राजस्थान एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई ने गुरुवार दोपहर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए जयपुर के चीफ फायर ऑफिसर जगदीश फुलवारी और उनके चालक श्रवण कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के पुलिस महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में उपस्थित होकर यह शिकायत दी थी की उसे फायर एनओसी जारी करने की एवज में सीएफओ जगदीश फुलवारी द्वारा 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और सत्यापन के बाद आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए सीएफओ जगदीश फुलवारी और चालक श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
सत्यापन के दौरान दलाल के मार्फत ली 50 हजार की घूस डीजी बी.एल सोनी ने बताया कि परिवादी की फर्म द्वारा लग...
भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 205.22 करोड़ से अधिक (2,05,22,51,408) हो गया है। इस उपलब्धि को 2,72,07,336 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.92 करोड़ से अधिक (3,92,26,460) किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई।
- देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की कुल 205.22 करोड़ खुराक (93.40 करोड़ दूसरी खुराक और 9.80 करोड़ एहतियाती खुराक) दी गई
- पिछले 24 घंटों में 38,20,676 खुराक दी गई
- भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 1,36,478
- सक्रिय मामले 0.31 प्रतिशत
- मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.50 प्रतिशत
- पिछले 24 घंटों में 20,4...
जयपुर। नरेगा विकास कार्यों के नाम पर फैला भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं, दूर दराज की ढाणी में बैठे पात्र लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाना चाहते हैं वहीं भ्रष्टाचार सीएम के इस मिशन में बड़ा बाधक बन रहा है। ऐसे ही एक मामले में राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत आकेली ए के सरपंच अशोक गोलिया के खिलाफ मिली शिकायत पर जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
आकेली ए और गेमलियावास के ग्रामीणों ने इस मामले में मय दस्तावेज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश मीणा को ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन में नरेगा विकास कार्यों में कैसे बिना काम के पैसे उठा लिए गए, आरटीआई का जवाब नहीं दिया गया और कैसे स्थानीय प्रशासन और ग्राम सेवक सरपंच से मिला हुआ है इसकी शिकायत की गई थी। यह शिकायत राजस्थान के मुख्...
जयपुर। क्या राजस्थान में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े जनप्रतिनिधियों में आपसे में फूट है? जयपुर के शहीद स्मारक पर अपनी 23 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रीय सरपंच संघ ने 5 अगस्त से शहीद स्मारक पर महापड़ाव डालने की घोषणा की है। जिसको लेकर सरकार के विरोध में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी है। विभाग के मंत्री के खिलाफ राष्ट्रीय सरपंच संघ नाराजगी जता रहा है। कई दिनों से इसकी तैयारियां भी की जा रही है। लेकिन अब सरकार के समर्थन में भी जनप्रतिनिधि आ गए हैं।
समर्थक जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय सरपंच संघ के महापड़ाव को नाजायज बताते हुए इससे दूरी बना ली है। ना केवल दूरी बनाई है बल्कि इस महापड़ाव के विरोध में जयपुर में डेरा डालने का भी ऐलान कर दिया है।
सरपंच संघ के महापड़ाव का विरोध करते हुए इन जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि ...
जयपुर। युवाओं की सक्रिय भागीदारी एवं उनको ध्यान में रखकर,उनके सुझावों के आधार पर नई युवा नीति तैयार की जाएगी। नवीन राजस्थान राज्य युवा नीति यह जानकारी जयपुर स्थिति महारानी कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय युवा नीति पारिसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा ने दी।
राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीता राम लांबा ने बताया कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि यह सोच है कि राज्य में ऐसे युवा नीति बने जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी हो एवं उन्हें शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वरोजगार,कौशल एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने वाली हो। उन्होंने बताया कि नवीन युवा नीति के प्रारूप के लिए हम राज्य के कोने कोने में जाकर युवाओं से ही उनकी सुझाव एवं सहयोग के लिए कार्यशालाएं कर रहे हैं ताकि हमारी युवा नीति युवाओं को केंद्रित कर बने एवं उनका सर्वांगीण विकास करने वाली हो। उन्हों...
