सोनिया गांधी राजनीति से लेंगी संयास! दिए बड़े संकेत


रायपुर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से संयास लेने के संकेत दिए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी अगला चुनाव नहीं लड़ेगी। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सोनिया गांधी ने संबोधित करते हुए राजनीति से अपने रिटायरमेंट की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सोनिया गांधी ने संकेत दिया है कि वह अब सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकती हैं. उन्होंने इशारों में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी भी राजनीतिक भी अंतिम पड़ाव पर है. इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान पार्टी अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए।