अनलॉक 1.0 की गाइडलान जारी, 8 जून से खुलेंगे मंदिर, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट


नई दिल्ली. देश में लॉकडाउन तीस जून तक बढा दिया गया है लेकिन इसे अनलॉक 1.0 का नाम दिया गया है, यानी अब देश फिर से पटरी पर लौटने की दिशा में आगे बढेगा.

लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई को खत्म हो रही है. ऐसे में सरकार ने इसे और बढ़ा दिया है. लॉकडाउन 5.0 1 जून से 30 जून तक रहेगा. स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला केंद्र ने राज्यों पर छोड़ दिया है.

 

बडी बातें:

- देश में 8 जून से होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल खोले जा सकेंगे. कंटेंनमेंट जोन में सख्ती लागू रहेगी, छूट का निर्णय स्थानीय प्रशासन ही लेगा.

- शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को ही इजाजत.

- विदेश यात्रा फिलहाल बंद रहेगी.

- राजनीतिक रैलियों और आयोजनों, सभाओं पर रोक रहेगी.

- जिम और पार्कों पर अभी पाबंदी रहेगी.

- देशभर में मुसाफिर कहीं भी आ या जा सकेंगे, लेकिन कंटेंनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी.

- जुलाई में स्कूल और कॉलेज खोले जा सकेंगे.

- स्विमिंग पुल बंद रहेंगे.

- रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा.

- स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला राज्य सरकारें लेंगी.

-देश में कंटेंनमेंट जोन को छोड़कर कहीं भी आने जाने के लिए पास की जरुरत नहीं होगी.

-सार्वजनिक स्थानों पर थूंकना अपराध की श्रेणी में आएगा.

- देश में सीमित संख्या में गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी. जिनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल आदि शामिल हैं.

- धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजनों पर रहेगी रोक.

- अंतिम संस्कार में अभी भी बीस से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे.

- सार्वजनिक स्थलों पर अभी भी गुटखा, पान, तम्बाकू सेवन पर रहेगी रोक.

- देश में लॉकडाउन को तीन फेज में खोला जाएगा, पहले फेज की अभी गाइडलाइन जारी की गई हैं.

 

अधिक खबरें पढ़ने के लिए यह क्लिक करें 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा, PM ने देश के नाम पत्र में लिखी यह 10 बड़ी बातें

राजस्थान में गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, पान, बीड़ी की बिक्री से रोक हटी, ऑटो-टैक्सी चलाने की भी मिली छूट

10 बार हो चुकी कोरोना जांच, कभी पॉजिटिव, कभी नेगेटिव आने से परेशान युवक ने सरकार को लिखी चिट्ठी

पुलवामा जैसे एक और बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने एक्सप्लोसिव से भरी कार को उडाया