India

महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में भारत और ओमान का संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह शुरु

नई दिल्ली। भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना की टुकड़ियों के बीच भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास का चौथा संस्करण 'अल नजाह-IV' 01 से 13 अगस्त 2022 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) के विदेशी प्रशिक्षण नोड में आयोजित किया जा रहा है। इसका आज से आगाज हो गया। ओमान के सुल्तान की पैराशूट रेजिमेंट से 60 सैन्य कर्मियों वाली ओमान की शाही सेना की टुकड़ी अभ्यास स्थल पर मौजूद रही। भारतीय सेना की तरफ से 18वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के सैनिक इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह का पिछला संस्करण 12 से 25 मार्च 2019 तक मस्कट में आयोजित किया गया था। अभ्यास अल नजाह के चौथे संस्करण की प्रमुख गतिविधियों में पेशेवर वार्ता, सैन्य अभ्यास एवं कार्य प्रणालियों की आपसी समझ, संयुक्त कमान और नियंत्रण संरचनाओं की स्थापना तथा आतंकवादी खतरों का शमन करना शामिल है। इस सैन्य अभ्...

भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना ने अटलांटिक में वायु रक्षा अभ्यास और कृत्रिम मिसाइलों से युद्धाभ्यास किया 

नई दिल्ली। अपनी सुदूर क्षेत्रीय तैनाती के दौरान आईएनएस तरकश ने 29 और 30 जुलाई, 2022 को उत्तरी अटलांटिक महासागर में फ्रांस की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी सैन्याभ्यास (एमपीएक्स) किया। तरकश और फ्रांसीसी फ्लीट टैंकर एफएनएस सौम के बीच समुद्र में तेल की आपूर्ति का अभ्यास किया गया। इसके बाद समुद्री टोही हवाई जहाज फॉल्कन 50 के साथ संयुक्त वायु अभियान का अभ्यास किया गया। इस दौरान वायु रक्षा अभ्यास और कृत्रिम मिसाइलों से युद्धाभ्यास किया गया। सफल जमीनी और आसमानी अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मौजूद उच्चस्तरीय परिचालन, संचालन और पेशेवर कुशलता का परिचायक है।...

गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया, 7 आईएएस और 4 आईपीएस अफसरों के तबादले

जयपुर। राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बड़े स्तर पर आईएएस और IPS फेरबदल किया है।    सरकार ने 7 आईएएस और 4 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिए है। जबकिए एक आईएएस कोे अतिरिक्त प्रभार दिया है। राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस कुमार पाल गौतम को प्राइम पोस्टिंग दी है। उन्हें आयुक्त आबकारी विभाग एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक जयपुर लगाया गया है। जबकि जोगाराम को स्वायत्त शासन विभाग एवं परियोजना निदेशक का शासन सचिव बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस सुधांश पंत को एचसीएम रीपा का अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रशिक्षण लगाया गया है। मंजू राजपाल को शासन सचिव ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग का जिम्मा दिया गया है। करण सिंह को विशिष्ठ शासन सचिन उच्च शिक्षा विभाग के पद पर लगाया गया है। नमृता वृषनी को संयुक्त शासन सचिव वित्त (कर) विभाग...

जानें कौन है बिंद्यारानी देवी? जिन्हें प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली। 23 वर्षीय बिंद्यारानी देवी का पूरा नाम बिंद्यारानी देवी सोरखाईबाम है। 27 जनवरी 1999 को मणिपुर में जन्मीं बिंद्यारानी देवी ने बेहद छोटी उम्र में साउथ एशियन गेम्स 2019, विश्व युवा चैम्पियनशिप 2016, विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2021 सहित कई बड़ी भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया। बिंद्यारानी देवी ने साल 2019 में समोआ में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक और साल 2021 में ताशकन्त में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया।  इस बीच एक बार फिर बिंद्यारानी देवी चर्चा में है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; "सीडब्ल्यूजी, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। यह ...

पुलिस बल महिलाओं के विरूद्ध अपराधों से संबंधित मामलों में अतिरिक्त संवेदनशील हों: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू 

