India

प्रधानमंत्री ने 44वें शतरंज ओलंपियाड के शुभारंभ की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चेन्नई के जेएलएन इनडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और एल मुरुगन, अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दुनियाभर के सभी खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों का भारत में स्वागत किया। उन्होंने इवेंट के समय के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि यह ऐसे समय में हो रहा है जब 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शतरंज का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट, शतरंज के जन्मस्थान भारत आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 44वें शतरंज ओलंपियाड में कई बातें पहली बार हो रही हैं और रेकॉर्ड बन रहे हैं। यह पहली बार भारत में शतरंज के जन्मस्था...

राजस्थान व दिल्ली पर्यटन के सौजन्य से दिल्ली हाट में शुरू हुआ तीन दिवसीय तीज मेला

जयपुर,29 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में सावन के प्रमुख त्यौहार तीज के उपलक्ष्य में राजस्थान पर्यटन एवं दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार 29 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय अनूठे मेलें का आयोजन प्रारंभ किया गया है। राजस्थान पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री छतरपाल यादव ने बताया कि मेले के दौरान रोज सांय 6.30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्थानी लोक कलाकार अपनी बहुरंगी प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण देंगे। उन्होने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के परंपरागत लोक नृत्यो चरी, घूमर, चकरी, कालबेलिया, भंवई, मयूर नृत्य के साथ ही खडताल वादन और भपंग वादन का प्रदर्षन किया जाएगा। इसके साथ ही डीग से आए कलाकारों द्वारा फूलों की होली भी प्रस्तुत की जाएगी। यादव ने बताया कि त...

भारत में दूरसंचार को नियंत्रित करने वाली नई कानूनी संरचना की आवश्यकता पर विचार आमंत्रित

नई दिल्ली। दूरसंचार में, भारत की अर्थव्यवस्था की वास्तविक शक्ति को उजागर करने, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में तेजी लाने और "आत्मनिर्भर भारत" के विज़न से जुड़ी उपलब्धि को हासिल करने की क्षमता है। दूरसंचार डिजिटल शासन को सक्षम बनाता है, जो नागरिकों और उद्यमों के लिए वस्तुओं व सेवाओं के डेटा संचालित तथा जन-केंद्रित वितरण पर जोर देता है। भारत में दूरसंचार के लिए कानूनी संरचना उन कानूनों द्वारा शासित होती है, जिन्हें भारत के स्वतंत्र होने से बहुत पहले बनाया गया था। हाल के दशकों में प्रौद्योगिकी काफी विकसित हुई है। उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए, अधिकांश देशों में दूरसंचार कानून समय के साथ विकसित हुए हैं। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका (1996), ऑस्ट्रेलिया (1979), यूनाइटेड किंगडम (2003), सिंगापुर (1999), दक्षिण अफ्रीका (2000) और ब्राजील (1997) शामिल हैं। हितधारक बदल...

बाड़मेर में वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश, दोनों पायलट शहीद

एक बार फिर मिग विमान उड़ता ताबूत साबित हुआ है।राजस्थान के बाड़मेर में वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश हो गया है. जानकारी के मुताबिक प्लेन का मलबा एक किलोमीटर तक बिखरा हुआ है, जिसमें कि आग लगने की भी खबर है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम फौरन रवाना हो गई और राहत बचाव कार्य जारी है। उधर राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी से बात की। वायुसेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया जा रहा कि दोनों पायलटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाडमेर के भीमड़ा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान के जमीन पर गिरते ही आग लग गई। एयरक्राफ्ट के जमीन पर गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान के नीचे गिरते ही 15 फी...

भारत में अंतरिक्ष पर्यटन को नियंत्रित करने वाले कोई कानून नहीं, ना ही किसी प्रकार का विशिष्ट कानून बनाने की योजना

नई दिल्ली। भारत में अंतरिक्ष पर्यटन को नियंत्रित करने वाले कोई कानून नहीं है और ना ही किसी प्रकार का विशिष्ट कानून बनाने की योजना है। सरकार ने आज कहा है कि इस समय देश में अंतरिक्ष पर्यटन को नियंत्रित करने वाले कोई कानून नहीं हैं और अंतरिक्ष पर्यटन के लिए विशिष्ट कानून बनाने की किसी प्रकार की योजना नहीं है। हालांकि 'गगनयान' मिशन के एक हिस्से के रूप में भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों और चालक दल के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल विकसित कर रहा है। आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संस्थान (आईएसआरओ– इसरो) वर्तमान म...

