अलवर। सूर्यनगर स्थित सीजीएसटी आयुक्तालय, अलवर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्ष, उल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सीजीएसटी आयुक्त सुमित कुमार यादव ने कार्यक्रम के गेस्ट-ऑफ़-ऑनर सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन एवं पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद हुसैन, विशिष्ट अतिथि संजीवनी हृदयालय से हृदय रोग विषेषज्ञ डॉ नरेश गौड़ और डॉ वरुण यादव के साथ परेड की सलामी ली और ध्वज फहराया। परेड का नेतृत्व सहायक आयुक्त श्री राजेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यरत और सेवानिव्रत अधिकारी, कर्मचारी, परिजन , करदाता और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कला, संगीत जगत और चिकित्सा के क्षेत्र की नामी हस्तियों ने पधार कर कार्यक्रम का गौरव बढाया। सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन और पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद हुसैन (हुसैन बन्धु) दोनों ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कला, संगीत, विरासत हमारे जीवन की आत्मा है और हमारे विचारों, भावनाओं और संस्कृति की अभिव्यक्ति है, ये देश की संस्कृति को जीवित रखती है और हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है, समाज में एकता और सद्भाव बढ़ाती है l उन्होंने अपनी दमदार पेशकश से सभी का मन मोह लिया।
समारोह में डॉ नरेश गौड़ और डॉ वरुण यादव ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव से दूर रहकर हम हृदय रोगों से बच सकते हैं l उन्होंने कहा कि हृदय और अन्य रोगों से बचाव के लिए योग और अनुशासन जरूरी है और हृदयाघात से बचाव और उपचार की जानकारी दी और कहा कि स्वस्थ नागरिक ही देश सेवा कर सकता है और राष्ट्र को आगे बढ़ाता है अतः हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरुरत है। करदाताओं और लघु उद्योग भारती की ओर से सुश्री शिवानी राव के प्रतिनिधिमंडल ने भी समारोह में शिरकत की और जीएसटी सुधारों और अलवर आयुक्तालय द्वारा करदाताओं की सहूलियत के प्रयासों की तारीफ की।
आयुक्त श्री सुमित यादव ने उपस्थित लोगों को आज के तनावपूर्ण जीवन में कला और संगीत के महत्व को बताया और बताया कि यह मनोरंजन के साथ साथ, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी मजबूत करती है अतः हम सभी को कला- संस्कृति से जुड़कर प्रोत्साहन और संरक्षण के प्रयास करने है । एक स्वस्थ तन और मन के साथ हम इस देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. श्री यादव ने जीएसटी सुधारों के साथ करदाताओं को अधिकाधिक सुविधाए प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता दर्शाई। समारोह में उपस्थित इन बड़ी हस्तियों का सम्मान भी किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंडियन आइडल रनर अप सूफी गायक सलीम खान और उनके समूह ने देश प्रेम और देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों से समा बांध दिया। इस अवसर पर निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह और नवीन जोशी, कर सहायक विक्रम सैनी, अधीक्षक विनोद मौर्य और अभिषेक शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और सहयोगी स्टाफ को स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में कविता पाठ करने वाले निरीक्षक श्री विक्रम सिंह और बालिका नव्या चौधरी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली भारत की प्रथम महिला पर्वतारोही और, पद्मश्री और पद्म विभूषण सम्मानित सुश्री बछेंद्री पाल, परम वीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर और मानद कप्तान योगेंद्र सिंह यादव ने इस अवसर पर बधाईयां प्रेषित की और देशहित में निरंतर अग्रसर रहने का आव्हान किया l
मंच संचालन सहायक आयुक्त सुश्री सान्या सिंघानिया ने किया।