भारत सहित कई देशों में व्हाट्स एप की तबीयत हुई नासाज, डेढ घंटे डाउन रहने के बाद बहाल हुई सर्विस


नई दिल्ली। व्हाट्स एप मंगलवार दोपहर साढे बारह बजे अचानक डाउन हो गया। दुनिया के कई देशों में वॉट्सऐप सर्विस डाउन हो गई. भारत में कई राज्यों में भी यूजर्स को परेशानी झेलनी पडी। डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद सर्विस बहाल हो गई, और दोपहर साढ़े 12 बजे डाउन हुआ मैसेंजर एप 96 मिनट बाद 2 बजकर 6 मिनट पर फिर शुरू हो गया। यूजर्स ने मेटा ओन्ड मैसेंजर सर्विस में डिसरप्शन की शिकायत की है।

वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर के बाद यह ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी। वॉट्स एप बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई। कई यूजर्स ने इसे मोबाइल की कमी समझकर कई बार रिस्टार्ट भी किया लेकिन जब बात नहीं बनी तो समझ आ गया कि व्हाट्स एप डाउन हो गया।

आउटेज ट्रैकिंग कंपनी डाउन डिटेक्टर पर भी सैंकड़ों लोगों ने परेशानी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सर्विस बंद रहने के एक घंटे बाद वॉट्स एप की पैरेंट कंपनी मेटा के स्पोक्सपर्सन ने कहा. हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है। हम वॉट्स एप सर्विस को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस समस्या की वजह नहीं बताई, पर जल्द स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया।