जयपुर। भारत विकास परिषद, चित्रकूट शाखा द्वारा फाग उत्सव एवं वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा के वित्त सचिव पीयूष महर्षि ने वार्षिक प्रतिवेदन, और वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान शाखा के वार्षिक चुनाव का आयोजन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डॉ रीता भार्गव, सचिव पद पर पीयूष महर्षि, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंघानिया को चुना गया। चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मनोज मित्तल जी की देख-रेख में निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हुई। इस विशेष अवसर पर प्रान्तीय सचिव संजीव भार्गव एवं आर.पी. राजू जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए परिषद के सभी सदस्यों ने संगठन की उन्नति एवं समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।