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में यंग इंडिया का दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घरों को पुलिस ने घेर लिया है।
पीसी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के साथ आतंकी के तरह ट्रीट किया जा रहा है। केंद्र सरकार चाहती है कि महंगाई की बात ना हो। भय का माहौल बनाया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में जयराम रमेश, अजय माकन और अभिषेक मनु सिंघवी ने जमकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा।
जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली पुलिस, अन्य सुरक्षा बल ने कांग्रेस हेडक्वार्टर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर को घेर लिया है. अजय माकन बोले कि 5 अगस्त को कांग्रेस महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाली थी. इसका ऐलान पिछले शनिवार को किया गया था. आज हमार...
भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 204.60 करोड़ से अधिक (2,04,60,81,081) हो गया है। इस उपलब्धि को 2,71,14,804 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.91 करोड़ से अधिक (3,91,03,881) किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई।
सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
1. देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की कुल 204.6 करोड़ खुराक (93.33 करोड़ दूसरी खुराक और 9.28 करोड़ एहतियाती खुराक) दी गई
2. पिछले 24 घंटों में 26,77,405 खुराक दी गई
3. भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 1,39,792 सक्रिय माम...
नई दिल्ली/ बीजिंग। ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका और चीन में टकराव अब बढ़ चुका है। बार-बार चेतावनी के बावजूद अमेरिका ने उसकी चेतावनी को अनदेखा करते हुए ताइवान में अपना प्लेन उतार दिया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी का यूएस एयरफोर्स का विमान ताइवान पहुंच गया है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पेलोसी की ताइवान की "संभावित" यात्रा ने बीजिंग (चीन) को नाराज कर दिया है जो कि ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। वह अमेरिकी नेता की ताइवान यात्रा को अपनी संप्रभुता पर हमले की तरह देख रहा है।
चीन का कहना है कि अगर अमेरिका गलत रास्ते पर खड़ा है, तो फिर मजबूत जवाब दिया जाएगा. इस बीच ताइवान में भी जंग की स्थिति से निपटने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं. वहां अंडरग्राउंड कार पार्किंग, सबवे स्टेशन में शेल्टर बनाए जा रहे हैं, ताकि चीन के संभावित हवाई हमलों से लोगों को ब...
वॉशिंगटन। आतंकवादी संगठन अल कायदा (Al Qaeda) के सरगना अयमान अल जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri killed) को अमेरिका ने एक ड्रोन हमले (Ayman al-Zawahiri drone strike) में मार गिराया है। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा को यह अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक जवाहिरी को अफागनिस्तान में सीआईए के ड्रोन ने मार गिराया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने जवाहरी के मारे जाने की पुष्टि की. बाइडेन ने कहा कि शनिवार को मेरे निर्देश पर अफगानिस्तान के काबुल में सफलतापूर्वक ड्रोन स्ट्राइक की गई, इसमें अलकायदा का सरगना अयमान अल-जवाहिरी की मौत हो गई. अंत में उन्होंने कहा- अब न्याय मिल गया है। उन्होंने इस मिशन के लिए आपरेशन में लगी पूरी टीम को बधाई भी दी।...
जुलाई 2022 में सकल जीएसटी राजस्व संकलन 1,48,995 करोड़ रुपये है, जिसमें जीएसटी 25,751 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,807 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 79,518 करोड़ रुपये है (इसमें आयातित माल पर 41,420 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,920 करोड़ रुपये (आयातित माल पर 995 करोड़ रुपये सहित) है। यह जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का दूसरा सर्वाधिक राजस्व है।
सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 32,365 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 26,774 करोड़ रुपये समायोजित कर दिये हैं। जुलाई 2022 के मद्देनजर नियमित समायोजन के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के मद में 58,116 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के मद में 59,581 करोड़ रुपये है।
पिछले वर्ष इसी माह के 1,16,393 करोड़ के प्राप्त जीएसटी राजस्व की तुलना में इस बार का राजस्व 28 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष के इसी महिने में इन्हीं स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में ज...