चेन्नई। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पुलिस बलों से महिलाओं के विरूद्ध अपराधों से संबंधित मामलों में अतिरिक्त संवेदनशील होने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने और उनकी पूरी क्षमता हासिल करने में सहायता करने के लिए महिलाओं के लिए सुरक्षित और सक्षमकारी वातावरण का निर्माण करना बहुत महत्वपूर्ण है। नायडू ने चेन्नई में तमिलनाडु पुलिस को प्रेसिडेंशियल पुलिस कलर प्रदान करने के बाद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए, देश में सबसे अधिक महिला पुलिस थानों और महिला पुलिस कर्मियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या होने के लिए तमिलनाडु की प्रशंसा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं हमारी आधी आबादी हैं लेकिन उन्हें विभिन्न मोर्चों पर समान अवसर प्रदान करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उपराष्ट्रपति ने साइबर अपराध और अन्य आधुनिक अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी और सीमापारी अपराधों...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्था के चौथे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज डॉ. आम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) और प्रतिष्ठित चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल संस्थान डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चौथे स्थापना दिवस सह-दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने विशेष अतिथि के रूप में शोभा बढ़ाई और डॉ. अतुल गोयल दीक्षांत समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। कई अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों ने भी इसमें भाग लिया। 2018-2021 बैच के एमडी/एमएस और डीएम/एमसीएच के कुल 172 छात्रों ने अपनी डिग्री और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। 24 छात्रों ने योग्यता प्रमाण पत्र के साथ स्वर्ण पदक और छह छात्रों ने योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किए। 2 अस्पताल नियोक्ताओं ने दीक्षांत समारोह के दौरान अपने बच्चों के उत्कृष्ट ...

स्कूल कम उम्र से ही बच्चों में मजबूत नैतिक चरित्र को गढ़ने, एकता, सौहार्द्र, भाईचारे की भावना का समावेश करें: उपराष्ट्रपति

हैदराबाद। उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने आज स्कूलों से अपील करते हुए कहा कि कम उम्र से ही वे बच्चों में मजबूत नैतिक चरित्र को गढ़ने और एकता, सौहार्द्र व सार्वभौमिक भाईचारे की भावना का समावेश करने की कोशिश करें।   नायडु ने कहा, "हमारे पुरखों ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जो धर्म, जाति, नस्ल, लिंग या जन्म स्थल के आधार पर भेदभाव ना करता हो। ऐसे समावेशी और बहुलतावादी मूल्य ही भारत को तमाम देशों से अलग बनाते हैं। तमाम विषम परिस्थितियों में भी इन मूल्यों को सुरक्षित रखने और इनका पालन करने की शपथ लें।" उपराष्ट्रपति ने आज हैदराबाद के रामनाथपुर में हैदराबाद पब्लिक स्कूल की पचासवीं सालगिरह के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यह बातें कहीं। स्कूल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में उत्कृष्टता को नारा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्कूल से &...

मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 का पहला गोल्ड

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 का पहला गोल्ड मैडल जीत लिया है। मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले अटेंप्ट में 109 किलो ग्राम का भार उठाया और अपने लिए गोल्ड मेडल पक्का किया। यह लिफ्ट कॉमनवेल्थ और कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीता तीसरा पदकभारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन मेडल जीते हैं और तीनों पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं. 30 जुलाई (शनिवार) को संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. उसके बाद गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में वेटलिफ्टिंग में भारत का 128वां पदक है. भारत से ज्यादा पदक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को मिले हैं. बता दें कि मीराबाई चानू ने इससे पहले गोल्ड कोस्ट 2018 में भी गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने अब तक कॉमनवेल...

भारत सरकार ने एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में राजस्थान को किया सम्मानित, देश में राइजिंग स्टेट के रूप में मिला दूसरा स्थान

जयपुर। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान को भारत सर‌कार ने सम्मानित किया है। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित समारोह में भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रमुख शासन सचिव कृषि दिनेश कुमार तथा रजिस्ट्रार सहकारिता मुक्तानंद अग्रवाल को पुरस्कार दिया है। राजस्थान को यह पुरस्कार एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में राइजिंग स्टेट के रूप में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मिला है। रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में अनुमोदित प्रोजेक्ट्स (राशि 747.17 करोड़ रू.) की दृष्टि से राज्य का देश में दूसरा स्थान है। राज्य में कुल 781 प्रोजेक्ट्स अनुमोदित किये गये हैं । प्रोजेक्ट्स हेतु वितरण की गई ऋण राशि (559.50 करोड़ रू.) की दृष्टि से भी राज्य का देश में दूसरा स्थान है। अब तक राज्य में कुल 713 ...

उज़्बेकिस्तान और भारत के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

उज़्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशिद खोड़जाव तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान, दोनों देशों के मध्य कृषि क्षेत्र में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति हुई। तोमर ने उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर खोड़जाव को बधाई देते हुए कहा कि इससे पहले कृषि मंत्री होने का उनका अनुभव नई भूमिका में बहुत मददगार होगा। श्री तोमर ने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी अच्छे राजनयिक व व्यापारिक संबंध है। उज्बेकिस्तान के साथ भारत के राजनयिक संबंध को 30 साल पूरे हो रहे हैं, वहीं भारत के लिए यह आजादी के अमृत महोत्सव का अवसर है। श्री तोमर ने प्रसन्नता जताई कि दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमने उज्बेकिस्तान से अंगूर, प्लम व स्वीट चेरी के लिए बाजार पहुंच प...