के तहत एनआईए ने केस दर्ज किया है। एटीएस एसओजी कि एसआईटी भी मामले की जांच करेगी। DGP के मुताबिक कन्हैया लाल को गिरफ्तार करने, समझौता करना और हत्या कर वीडियो वायरल करना दोनों अलग-अलग मामले हैं। डीजीपी ने कहा पकड़े गए आरोपियों का दावत-ए-इस्लामिक संगठन से ताल्लुक है। दावत ए इस्लामीक संगठन के एक सदस्य का आरोपियों के घर आने जाने का लिंक भी मिला है। इस संगठन के कानपुर, मुंबई और दिल्ली में ऑफिस हैं। DGP ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी मोहम्म...

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, गौस मोहम्मद-रियाज ने कन्हैयालाल पर 26 वार किए, इनमें 8 वार गर्दन पर, शरीर की कई नसें काटी

उदयपुर। उदयपुर हत्याकांड में दहशतगर्दी की निर्मलता निर्दयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कन्हैया पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 26 वार किए। दोनों ने उसकी गर्दन ही नहीं उसका हाथ तक काट डाला। गौस मोहम्मद और रियाज अहमद ने मिलकर कन्हैयालाल के शरीर पर तेज चाकू से 26 वार किए। यह ऐसे धारदार हथियार थे जिनका इस्तेमाल बूचड़खाने में पशुओं को काटने में किया जाता है। इनमें से 8 वार तो गर्दन पर मिले हैं। साफ है गौस मोहम्मद और रियाज अहमद पूरी तैयारी से आए थे और उन्होंने कन्हैयालाल पर तब तक वार किए जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जो वीडियो जारी किया, उसमें सर तन से जुदा का जिक्र किया और वो ऐसा करने में कामयाब भी रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा खून बहने से कन्हैयालाल की मौत हुई। इस हमले के दौरान कन्हैया की एक साथ कई नसें कट गई जिससे लगा...

उदयपुर हत्याकांड: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया बोले- घटना के पीछे जेहादी-तालिबानी स्वभाव के लोग, SP की लापरवाही से देशभर में द्वेषता फैलाने का काम हुआ

उदयपुर हत्याकांड के मामले में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि घटना के पीछे जेहादी—तालिबानी स्वभाव के लोग हैं, जो हत्या और उससे जुड़े वीडियो बनाकर उद्वेलित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग किसी न किसी एजेंसी से जुड़े हुए हैं। उद्वेश की भावना मन में बैठाई गई है, जो किसी एक व्यक्ति से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हत्या मामले में पुलिस जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री चाहे तो एसपी को जिम्मेदार बनाएं, जिसकी लापरवाही से देशभर में द्वेषता फैलाने का काम हुआ है। उदयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि कन्हैया लाल के पुलिस से बार-बार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद उसे सुरक्षा नहीं दी गई और इसमें पुलिस के बड़े अफसर से लेकर के सब जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो इसमें पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार बनाएं, उन्होंने थाने से लेकर SP तक पर मामले में लरवाही...