पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की


जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने पावन धाम विराटनगर पहुंच कर ब्रह्मलीन श्री पंच खंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि की। राजे ने उनके उत्तराधिकारी स्वामी श्री सोमेंद्र जी महाराज से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और पूज्य आचार्य जी को श्रद्धांजलि दी।

 इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां राजमाता विजया राजे सिंधिया और ब्रह्मलीन स्वामी धर्मेन्द्र जी महाराज को याद कर विगत की स्मृतियों को ताजा किया और स्वामी सोमेन्द्र महाराज से उसी प्रकार आशीर्वाद की कामना की जैसा आचार्य श्री द्वारा दिया जाता था।