IPS पंकज चौधरी पर 50 हजार रूपए की पैनल्टी, राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा- हर बात पर कोर्ट में आना ठीक नहीं, कोर्ट का समय बर्बाद होता है

जयपुर। IPS पंकज चौधरी पर राजस्थान हाईकोर्ट ने 50 हजार रूपए की पैनल्टी लगाई है। और साफ कहा कि हर बात पर कोर्ट आना ठीक नहीं है। तबादले से जुड़े मामले को लेकर IPS ने हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में याचिका दायर की थी। इस याचिका को अदालत ने खारिज करते हुए कहा है कि याचिकाकर्ता को कैट ने अंतरिम आदेश दे रखा है। ऐसे में उन्हें कैट के समक्ष ही याचिका दायर करनी चाहिए थी। जस्टिस पंकज भंडारी व जस्टिस समीर जैन ने आदेश देते हुए कहा कि हर बात के लिए कोर्ट आना उचित नहीं है। इससे अदालत का समय बर्बाद होता है। यह कहते हुए खंडपीठ ने आईपीएस पंकज चौधरी पर 50 हजार रूपए की पैनल्टी लगाई है। यह पैनल्टी की राशि उन्हें एक माह में राजस्थान स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की जयपुर पीठ में जमा करानी होगी। साथ ही अदालत ने आदेश की प्रति राजस्थान स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी को भी भेजने के निर्देश दिए हैं।...

ऑपेरशन करने की एवज में 5 हजार की रिश्वत लेते मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन्द्रराम रणवां को ACB ने गिरफ्तार किया

नागौर। एक गरीब मरीज का इलाज करने की एवज में ₹5000 की रिश्वत लेते हुए राजस्थान एसीबी ने राजकीय चिकित्सालय डीडवाना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंद्रराम रणवां को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके परिजन का एपेन्डिक्स का ऑपरेशन करने की एवज में इन्द्रराम रणवां मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, डीडवाना जिला नागौर द्वारा 5 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी नागौर इकाई के पुलिस निरीक्षक सुशीला विश्नोई के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये इन्द्रराम को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किय...

मोबाइल सेवा से वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाओं के विस्तार के लिए 26,316 करोड़ रुपये परियोजना मंजूर

नई दिल्ली। सभी के लिए डिजिटल समावेश और कनेक्टिविटी सरकार के ‘अंत्योदय’ विजन का एक अभिन्न हिस्‍सा है। पिछले साल सरकार ने 5 राज्यों के 44 आकांक्षी जिलों के 7,287 वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने की परियोजना को मंजूरी दी थी। वर्ष 2021 में अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकारी योजनाओं को पूर्णता प्रदान करने का आह्वान किया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज देश भर के समस्‍त मोबाइल सेवा से वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाओं को पूर्णता प्रदान करने के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी, जिस पर 26,316 करोड़  रुपये की कुल लागत आएगी।  इस परियोजना के तहत देश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में अवस्थित 24,680 वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस परियोजना में पुनर्वास, नई बस्तियों, मौजूदा ऑपरेटरों द्वारा अपनी स...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग (यूओआर) के बीच हस्ताक्षरित हुए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) से अवगत करवाया गया। ये समझौता ज्ञापन विकासशील देशों में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सहयोग करने को लेकर था। इस पर मार्च, 2022 में हस्ताक्षर किए गए थे। ये समझौता ज्ञापन एनआईआरडीपीआर संकाय को ज्ञान प्राप्त करने और उसके दायरे को व्यापक बनाने में मदद करेगा। ये उनके लिए कृषि, पोषण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय पेशेवर नेटवर्क विकसित करेगा। दोनों संस्थान एक साथ कृषि अर्थशास्त्र, ग्रामीण विकास, आजीविका और पोषण अध्ययन के मामले में काफी मात्रा में अनुसंधान विशेषज्ञता ला सकते हैं, जो अनुसंधान और क्षमता निर्माण के उभरते अंतर-अनुशासनात्मक क्ष...

जिस DGP और ADG के नाम से अच्छे-अच्छे गैंगेस्टर डरते हैं, क्या उनके नाम से ऑनलाइन ठगी करने वाले नहीं डरते? दोनों के नाम पर मांगे पैसे

जयपुर। राजस्थान पुलिस बेड़े के दो नामी पुलिस अधिकारियों के नाम एवं फोटो लगाकर ऑनलाइन पैसे ठगने की कारगुज़ारी सामने आई है। राजस्थान पुलिस बेड़े के सर्वोच्च अधिकारी DGP एम.एल लाठर व ACB राजस्थान में तैनात ADG दिनेश एम.एन. की वर्दी वाली फोटो का यूज करके शातिर ठग धड़ल्ले से जानकारों को वाट्सएप के जरिए मैसेज भेजकर पैसे की डिमांड कर रहे हैं। अज्ञात साइबर ठग द्वारा की गई हरकत के बाद मामला संज्ञान में आने पर राजस्थान पुलिस के DGP द्वारा राजस्थान पुलिस के ऑफिशियल (राजस्थान पुलिस) पेज पर आमजन से अपील जारी की गई है। अपील में DGP द्वारा कहा गया कि 9595759189 व 7099978719 नम्बर से सोशल मीडिया पर डीजीपी एम.एल. लाठर के नाम से फर्जी मैसेज किए जा रहे हैं. ऐसे किसी भी मैसेज पर ना ध्यान दें. आपके पास आए ऐसा कोई मैसेज या कॉल तो तुरंत दें पुलिस को जानकारी. उधर ADG दिनेश...