राजस्थान में गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, पान, बीड़ी की बिक्री से रोक हटी, ऑटो-टैक्सी चलाने की भी मिली छूट


जयपुर. राजस्थान में गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, पान, बीड़ी की बिक्री पर लगी रोक हटा दी गई है. गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. गृह विभाग ने 18 मई को इस प्रतिबंध की घोषणा की थी.

बताया जाता है कि गुटखा-तंबाकू-पान मसाला की बिक्री से सरकार को करीब सवा पांच सौ करोड़ से ज्यादा की आय होती है. हालांकि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अभी भी सार्वजनिक स्थानों पर इनके सेवन पर रोक रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी तक हो सकती है.

गृह विभाग ने वॉकिंग,जोगिंग और व्यायाम के लिए पार्क खोलने की भी अनुमति दे दी है, लेकिन ये सुबह 7 से शाम 6.45 बजे तक ही खुले रहेंगे. गृह विभाग ने इसके अलावा रेड जोन में भी टैक्सी और ऑटो रिक्शा चलाने को अनुमति दे दी है.

टैक्सी में ड्राइवर के साथ 2 यात्री बैठ सकेंगी. ऑटो रिक्शा में एक यात्री को ही बैठने की अनुमति होगी.